समृद्धि महामार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कंटेनर में जा घुसी तेज रफ्तार कार, नागपुर के मां-बेटे की दर्दनाक मौत

Samruddhi Mahamarg Accident: समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा। कार और कंटेनर में जोरदार टक्कर से नागपुर के मां-बेटे की मौत। सेलू पुलिस स्टेशन के पास तड़के हुई दुर्घटना।
Tragic accident on Samruddhi Mahamarg: Mother and son from Nagpur die as car rams into a container near Selu. Driver reportedly fell asleep at the wheel.
समृद्धि महामार्ग पर हादसा (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Car Container Collision in Wardha: समृद्धि महामार्ग पर नागपुर की ओर जानेवाली कार के चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित होकर कंटेनर से टकराई़ इस भीषण दुर्घटना में मां व बेटे की मौत हो गई है। कार व कंटेनर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। यह घटना समृद्धि महामार्ग पर तड़के 6.20 बजे सेलू पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले नागपुर कॉरिडोर चैनेज क्रमांक 39/900 परिसर में हुई।

जानकारी के अनुसार नागपुर के रामनगर निवासी विवेकानंद हनुमंत कणबर्गी (56) व आशालता हनुमंत कणबर्गी (84) यह एमएच 05 ए़ एक्स. 7612 क्रमांक की कार से ठाणे से नागपुर की दिशा में समृद्धि महामार्ग से जा रहे थे। तेजगति कार महामार्ग के चैनेज क्रमांक लेनपर आगे जा रहे ट्रक कंटेनर क्रमांक एमएच 46 सी. एल. 1556 को पिछे से टकराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस दुर्घटना में आशालता हनुमंत कणबर्गी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कार कार चला रहे आशालता के बेटे विवेकानंद हनुमंत कणबर्गी यह गंभीर रूप से घायल हुए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही महामार्ग बचाव दस्ते ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। उन्होंने घायलों को एम्बुलेन्स की मदद से सावंगी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। लेकिन रास्ते में ही विवेकानंद ने भी दम तोड़ दिया। इस मामले में सेलू पुलिस ने अपराध दर्ज किया गया है। प्वाइंटर

  • समृद्धि महामार्ग पर तड़के 6.20 बजे हुई घटना
  • कार चालक को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा
  • टक्कर में कार पूरी तरह हुई चकनाचूर
  • महामार्ग बचाव दस्ते ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा

मदद केंद्र की टीम पहुंची घटनास्थल

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही महामार्ग पुलिस मदद केंद्र के पुलिस उपनिरीक्षक दिलीप थाटे, चंद्रकांत जीवतोडे, सतीश नैताम, भूषण टोंग, विकास काकडे, उद्धव डोंबाले ने घटनास्थल पहुंचकर मददकार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन क्रेन की मदद से सुरक्षित जगह स्थलांतरित की गई। दुर्घटना के कारण कुछ देर तक समृद्धि महामार्ग की यातायात प्रभावित हो गई थी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन महामार्ग से हटाने के बाद यातायात सूचारू की गई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com