Dhamaal 4 Collection: अजय देवगन की धमाल 4 की रफ्तार नहीं थम रही, 20 दिनों में तोड़े 4 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

Dhamaal 4 Records: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 20 दिनों में 217.22 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। अब फिल्म की नजर 220 करोड़ क्लब पर है।
Ajay Devgn Film Dhamaal 4 Box Office Worldwide Collection Day 20 Records
धमाल 4 की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Dhamaal 4 Collection Day 20: इंदर कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 20 दिनों के भीतर ही फिल्म ने दुनियाभर में 217.22 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। लगातार मिल रहे दर्शकों के प्यार की बदौलत फिल्म अब साल की सबसे सफल कॉमेडी फिल्मों में अपनी जगह मजबूत करती नजर आ रही है। घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी मार्केट में भी फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'धमाल 4' ने ओवरसीज मार्केट में 25.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म ने कई चर्चित बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इनमें अजय देवगन की शैतान, वरुण धवन की जुड़वा 2, सलमान खान की दबंग 3 और सुशांत सिंह राजपूत की एमएस धोनी शामिल हैं।

अब इन फिल्मों के रिकॉर्ड पर नजर

217.22 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ अब 'धमाल 4' की नजर राम लीला, रुस्तम, बधाई हो, माय नेम इज खान और ओएमजी 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड पर है, जिनका लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 218 से 220 करोड़ रुपये के बीच रहा है। फिल्म ने भारत में अब तक 162.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 191.57 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं ओवरसीज से 25.65 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 217.22 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

अजय देवगन की सातवीं सबसे बड़ी फिल्म बनी

इस उपलब्धि के साथ 'धमाल 4' अजय देवगन के करियर की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस सूची में सिंघम अगेन, तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर, दृश्यम 2, गोलमाल अगेन, रेड 2 और टोटल धमाल उससे आगे हैं। अब फिल्म की नजर टोटल धमाल के 223.36 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को पार करने पर टिकी है।

धमाल 4 के स्टार कास्ट

फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, अंजलि आनंद और संजीदा शेख अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। दर्शकों को फिल्म की कॉमिक टाइमिंग, कलाकारों की केमिस्ट्री और मनोरंजक कहानी खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि रिलीज के तीसरे सप्ताह में भी 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com