Kia Sonet Facelift ने 1 लाख बिक्री का आंकड़ा किया पार, Sunroof की डिमांड में बढ़त

इस साल की शुरुआत में फेसलिफ्ट वर्जन के आने से इसकी बिक्री की रफ्तार बनी रही। Kia इंडिया ने बताया कि जनवरी 2024 से अब तक हर महीने सोनेट फेसलिफ्ट की 9,000 से ज्यादा यूनिट्स बेची जा रही हैं।
Kia Sonet Facelift
Kia Sonet Facelift लोगों के बीच काफी फेमस हो रही है। (सौ. Kia)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: Kia इंडिया का लोकप्रिय मॉडल सोनेट फेसलिफ्ट ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जनवरी 2024 में लॉन्च हुए इस मॉडल की 1 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं। 2020 में पहली बार लॉन्च हुई Kia सोनेट ने सब-फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में अपनी खास जगह बनाई है। इस साल की शुरुआत में फेसलिफ्ट वर्जन के आने से इसकी बिक्री की रफ्तार बनी रही। Kia इंडिया ने बताया कि जनवरी 2024 से अब तक हर महीने सोनेट फेसलिफ्ट की 9,000 से ज्यादा यूनिट्स बेची जा रही हैं।

ग्राहकों की पसंद

Kia ने सोनेट के इंजन विकल्पों को लेकर ग्राहक की प्राथमिकताओं का खुलासा किया है। 76 प्रतिशत ग्राहक 1.2-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल या 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन चुनते हैं, जबकि 24 प्रतिशत ग्राहक 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प चुनते हैं। इसके अलावा, 79 प्रतिशत ग्राहकों ने सनरूफ वाले वेरिएंट को प्राथमिकता दी है, जबकि 34 प्रतिशत खरीदारों ने ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन या इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (iMT) को चुना है। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Kia इंडिया का बयान

Kia इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ सेल्स एंड मार्केटिंग, हरदीप सिंह बरार ने सोनेट की बिक्री पर कहा, "हम Kia में हमेशा ग्राहकों की जरूरतों को समझने और उनके लिए बेहतर समाधान पेश करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। नई सोनेट के साथ हमने कई सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स जोड़े, जिसने इस सेगमेंट को प्रीमियम बनाया। इन फीचर्स ने नई सोनेट के मूल्य प्रस्ताव को और मजबूत किया, जिससे बिक्री में वृद्धि हुई। यह माइलस्टोन हमारे ग्राहकों के विश्वास और प्रशंसा का प्रमाण है, जो हमें उनके लिए और बेहतर उत्पाद पेश करने के लिए प्रेरित करता है।"

कीमत और वेरिएंट्स

Kia सोनेट फेसलिफ्ट की कीमतें ₹7.99 लाख से शुरू होकर ₹15.77 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं।