-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- South Nagpur Tukdoji Manevada Besa Flyover Metro Demand Nitin Gadkari Promise
कब बनेगा तुकड़ोजी चौक से बेसा तक फ्लाईओवर ? नितिन गडकरी ने दिया वचन फिर भी नहीं हो रहा काम
- Written By: आकाश मसने
Nagpur News: दक्षिण नागपुर में तुकड़ोजी चौक से बेसा चौक तक भीषण ट्रैफिक जाम से नागरिक परेशान हैं। फ्लाईओवर और मेडिकल-मानेवाड़ा-बेसा मेट्रो रूट की मांग तेज हो गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Nagpur Tukdoji Chowk Flyover Demand: दक्षिण नागपुर विधानसभा क्षेत्र में तुकड़ोजी चौक से मानेवाड़ा चौक और यहां से बेसा चौक तक ट्रैफिक का दबाव इतना अधिक बढ़ गया है कि आम दिनों में भी चौराहों पर जाम लग रहा है। सुबह 9 से रात 10 बजे तक इस रोड पर वाहनों की रेलमपेल लगी रहती है। कई जानलेवा दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।
नागरिकों की मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने लोकसभा चुनाव के वचननामा में तुकड़ोजी चौक से मानेवाड़ा चौक तक फ्लाईओवर निर्माण के साथ ही अयोध्यानगर में जंबूदीप नाला से मानेवाड़ा रिंग रोड तक सड़क के चौड़ीकरण और सीमेंटीकरण का कार्य केलीबाग रोड की तरह करना शामिल किया था। लेकिन वर्ष भर से अधिक हो गया फ्लाईओवर की कोई हलचल भी शुरू नहीं हुई है।
इसकी बजाय इनर रिंग रोड पर मानेवाड़ा चौक से म्हालगीनगर चौक तक फ्लाईओवर का कार्य शुरू कर दिया गया है। नागरिकों का कहना है कि इसकी बजाय पहले तुकड़ोजी चौक फ्लाईओवर का कार्य शुरू किया जाना था।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में डेटिंग ऐप सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: उज्बेकिस्तान की युवतियां मिलीं, कैब ड्राइवर गिरफ्तार
नागपुर: ‘एसिलॉक’ पर एफडीए की बड़ी कार्रवाई, जानिए क्यों लगाया गया प्रतिबंध?
नागपुर मनपा का फैसला: LED स्ट्रीट लाइटों के मेंटेनेंस ठेके को मिला 5 महीने का विस्तार; रोशनी रहेगी बरकरार
नागपुर: काम के बढ़ते तनाव में ठेकेदार ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव
बेसा तक बढ़ाने की मांग
नागरिकों ने मांग की है कि तुकड़ोजी से मानेवाड़ा चौक की बजाय फ्लाईओवर को सीधे बेसा चौक तक ले जाना चाहिए। मानेवाड़ा चौक के आगे बेसा-बेलतरोड़ी, मनीषनगर सहित आउटर रिंग रोड तक विस्तारित बस्तियों व कॉलोनियों में जाने वाले लाखों लोग हैं। इन्हें रोज ही जाम में फंसना पड़ता है। अगर फ्लाईओवर बनेगा तो ट्रैफिक डिवाइड होगा जिसे बेसा या उसके बाद की बस्तियों में आना-जाना होगा वे इस फ्लाईओवर से सीधे निकल जाएंगे। बेसा चौक तक की बस्तियों मंगलदीपनगर तक लोग नीचे की विद्यमान सड़क का उपयोग करेंगे।
मेडिकल, मानेवाड़ा, बेसा मेट्रो भी है मस्ट
ऑटोमोटिव चौक से खापरी तक ऑरेंज लाइन और प्रजापतिनगर से हिंगना व्यू मेट्रो स्टेशन तक एक्वा लाइन में चल रही मेट्रो ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। सबसे अधिक उपयोग विद्यार्थी, नौकरीपेशा वर्ग और अन्य नागरिक भी कर रहे हैं लेकिन दक्षिण नागपुर सहित अधिकतर इलाके मेट्रो लाइन से नहीं जुड़े हैं। दक्षिण नागपुर के मेडिकल, मानेवाड़ा, बेसा, बेलतरोड़ी रोड को भी मेट्रो लाइन से जोड़ना बेहद जरूरी है। इस इलाके में 6 से 8 लाख लोग रहते हैं। 90 प्रतिशत से अधिक लोगों को अपने निजी वाहनों का उपयोग करना पड़ता है। इस रूट पर भी मेट्रो रेल सेवा उपलब्ध कराई गई तो नागरिकों को सुविधा होगी।
यह भी पढ़ें:- नागपुर मनपा चुनाव : 447 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मेट्रो से अजनी और मुख्य रेलवे स्टेशन को जोड़ दिया गया है। जिस रूट पर मेट्रो चल रही है उन दिशाओं की बस्तियों में रहने वाले यात्री इसका उपयोग कर रहे हैं। एसटी स्टैंड को भी जोड़ने की जरूरत भी समझी जा रही है। रेलवे स्टेशन से उतरकर बड़ी संख्या में यात्री अपनी आगे की यात्रा के लिए एसटी स्टैंड गणेशपेठ जाते हैं।
वहीं दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में मेडिकल में उपचार करवाने मरीज व उनके परिजन भी आते हैं। अगर स्टेशन या कॉटन मार्केट चौक से आग्याराम देवी मंदिर होते हुए एसटी स्टैंड, वहां से बैद्यनाथ चौक होते हुए मेडिकल और यहां से आगे तुकड़ोजी पुतला चौक होते हुए मानेवाड़ा चौक और यहां से आगे बेसा चौक और आगे तक एक मेट्रो रूट तैयार किया जाए तो लाखों नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।
South nagpur tukdoji manevada besa flyover metro demand nitin gadkari promise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में डेटिंग ऐप सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: उज्बेकिस्तान की युवतियां मिलीं, कैब ड्राइवर गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 11:23 AMसंजय राउत का नया दावा: चंद्रशेखर बावनकुले बन सकते हैं अगले सीएम; गिरीश महाजन और एकनाथ शिंदे रेस से बाहर
Jul 12, 2026 | 11:23 AMअमेरिका में भारतीय मूल की गूगल अधिकारी की हत्या, पति ने घर में गोलियों से भूना; बेटा भी गंभीर
Jul 12, 2026 | 11:18 AMWimbledon 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं नई चैंपियन, मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब
Jul 12, 2026 | 11:12 AMअकोला GMC और सुपर स्पेशालिटी अस्पताल पहुंचे विधायक रणधीर सावरकर, औचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Jul 12, 2026 | 11:10 AMBengal Earthquake: बंगाल की खाड़ी में 4.5 तीव्रता का भूकंप, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में लगे झटके
Jul 12, 2026 | 11:10 AMबीजेपी मतलब बाबर जनता पार्टी… आदित्य ठाकरे का बड़ा हमला, बोले- हम भगवान राम को भाजपा से बचा रहे हैं
Jul 12, 2026 | 11:07 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM













