- Hindi News »
- Automobile »
- Top 5 Cars With Adas Under 15 Lakh Smart And Safe Driving Now Accessible To Every Indian
₹15 लाख से कम कीमत में ADAS वाली टॉप 5 कारें, अब हर भारतीय के लिए संभव हुई स्मार्ट और सेफ ड्राइविंग
ADAS Car Safety: कार बाजार में अब केवल माइलेज और लुक्स ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स भी ग्राहकों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। जिसमें कमाल के ADAS फीचर्स शामिल है।
- Written By: सिमरन सिंह

वो कार जो ADAS फीचर्स के साथ है। (सौ. AI)
ADAS Cars under 15 Lakh: भारतीय कार बाजार में अब केवल माइलेज और लुक्स ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स भी ग्राहकों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। इसी क्रम में एक ऐसी तकनीक ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की है ADAS (Advanced Driver Assistance System)। जो फीचर कभी सिर्फ लग्ज़री कारों में मिलता था, वह अब मिड-रेंज और बजट सेगमेंट की कारों में भी उपलब्ध है। अच्छी बात यह है कि अब ₹15 लाख से कम कीमत में भी ADAS वाली कारें खरीदी जा सकती हैं। आइए जानते हैं भारत में उपलब्ध ऐसी पांच सबसे किफायती ADAS युक्त कारों के बारे में।
1. Honda Amaze
Honda Amaze इस समय भारत में ADAS तकनीक से लैस सबसे किफायती कार है। इसका ZX वैरिएंट इस फीचर के साथ आता है, जो Maruti Suzuki Dzire और Hyundai Aura जैसी कारों को कड़ी टक्कर देता है। होंडा ने अपनी इस सेडान में सेफ्टी और स्मार्ट ड्राइविंग का शानदार मेल पेश किया है।
2. Hyundai Venue
Hyundai की पॉपुलर Sub-Compact SUV Hyundai Venue अपने SX (O) ट्रिम में Level 1 ADAS सूट के साथ आती है। यह कार अपने प्राइस सेगमेंट में बेहतरीन वैल्यू ऑफर करती है। खबरों के मुताबिक, 4 नवंबर को लॉन्च होने वाले इसके नए वर्जन में Level 2 ADAS भी जोड़ा जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp में बड़ा बदलाव, अब चैटिंग होगी और भी स्टाइलिश, नया Liquid Glass डिजाइन मचाएगा धूम
अब नहीं चलेगी पुरानी गाड़ी? सरकार का बड़ा नियम, टेंशन खत्म या बढ़ेगी परेशानी
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 4 नए स्मार्टफोन, खरीदने से पहले रुक जाइए, वरना पड़ सकता है महंगा
9 मई को चालान माफी का मौका, दिल्ली में लगेगी नेशनल लोक अदालत, ऐसे निपटाएं पुराने जुर्माने
3. Mahindra XUV 3XO
mahindra की XUV 3XO न सिर्फ पावरफुल इंजन बल्कि एडवांस फीचर्स के लिए भी जानी जाती है। इसका AX5 L वैरिएंट ADAS तकनीक से लैस है। यह कार सेफ्टी और कम्फर्ट दोनों में शानदार परफॉर्मेंस देती है और अपने सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प मानी जा रही है।
4. Honda City
भारतीय सड़कों पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेडान Honda City के V ट्रिम में अब ADAS फीचर भी मौजूद है। यह कार स्टाइल, सेफ्टी और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है और अपने सेगमेंट में बेस्ट-सेलर बनी हुई है।
ये भी पढ़े: Car Safety Tips: क्यों नहीं खुलते एयरबैग? जानिए वो वजहें जो हादसे में बन सकती हैं जानलेवा
5. Kia Sonet
लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट SUV Kia Sonet भी इस लिस्ट में शामिल है। इसके GTX Plus ट्रिम में Level 1 ADAS सूट दिया गया है। यह कार स्टाइल, प्रीमियम फील और सेफ्टी के बीच शानदार बैलेंस बनाती है।
ADAS क्या है?
ADAS (Advanced Driver Assistance System) एक स्मार्ट सेफ्टी टेक्नोलॉजी है जो ड्राइवर को सुरक्षित ड्राइविंग में मदद करती है। इसमें कैमरा, रडार और सेंसर लगे होते हैं जो वाहन के आस-पास की गतिविधियों को मॉनिटर करते हैं। इसके फीचर्स में Automatic Emergency Braking, Lane Keep Assist, और Forward Collision Warning शामिल हैं जो एक्सीडेंट की संभावनाओं को काफी हद तक कम करते हैं।
Top 5 cars with adas under 15 lakh smart and safe driving now accessible to every indian
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बीड में हैवानियत की हदें पार! पत्नी से हुआ झगड़ा तो पिता ने मासूम बेटियों पर डाला डीजल, जानें पूरा मामला
May 05, 2026 | 04:16 PMसियासत से ऊपर सुरक्षा, सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मांगी फांसी की सजा, शक्ति कानून पर दिया जोर
May 05, 2026 | 04:15 PMस्कूल गई लेकिन घर नहीं लौटी; सिंधुदुर्ग में कोल्हापुर की शिक्षिका लापता, मासूम बेटा कर रहा मां का इंतजार
May 05, 2026 | 04:15 PMहमारी लड़ाई भाजपा से नहीं…बंगाल में हारने के बाद बोलीं ममता बनर्जी, किसे बताया विलेन?
May 05, 2026 | 04:14 PMपीथमपुर में वाहन के नीचे आराम कर रहे 3 मजदूरों की मौत, मौके पर ही तोड़ा दम; तीनों छत्तीसगढ़ के निवासी
May 05, 2026 | 04:09 PMThalapathy Vijay बने पुष्पाराज, तृषा कृष्णन के बर्थडे पर बदली सियासत, पुष्पा 2 से मिलती दिखी चुनावी कहानी
May 05, 2026 | 04:06 PMNath Sammelan in Nashik: निफाड में 10 और 11 मई को दो दिवसीय ‘नाथ सम्मेलन’; जगद्गुरु शंकराचार्य करेंगे उद्घाटन
May 05, 2026 | 03:50 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














