Bankipur Bypoll: नितिन नबीन की विरासत नहीं बचा पाए नीरज सिन्हा! BJP की बढ़ी टेंशन, Exit Poll ने उड़ाया होश

Bankipur Bypoll: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के एग्जिट पोल में जन सुराज के प्रशांत किशोर को बढ़त मिलने का अनुमान है। बीजेपी के नीरज सिन्हा दूसरे और आरजेडी की रेखा गुप्ता तीसरे नंबर पर दिख रही हैं।
bankipur bypoll exit poll
सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Updated on

Bankipur Bypoll Exit Poll: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर गुरुवार (30 जुलाई) को हुए उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। शाम पांच बजे तक निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार लगभग 33.57 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ा डाक मतपत्रों और देर से प्राप्त सूचनाओं के बाद थोड़ा बढ़ सकता है। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत कम रहा, जिसे उपचुनाव होने का भी एक कारण माना जा रहा है।

मतदान समाप्त होने के साथ ही विभिन्न एजेंसियों ने अपने अनुमान जारी करने शुरू कर दिए हैं। जनमत पोल के सर्वे में इस सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को बढ़त मिलने का दावा किया गया है।

जनमत पोल में किसे कितने वोट मिलने का अनुमान?

जनमत पोल के मुताबिक बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला मुख्य रूप से जन सुराज और बीजेपी के बीच रहा। सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि:

  • जन सुराज (प्रशांत किशोर): 66,000 से 71,000 वोट
  • बीजेपी (नीरज सिन्हा): 44,000 से 49,000 वोट
  • आरजेडी (रेखा गुप्ता): 11,000 से 13,000 वोट

यदि यह अनुमान सही साबित होता है तो प्रशांत किशोर पहली बार बांकीपुर सीट से बड़ी जीत दर्ज कर सकते हैं। हालांकि, वास्तविक तस्वीर मतगणना के बाद ही साफ होगी।

तीन प्रमुख उम्मीदवारों के बीच रहा मुकाबला

इस उपचुनाव में बीजेपी ने अपने संगठन से जुड़े कार्यकर्ता नीरज सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था। दूसरी ओर, जन सुराज की ओर से स्वयं प्रशांत किशोर चुनाव मैदान में उतरे। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने 2025 विधानसभा चुनाव की उम्मीदवार रेखा गुप्ता पर दोबारा भरोसा जताया। पिछले चुनाव में वह दूसरे स्थान पर रही थीं, लेकिन जनमत पोल के अनुसार इस बार पार्टी तीसरे स्थान पर सिमटती दिखाई दे रही है।

वोट प्रतिशत पर एक नजर

दिनभर मतदान का प्रतिशत इस तरह रहा:

  • सुबह 9 बजे तक: 4.61%
  • सुबह 11 बजे तक: 11.50%
  • दोपहर 1 बजे तक: 20.01%
  • दोपहर 3 बजे तक: 27.90%
  • शाम 5 बजे तक: 33.57%

हालांकि, जनमत पोल का यह सर्वे केवल अनुमान है और इसे आधिकारिक परिणाम नहीं माना जा सकता। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का वास्तविक नतीजा निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना पूरी होने के बाद घोषित किया जाएगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि एग्जिट पोल का अनुमान कितना सटीक साबित होता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com