-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Strictness On Driving By Minors 1497 E Challans In Two Years Fine Of Rs 48 Lakh
नाबालिगों की ड्राइविंग पर सख्ती: दो साल में 1,497 ई-चालान, 48 लाख रुपये का जुर्माना
- Written By: सिमरन सिंह
कांग्रेस सांसद नीरज डांगी के एक सवाल के जवाब में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि साल 2023 और 2024 में बिहार में 1,316 चालान जारी किए गए।

Car driving को लेकर नया केस आया सामने। (सौ. Unsplash)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: आजकल कई माता-पिता अपने नाबालिग बच्चों को लाड़-प्यार में गाड़ी की चाबी सौंप देते हैं, लेकिन यह लापरवाही भारी जुर्माने और कानूनी कार्रवाई की वजह बन सकती है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने राज्यसभा में जानकारी दी कि पिछले दो सालों में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के 1,497 मामलों में ई-चालान काटे गए, जिन पर कुल 48 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
बिहार में सबसे अधिक ई-चालान जारी
मंत्रालय के डिजिटल पोर्टल पर उपलब्ध डेटा के अनुसार, बिहार में सबसे ज्यादा नाबालिगों द्वारा गाड़ी चलाने के मामले सामने आए। कांग्रेस सांसद नीरज डांगी के एक सवाल के जवाब में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि साल 2023 और 2024 में बिहार में 1,316 चालान जारी किए गए।
उत्तर प्रदेश में सिर्फ एक मामला दर्ज
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो वर्षों में छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 48 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। बिहार में सबसे अधिक 44.3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि अन्य राज्यों में यह राशि निम्नलिखित रही:
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान: पारडी क्षेत्र में बनेगी आधुनिक सब्जी मंडी और स्पोर्ट्स क्लब
PM Awas Yojana 2.0: अल्पसंख्यकों और आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए ‘स्वप्नपूर्ति’ योजना शुरू; बनेंगे 518 किफायती घर
महाराष्ट्र को रेलवे फाटक मुक्त बनाने की तैयारी, 145 आरओबी निर्माण को मंजूरी, CM फडणवीस ने की घोषणा
नितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
- जम्मू-कश्मीर: 1.4 लाख रुपये
- छत्तीसगढ़: 1.3 लाख रुपये
- उत्तराखंड: 22 मामलों में 1 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना
- उत्तर प्रदेश: सिर्फ एक ई-चालान, लेकिन 23,150 रुपये का जुर्माना
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
नाबालिग के अभिभावकों पर भी कार्रवाई का प्रावधान
भारत में नए मोटर वाहन कानून के तहत, यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके अभिभावक पर 25,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं, अगर नाबालिग किसी दुर्घटना में शामिल होता है, तो माता-पिता को जेल भी हो सकती है। हाल ही में पुणे के पोर्श एक्सीडेंट केस में यही देखने को मिला, जहां पुलिस ने नाबालिग के पिता को हिरासत में ले लिया।
Strictness on driving by minors 1497 e challans in two years fine of rs 48 lakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक: फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए संशोधित बीमा योजना शुरू; 31 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि
Jul 14, 2026 | 10:38 AMउज्जैन की महाकाल की सवारी को लेकर बड़ा फैसला! 3 अगस्त से बदल जाएगी दर्शन व्यवस्था, जानिए नए नियम
Jul 14, 2026 | 10:38 AMगोंदिया में धान के बीज अंकुरित न होने पर कृषि विभाग का बड़ा एक्शन, 9 फ्लाइंग स्क्वॉड ने रोकी बिक्री
Jul 14, 2026 | 10:37 AMहमारी हिट लिस्ट में है यह जगह… ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव, ईरान के परमाणु ठिकाने पर फिर हमले के संकेत
Jul 14, 2026 | 10:36 AMNepal Protest News: नेपाल में बालेन शाह सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश, युवक के आत्मदाह पर भड़की जनता
Jul 14, 2026 | 10:34 AMमुंबई AC लोकल में घुटन से बिगड़ी 3 यात्रियों की तबीयत, टिटवाला-CSMT ट्रेन का AC सिस्टम हुआ फेल
Jul 14, 2026 | 10:31 AMउज्जैन: पशु चोरी के साथ जहरीली शराब की तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 7.57 लाख का मशरूका जब्त
Jul 14, 2026 | 10:30 AMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM














