आखिरी बार Ratan Tata ने की थी Google CEO से बात, सुंदर पिचाई ने किया खुलासा

रतन टाटा ने इस दुनिया से अलविदा कह दिया है। जिसके बाद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने X पर रतन टाटा को याद करते हुए कुछ बातें साझा की हैं। उन्होंने रतन टाटा और अपनी आखिरी मुलाकात के बारें में बताया।
Sundar And Ratan Conversation
Sundar ने Ratan Tata से अपनी आखिरी बात चीत को याद किया और उनके लिए कुछ बाते लिखी। (सौ. Design)
Published on
Updated on

नवभारत डिजिटल डेस्क. गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने X पर रतन टाटा को याद करते हुए कुछ बातें साझा की हैं। रतन टाटा के बारे में बताएं तो वह 86 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। टाटा कंपनी के नए प्रमुख एन चंद्रशेखर ने बताया कि रतन टाटा एक बहुत ही अच्छे नेता थे और उन्होंने सिर्फ टाटा कंपनी को ही नहीं बल्कि पूरे देश को बहुत आगे बढ़ाया है। सुंदर पिचाई ने पोस्ट में यह भी बताया कि आखिरी मुलाकात में रतन टाटा और उनकी कई बातचीत भी हुई थी।

X पर बातचीत की शेयर

सुंदर पिचाई ने X पर लिखा कि गूगल में रतन टाटा से आखिरी बार मिले थे। हमने Waymo के बारे में बात की और उनके विचार सुनकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने रतन टाटा के काम और उनके अच्छे कामों की तारीफ करते हुए भारत के कई लोगों को बिजनेस चलाना सीखने वाला भी बताया। सुंदर ने कहा कि रतन टाटा भारत को बहुत आगे बढ़ाने वाले थे। उन्होंने यह भी कहा कि रतन टाटा के परिवार वालों को बहुत दुख हुआ होगा कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहे।

20 साल से ज्यादा तक संभाली कंपनी

रतन टाटा ने टाटा ग्रुप को 20 साल से ज्यादा समय तक चलाया था। सभी लोग उनके सम्मान करते थे और अच्छे बिजनेसमैन होने की वजह से वह लोगों की मदद भी करते थे। रतन टाटा की जाने से भारत में बिजनेस जगत को खालीपन झेलना पड़ेगा। बहुत सारे लोग कहते हैं कि इस खालीपन को भरने वाला अभी तक कोई नहीं आया है। सुंदर पिचाई के अलावा भी बड़े बिजनेसमैन ने कई लोगों ने उन्हें याद किया।

मुकेश अंबानी ने भी किया याद

रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी ने भी रतन टाटा के जाने से भारत और भारतीय कंपनियों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि रतन टाटा उनके लिए बहुत अच्छे दोस्त थे। उनके जाने से उन्हें बहुत दुख है। उन्होंने यह भी बताया कि रतन टाटा से बात करने के बाद उन्हें बहुत अच्छा लगता था और रतन टाटा के अच्छे गुण को वह अपने अंदर भी चाहते हैं।

इसी के साथ महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा ने भी X पर लिखा कि रतन टाटा के बिना उन्हें बहुत बुरा लग रहा है। उन्होंने कहा कि रतन टाटा की मदद और सलाह बहुत काम की होती थी और भारतीय अर्थव्यवस्था अब तेजी से आगे बढ़ रही है तो उनके कारण।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com