- Hindi News »
- Automobile »
- Maruti Suzuki Launches New Eeco Now 6 People Will Have A Comfortable Ride Tremendous Upgrade In Safety
Maruti Suzuki ने लॉन्च की नई Eeco: अब 6 लोगों की होगी आरामदायक सवारी, सेफ्टी में जबरदस्त अपग्रेड
कंपनी ने इस बार Eeco में 6 सीटों की सुविधा के साथ 6 एयरबैग स्टैंडर्ड रूप से सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध कराए हैं। इससे यह कार भारत की सबसे किफायती 6 सीटर फैमिली कार बन गई है।
- Written By: सिमरन सिंह

Eeco में क्या है खास फीचर्स। (सौ. Eeco)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय Eeco कार का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है, जो अब पहले से और भी ज्यादा सेफ और spacious हो गई है। कंपनी ने इस बार Eeco में 6 सीटों की सुविधा के साथ 6 एयरबैग स्टैंडर्ड रूप से सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध कराए हैं। इससे यह कार भारत की सबसे किफायती 6 सीटर फैमिली कार बन गई है, जिसमें अब तक की सबसे बेहतरीन सुरक्षा मिलती है।
6 सीटर वेरिएंट की हुई वापसी
मारुति ने पहले 7 सीटर वेरिएंट को बंद कर दिया था और केवल 5 सीटर ईको ही बाजार में उपलब्ध थी। लेकिन अब ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए कंपनी ने 6 सीटर वर्जन को फिर से लाइनअप में शामिल किया है। 5 सीटर मॉडल में एयरबैग को छोड़कर कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। नया वर्जन कैप्टन सीट्स के साथ आएगा, जिससे बैठने का अनुभव और बेहतर होगा। इसकी कीमत ₹5.69 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
सेफ्टी फीचर्स में किया गया बड़ा सुधार
नए मॉडल में शामिल किए गए 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), सीट बेल्ट रिमाइंडर, और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) इसे सेफ्टी के मामले में पहले से कहीं बेहतर बनाते हैं। पिछली सीटों पर बैठे यात्रियों के लिए अब थ्री पॉइंट सीट बेल्ट दिए गए हैं, जो प्री टेंशनर और फोर्स लिमिटर के साथ आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में अब हाइड्रोजन बस से होगा सफर, बिना प्रदूषण मिलेगी मेट्रो से सीधी कनेक्टिविटी
Mumbai CNG Price Hike: एमएमआर में सीएनजी के दाम 84 रुपये किलो पहुंचे, ऑटो-टैक्सी चालकों पर बढ़ा बोझ
दिल्ली में E-Rickshaw पर बड़ा एक्शन, 15 मई से लागू होंगे नए नियम, अब नहीं चलेगी मनमानी
मुंबई में CNG हुई महंगी, अब ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ना तय? जानें नई कीनत
पावरफुल इंजन और शानदार माइलेज
Eeco में वही 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो पहले आता था, लेकिन अब यह E20 फ्यूल कम्पैटिबल है। यानी यह 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल वाले फ्यूल मिक्स पर भी चल सकेगी। पेट्रोल वर्जन में यह 19.71 kmpl और CNG वर्जन (केवल 5 सीटर) में 26.78 km/kg तक का माइलेज देती है। जल्द ही कंपनी CNG वर्जन को 6 सीटर मॉडल में भी पेश कर सकती है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
लुक और फीचर्स में मामूली बदलाव
कार के बाहरी लुक और डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन एयरबैग्स के लिए रूफलाइन और पिलर्स में हल्के बदलाव किए गए हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें एसी, हीटर, स्लाइडिंग ड्राइवर सीट, 12 वोल्ट सॉकेट, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, केबिन एयर फिल्टर, स्टीयरिंग लॉक जैसी बेसिक सुविधाएं दी गई हैं।
Maruti suzuki launches new eeco now 6 people will have a comfortable ride tremendous upgrade in safety
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IRCTC Andaman Tour Package: 5 दिन में घूमें पोर्ट ब्लेयर से हैवलॉक तक, जानें किराया और सुविधाएं
May 15, 2026 | 06:36 PM‘सच्चे खजाने’ हैं मोदी! यूएई की मंत्री ने बांधे तारीफों के पुल, 200 अरब डॉलर के व्यापार का रखा लक्ष्य
May 15, 2026 | 06:34 PMभोजशाला फैसले पर आरिफ मसूद का बड़ा बयान, ASI पर लगाए गलत तथ्य पेश करने के आरोप; सुप्रीम कोर्ट जाने की कही बात
May 15, 2026 | 06:31 PMUP Teacher Recruitment 2026: यूपी में 23,213 शिक्षक पदों पर भर्ती की तैयारी तेज, जल्द शुरू होगी चयन प्रक्रिया
May 15, 2026 | 06:24 PMसिर्फ जानवर नहीं, इतिहास भी समेटे हुए है ये जगहें, ये हैं भारत के सबसे पुराने ‘ZOO’, छुट्टियों में जरूर करें
May 15, 2026 | 06:22 PMRG Kar केस में सुवेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, लापरवाही के आरोप में 3 IPS अधिकारी सस्पेंड; रिश्वत देने का भी आरोप
May 15, 2026 | 06:21 PMTCS Nashik Case: जांच में सहयोग का दावा भी नहीं आया काम! निदा खान की पांचवीं जमानत याचिका भी खारिज
May 15, 2026 | 06:21 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM














