Volvo XC60 में क्या है खास। (सौ. Volvo)
स्वीडन की लग्जरी कार निर्माता कंपनी Volvo ने एक नया माइलस्टोन छू लिया है। कंपनी की प्रीमियम SUV Volvo XC60 अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली वोल्वो कार बन गई है। Volvo ने अब तक इस मॉडल की 27 लाख (2.7 मिलियन) यूनिट्स बेच दी हैं, जो इससे पहले के सबसे पॉपुलर मॉडल Volvo 240 को पीछे छोड़ चुका है।
Volvo 240 को साल 1974 से 1993 तक प्रोड्यूस किया गया था। यह एक स्टेशन वैगन फैमिली कार थी, जिसे अपनी बेहतर सुरक्षा और विश्वसनीयता के लिए जाना जाता था। इस मॉडल की कुल 2.6 मिलियन यूनिट्स बिकी थीं और यह विशेष रूप से स्वीडन और यूरोपीय देशों में बेहद लोकप्रिय रही।
Volvo XC60 को पहली बार 2008 में लॉन्च किया गया था। यह SUV अपने आकर्षक डिजाइन, उच्च स्तरीय सुरक्षा तकनीक और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। XC60 को 2018 में ‘वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर’ का खिताब भी मिल चुका है। इस SUV में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स मौजूद हैं, जैसे:
Volvo XC60 का ग्लोबल मुकाबला Mercedes-Benz GLC, Audi Q5, BMW X3 और Lexus RX जैसी लग्ज़री SUVs से है। हालांकि, विश्वसनीयता, सेफ्टी और सिंपल स्टाइलिंग की वजह से XC60 ने अपने लिए एक अलग जगह बनाई है।
भारत बनेगा ऊर्जा निर्यातक देश! गडकरी की ‘फ्यूल क्रांति’ से बदलेगा भविष्य
भारतीय बाजार में यह SUV उन लोगों की पहली पसंद है जो शहरी जीवनशैली, सुरक्षा और उच्च तकनीक को प्राथमिकता देते हैं। XC60 खासकर कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स, शहरों में रहने वाले परिवारों और टेक-सेवी यूज़र्स के बीच लोकप्रिय है।