-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Step By Step Procedure For Applying For A Duplicate Rc
अगर गुम गई है बाइक या कार की RC, तो घर बैठे ऐसे पाएं डुप्लीकेट आरसी
- Written By: अपूर्वा नायक
अगर आपकी भी गाड़ी की RC बुक यानी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट गुम गई है, तो आप आसानी से Duplicate RC हासिल कर सकते हैं। आप ऑनलाइन अप्लाई करके RC की डुप्लीकेट कॉफी हासिल कर सकते हैं।

डुप्लीकेट आरसी (सौ. सोशल मीडिया )
Duplicate RC: अगर आप बाइक या कार चलाते हैं, तो जितना जरूरी आपके पास ड्रायविंग लाइसेंस का होना होता है उतना ही जरूरी आरसी का भी होना होता है। ऐसे में अगर आपकी बाइक या कार की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट खो गई है, तो टेंशन की जरूरत नहीं है।
रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी आरसी गाड़ी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी डॉक्यूमेंट है, जिससे ये साबित होता है कि गाड़ी आपके नाम पर रजिस्टर्ड हैं। ये डॉक्यूमेंट क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय यानी आरटीओ ऑफिस के द्वारा जारी किया जाता है। यदि आपकी आरसी गुम हो जाती है या फिर चोरी हो जाती है, तो आपको डुप्लीकेट आरसी के लिए अप्लाई करना होगा। आइए आपको बताते हैं कि डुप्लीकेट आरसी के लिए कैसे अप्लाई किया जा सकता है?
डुप्लीकेट आरसी के लिए ऐसे अप्लाई करें
आपको बता दें कि डुप्लीकेट आरसी के लिए 2 तरीकों से अप्लाई किया जा सकता हैं। पहला आप ऑनलाइन माध्यम से डुप्लीकेट आरसी हासिल कर सकते हैं या फिर आप ऑफलाइन यानी आरटीओ जाकर डुप्लीकेट आरसी प्राप्त कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि घर बैठे ऑनलाइन एप्लीकेशन कैसे करें?
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
आवेदन से पहले ये डॉक्यूमेंट्स होना है जरूरी
अगर आप डुप्लीकेट आरसी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपके पास इन डॉक्यूमेंट्स का होना काफी जरूरी हैं। जैसे अगर आपने किसी पुलिस स्टेशन में आरसी गुम जाने की रिपोर्ट करवायी है, तो वहां की एफआईआर की कॉपी, फॉर्म 26, गाड़ी का इंश्योरेंस सर्टिफिकेट, पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल यानी पीयूसी सर्टिफिकेट, एड्रेस प्रूफ जैसे बिजली का बिल, आधार कार्ड या फिर वोटर आईडी कार्ड।
ऑनलाइन एप्लीकेशन का प्रोसेस
सबसे पहले आपको परिवहन सेवा की वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
इसके बाद होम पेज पर Online Services टैब पर जाकर Vehicle-Related Services सिलेक्ट करना होगा।
फिर ड्रॉप डाउन लिस्ट में अपने राज्य को सिलेक्ट करें।
इसके बाद ऑप्शन्स में से डुप्लीकेट आरसी ऑप्शन कर क्लिक करें।
हालांकि आपको इसके लिए सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
अब अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर के आखिर के 5 डिजिट को सबमिट करें।
अब आधार बेस्ड ई-केवाईसी प्रोसेस को पूरा करें। अपना आधार नंबर सबमिट करें और ओटीपी जनरेट करें।
ओटीपी सबमिट करने के बाद दिए गए फॉर्म में सभी इंर्पोंटेंट डिटेल्स फील करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी होने के बाद तय फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें।
ये भी पढ़ें :- नेशनल हाईवे पर अचानक वाहन रोकना अब पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
लास्ट स्टेप में आरटीओ विजिट करें
ऑनलाइन एप्लीकेशन के बाद, आपको अपने पास के आरटीओ ऑफिस जाना होगा। इसके अलावा, गाड़ी की फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए पहले से अप्वाइंमेंट बुक करें। तय दिन पर आप अपने सभी डॉक्यूमेंट्स और प्रिंट आउट लेकर आरटीओ में पहुंचे। वहां जाकर डॉक्युमेंट की जांच और गाड़ी का इंस्पेक्शन होने के बाद कुछ ही दिनों में आपको डुप्लीकेट आरसी जारी कर दी जाएगी। इस प्रोसेस से आप बिना किसी एजेंट या थर्ड पार्टी के, घर बैठे आसानी से डुप्लीकेट आरसी हासिल कर सकते हैं।
Step by step procedure for applying for a duplicate rc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














