-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Owning A New Car Is Now More Affordable Tata Is Offering Massive Discounts Of Up To Rs 85000 This January
नई कार का सपना अब होगा सस्ता, Tata ने जनवरी में दिया 85 हजार तक का तगड़ा डिस्काउंट
- Written By: सिमरन सिंह
Tata Cars Discount: 2026 की शुरुआत के साथ ही टाटा मोटर्स ने कार खरीदारों के लिए खुशखबरी दे दी है। कंपनी ने जनवरी 2026 के लिए अपनी लोकप्रिय ICE कारों पर भारी छूट का ऐलान किया है।

Tata (Source. Tata)
Tata New Year Offer: नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही टाटा मोटर्स ने कार खरीदारों के लिए खुशखबरी दे दी है। कंपनी ने जनवरी 2026 के लिए अपनी लोकप्रिय ICE कारों (पेट्रोल, डीजल और CNG) पर भारी छूट का ऐलान किया है। मिडिल क्लास परिवारों के लिए यह मौका किसी सुनहरे ऑफर से कम नहीं है, क्योंकि इस बार डिस्काउंट सीधे जेब पर असर डालने वाला है। यह ऑफर 31 जनवरी 2026 तक ही मान्य रहेगा।
1. Tata Motors का ‘न्यू ईयर’ धमाकेदार ऑफर
जनवरी 2026 में टाटा मोटर्स चुनिंदा मॉडलों पर 85,000 रुपये तक की कुल बचत का मौका दे रही है। इस ऑफर में कंज्यूमर डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। खास बात यह है कि यह छूट MY24 (2024 मॉडल) और MY25 (2025 मॉडल) दोनों इन्वेंट्री पर लागू है, जिससे ग्राहकों के पास ज्यादा विकल्प मौजूद हैं।
2. Tata Altroz पर सबसे ज्यादा फायदा
अगर आप सबसे ज्यादा बचत वाली कार ढूंढ रहे हैं, तो Tata Altroz (प्री-फेसलिफ्ट) पर कंपनी 85,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इसमें 60,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं, हाल ही में लॉन्च हुई फेसलिफ्टेड अल्ट्रोज़ पर भी 25,000 रुपये तक की बचत मिल रही है, जो इसे और आकर्षक बनाती है।
सम्बंधित ख़बरें
कार बेचने के बाद भी आ रहा है आपके नाम पर चालान? ये 3 जरूरी काम नहीं किए तो पड़ सकता हैं भारी
नई Toyota Hilux की पहली झलक आई सामने, दमदार लुक, लग्जरी केबिन और Hybrid Diesel इंजन से मचाएगी धमाल
टोयोटा ने दिखाई नई Hilux की पहली झलक, खतरनाक लुक और हाई-टेक फीचर्स के साथ इस दिन होगी लॉन्च
E20 मामले में Maruti Suzuki को झटका, आयोग ने नई कार देने का दिया आदेश, नहीं तो लौटाने होंगे 20 लाख रुपया
3. बजट कार खरीदारों के लिए Tiago और Tigor
कम बजट में भरोसेमंद कार चाहने वालों के लिए Tata Tiago और Tigor पर भी शानदार ऑफर है। इन दोनों मॉडलों के MY24 और MY25 वेरिएंट्स पर 35,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। हालांकि, यह ऑफर Tiago के बेस वेरिएंट (XE) पर लागू नहीं होगा। नए इंटीरियर और एक्सटीरियर अपडेट के साथ ये कारें अब पहले से ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी बन गई हैं।
ये भी पढ़े: स्मार्ट कार का जमाना! Kia की कनेक्टेड कारों ने भारत में पार किया 5 लाख का आंकड़ा
4. SUV सेगमेंट में Punch, Nexon और Curvv पर डील
SUV पसंद करने वालों के लिए भी टाटा ने बड़ा दांव खेला है।
- Tata Punch पर 40,000 रुपये तक का फायदा
- Tata Nexon के पेट्रोल, डीजल और CNG वेरिएंट्स पर 50,000 रुपये की फ्लैट छूट
- हालिया लॉन्च Tata Curvv पर भी 40,000 रुपये तक की बचत
इसके अलावा, पुराने टाटा ग्राहकों के लिए लॉयल्टी बोनस भी शामिल किया गया है।
5. Harrier और Safari पर तगड़ा डिस्काउंट
टाटा की प्रीमियम SUVs Harrier और Safari के डीजल वेरिएंट्स पर कंपनी 75,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इसमें 25,000 रुपये की नकद छूट और 50,000 रुपये का एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस शामिल है। साथ ही SBI Yono और कॉरपोरेट स्कीम के जरिए अतिरिक्त बचत का भी मौका मिल रहा है।
Owning a new car is now more affordable tata is offering massive discounts of up to rs 85000 this january
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हमें जिन्ना नहीं, गन्ना पसंद…CM योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, कहा- जो बिजनौर आने से बचते थे, वही थे अपशगुन
Jul 17, 2026 | 10:58 PMचाइल्ड आर्टिस्ट से ग्लोबल सुपरस्टार बनने तक, जानिए जूनियर एनटीआर की जिंदगी से जुड़े 7 अनसुने किस्से
Jul 17, 2026 | 10:54 PMहनुमानगढ़ी विवाद: CM योगी के दावे से यूपी की गरमाई सियासत, बृजभूषण शरण सिंह के बाद अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
Jul 17, 2026 | 10:52 PM50वें जन्मदिन पर बेटी ने पिता को गिफ्ट की नई बाइक, इमोशनल वीडियो देख भर आई लोगों की आंखें
Jul 17, 2026 | 10:48 PMमहाराष्ट्र में निवेश को रोजगार में बदलने की तैयारी, सीएम फडणवीस ने की उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक
Jul 17, 2026 | 10:45 PMविश्वास की चौपाल में जनता से सीधा संवाद, मंत्री बोले- प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिले शासकीय योजनाओं का लाभ
Jul 17, 2026 | 10:38 PMसिंगापुर में पानी में तैरता मिला कुरकुरे का पैकेट, वायरल वीडियो ने छेड़ी सिविक सेंस पर बहस
Jul 17, 2026 | 10:38 PMवीडियो गैलरी

आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM














