- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- T20 World Cup Pakistan Refuses To Play India Opposition Slams Bcci Govt Operation Sindoor
ऑपरेशन सिंदूर के बाद मारनी थी लात…पाक के इनकार पर भारत में भूचाल, अखिलेश-प्रियंका सहित विपक्ष ने काटा बवाल
ICC T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है। इस फैसले के बाद भारत की राजनीति गरमा गई है और विपक्षी नेताओं ने बीसीसीआई समेत केंद्र सरकार को निशाने पर लिया।
- Written By: अभिषेक सिंह

फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है। इस फैसले के बाद भारत की राजनीति गरमा गई है और विपक्षी नेताओं ने बीसीसीआई समेत केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। नेताओं का कहना है कि भारत को खुद ही पहले खेलने से मना कर देना चाहिए था। यह घटना अब एक बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले चुकी है और विपक्ष सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठा रहा है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि पहलगाम हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद ही भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने से साफ इनकार कर देना चाहिए था। विपक्ष का आरोप है कि आईसीसी भी इस मामले में लाचार नजर आ रहा है। नेताओं ने मांग की है कि इस मुद्दे को वैश्विक स्तर पर उठाया जाना चाहिए था कि हम कोई मैच नहीं खेलेंगे।
प्रियंका चुतर्वेदी ने किया तीखा हमला
शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पाकिस्तान के इस कदम को बीसीसीआई के मुंह पर सबसे बड़ा तमाचा बताया है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई दुनिया की सबसे अमीर और ताकतवर क्रिकेट संस्था है। इसके बावजूद ऐसी स्थिति बनी। प्रियंका ने याद दिलाया कि आतंकी हमलों और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उन्होंने कई बार पाकिस्तान की भूमिका का मुद्दा उठाया था। हमलों में जान गंवाने वाले 26 लोगों के परिवार भी अपील करते रहे कि पाकिस्तान के साथ मैच नहीं होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
न घर के अंदर सुरक्षित न बाहर! कराची में 3 दिन से जारी ‘रैंडम फायरिंग’ ने उड़ाया चैन, अब तक 9 लोग घायल
उधर सीजफायर की घोषणा…इधर पाकिस्तानी शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, 12000 अंक चढ़ा कराची इंडेक्स; दुनिया हैरान
भारत ने गंवाया बड़ा मौका: आजाद
इसके साथ ही टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि पाकिस्तान जानता है कि वह भारत से जीत नहीं सकता, इसलिए उसने अपनी इज्जत बचाने के लिए यह फैसला लिया। कीर्ति ने कहा कि जब पहलगाम में 26 लोग मारे गए थे तभी भारत के पास एक बड़ा मौका था कि वह वर्ल्ड कप में खेलने से मना कर देता और दुनिया को कड़ा संदेश देता कि हम आतंकवाद के खिलाफ हैं।
‘मुस्तफिजुर को बाहर नहीं करना था’
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस पूरे घटनाक्रम को शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने के मुद्दे को भी इससे जोड़ा। थरूर ने कहा कि मुस्तफिजुर को मना नहीं किया जाना चाहिए था, शायद बांग्लादेश की प्रतिक्रिया ज्यादा थी, लेकिन पाकिस्तान अब बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहा है।
यह भी पढे़ं: ICC की फटकार के बावजूद नहीं झुका पाकिस्तान, PCB चीफ बोलें- सरकार के निर्देशों का करेंगे पालन
थरूर ने कहा कि खेल का राजनीतिकरण हो गया है और यह सभी के लिए एक ‘वेक-अप कॉल’ है। उन्होंने कहा कि आईसीसी को एक प्लेटफॉर्म बनना चाहिए ताकि इस तरह की चीजें हमेशा न चलती रहें। वहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि भारत सरकार को अपनी विदेश नीति पर विचार करना होगा कि वह किस दिशा में जा रही है। कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह ने जोर देकर कहा कि अगर पाकिस्तान ऐसे नखरे दिखाता है तो आईसीसी को उस पर बैन लगा देना चाहिए यह अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
T20 world cup pakistan refuses to play india opposition slams bcci govt operation sindoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMजोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार
Apr 08, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM












