-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Skoda Md Statement On Tariff War
Skoda: स्कोडा के एमडी का बड़ा बयान, ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी भारत में करेगी धमाल
- Written By: अपूर्वा नायक
ऑटोमोबाइल सेक्टर की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने सोमवार को ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के बारे में कहा है कि वो टैरिफ पॉलिसी का समर्थन नहीं करते हैं।

स्कोडा इंडिया (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई : व्हीकल मैन्युफैक्चरर स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने सोमवार को ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हालांकि वो ट्रंप सरकार के रेसीप्रोकल टैरिफ का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन ट्रंप के इस कदम से लॉन्ग टर्म में इंडस्ट्री के लिए नए अवसर खुल सकते हैं। हालांकि ट्रंप सरकार ने उन देशों को टैरिफ से 90 दिनों तक की राहत दी है, जिन्होंने अमेरिका के इस एक्शन के जवाब में कोई भी कदम नहीं उठाया था।
स्कोडा ऑटो भारत में पूरी तरह तैयार यूनिट यानी सीबीयू के तौर में कारों के इंपोर्ट से संबंधित कथित टैरिफ धोखाधड़ी के लिए 11,000 करोड़ रुपये के कारण बताओ नोटिस का सामना कर रही है। इस बीच, कंपनी ने 49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर नई फॉक्सवैगन टिगुआन आर लाइन को लॉन्च किया।
इस अवसर पर स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया के प्रबंध निदेशक पीयूष अरोड़ा ने यहां पीटीआई-भाषा से कहा है कि बेशक, हम टैरिफ पॉलिसी का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन साथ ही द्विपक्षीय व्यापार या मुक्त व्यापार समझौतों यानी एफटीए के माध्यम से भारत में भी अर्थव्यवस्था को खोलने के बारे में बहुत सारी चर्चाएं हो रही हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समूह हमेशा फ्री ट्रेड और ग्राहकों तथा उनके लाभों के लिए देशों के बीच टेक्नोलॉजी ट्रांसफर में विश्वास करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी 2 लाख तो सोना 50 हजार रुपये सस्ता
ED Raid: अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़े बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में जब्त हुए अहम दस्तावेज
Share Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, 300 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 23,900 के पार
भारत बना रहेगा दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था, IMF ने 2026 के लिए लगाया 7% ग्रोथ का अनुमान
अरोड़ा ने कहा कि अमेरिकी सरकार द्वारा शुल्क के मोर्चे पर हाल ही में किए गए नए ऐलानों को लेकर अभी बहुत अनिश्चितता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि ये घटनाक्रम भारत और यूरोपीय संघ के बीच लंबे समय से चर्चा में रहे फ्री ट्रेड एग्रीमेंट में तेजी ला सकते हैं। उन्होंने कहा है कि मुझे लगता है कि ये भारत के लिए सुनहरा अवसर हैं। हम हमेशा से यूरोप के बीच कम टैरिफ के समर्थक रहे हैं, चाहे वह यूरोपियन यूनियन का ट्रेड हो या द्विपक्षीय एफटीए, जिस पर बहुत लंबे समय से चर्चा हो रही है।
उन्होंने कहा कि रेसीप्रोकल टैरिफ से भारत को शुरुआती बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन लंबे समय में शायद यह अवसरों को खोलेगा। उन्होंने साथ ही कहा कि फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि यह पूरा टैरिफ मुद्दा कैसे सुलझेगा और यह किस दिशा में आगे बढ़ेगा।
स्कोडा ऑटो की नई लॉन्चड टिगुआन आर-लाइन में स्पोर्टी ‘आर’ थीम वाला एक्सटीरियर और इंटीरियर दिया गया है। इसमें मसाज फंक्शन, लुम्बर सपोर्ट के साथ स्पोर्टी आरामदायक सीटें और स्मार्टफोन के लिए आसान चार्जिंग जैसे कई शानदार फीचर दिए गए हैं। पेट्रोल इंजन से चलने वाली नई टिगुआन आर-लाइन 7-स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन के साथ अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर 204 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देती है।
ऑटोमोबाइल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
यह थर्ड जनरेशन की टिगुआन है, जो दुनिया भर में फॉक्सवैगन की सबसे ज़्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है। इस मौके पर फॉक्सवैगन इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा है कि जर्मन इंजीनियरिंग, 5-स्टार सुरक्षा और मजेदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस के साथ, नई टिगुआन आर-लाइन रोमांच के लिए पूरी तरह तैयार है। इस गाड़ी की सप्लाई भारत में फॉक्सवैगन डीलरशिप नेटवर्क पर 23 अप्रैल, 2025 से शुरू होगी। इसका शुरूआती प्राइस 49 लाख रुपये है।
Skoda md statement on tariff war
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र के 2 लाख आदिवासियों को बड़ी सौगात! अब मिलेगा अलग सातबारा, बैंक लोन और सरकारी मदद का रास्ता साफ
Jul 09, 2026 | 02:49 PMसफलता के पीछे का वो सच! जब इंटरनेट बुलिंग पर खुलकर बोलीं भूमि पेडनेकर, कहा- माता-पिता का साथ न होता तो…
Jul 09, 2026 | 02:48 PMUNSC Election: जर्मनी की हार से भारत की स्थायी सीट पर बढ़ा खतरा, G4 समूह बन रहा है बड़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 02:46 PMस्क्रूटनी कमेटी का फैसला रद्द, नागपुर हाई कोर्ट ने शिंदे परिवार के पक्ष में सुनाया निर्णय
Jul 09, 2026 | 02:45 PMपत्नी को मारकर मूछों पर दिया ताव, कोल्हापुर में हैवान पति का शक बना खौफनाक हत्या का कारण
Jul 09, 2026 | 02:45 PMदुनिया का सिरमौर कैसे बनेगा भारत? अनुप्रिया पटेल ने बताया स्वास्थ्य और सुशासन का पूरा रोडमैप
Jul 09, 2026 | 02:40 PMगाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PMवीडियो गैलरी

कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM














