-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Honda Activa Becomes Even More Economical Customers Get Big Benefit From New Gst
Honda Activa हुई और भी किफायती, नए GST नियम से ग्राहकों को बड़ा फायदा
- Written By: सिमरन सिंह
Honda Activa 125 Change Price: Honda Activa अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है। जो GST के कम होने से और सस्ती मिलेगी। जो आपकी जेब के लिए अच्छा है।

Honda Active की कीमत कम हुई। (सौ. Honda)
Honda scooter price: भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर Honda Activa अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने 350cc से कम इंजन वाले टू-व्हीलर्स पर टैक्स घटाने का फैसला लिया है। पहले इन पर 28% GST और 1% cc लगाया जाता था, लेकिन अब इसे घटाकर 18% कर दिया गया है और cc पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। यानी ग्राहकों को सीधा 10% तक की बचत होने जा रही है।
Activa 125 पर 8,259 रुपए तक का फायदा
टैक्स कटौती का असर सीधे तौर पर Honda Activa की कीमत पर दिखेगा। कंपनी के मुताबिक, Activa 110 पर ग्राहकों को लगभग 7,874 रुपए और Activa 125 पर करीब 8,259 रुपए की बचत होगी। उदाहरण के तौर पर, Honda Activa 125 ड्रम वेरिएंट की कीमत 82,257 रुपए है। इसके अलावा फेस्टिव सीजन में मिलने वाले डीलर डिस्काउंट और ऑफर्स भी मिलेंगे, जिससे ग्राहकों को डबल बेनिफिट मिलेगा।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
नई जनरेशन Activa H-Smart को कंपनी ने स्मार्ट-की टेक्नोलॉजी से लैस किया है। इस चाबी की खासियत यह है कि:
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
GST संग्रह में महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य; कर चोरी रोकने के लिए AI प्रणाली लागू करने वाला बना पहला राज्य
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
मोबाइल से बीच सड़क पर बंद हो सकती है आपकी E-Rickshaw, वायरल ट्रिक पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे करें बचाव
- 2 मीटर की दूरी पर जाते ही स्कूटर ऑटो लॉक और पास आते ही ऑटो अनलॉक हो जाता है।
- पेट्रोल लिड और सीट खोलने के लिए चाबी लगाने की जरूरत नहीं पड़ती, स्मार्ट-की से ही यह काम हो जाता है।
- पार्किंग में स्कूटर को ढूंढना आसान हो जाता है।
- एंटी-थेफ्ट फंक्शन से सुरक्षा और मजबूत हो जाती है।
डिजाइन की बात करें तो स्कूटर में बड़े बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन अलॉय व्हील्स का नया डिजाइन और टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
इंजन और माइलेज
Honda ने Activa के इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। इसमें पहले की तरह BS6 109.51cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। एक टेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्कूटर आधे लीटर पेट्रोल में लगभग 26 किलोमीटर और एक लीटर पेट्रोल में 52 किलोमीटर का माइलेज देने में सक्षम है।
पहले से लोगों को पसंद
इस मॉडल को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया है। इसके साथ ही अब कीमत कम होने पर इसकी डिमांड और भी ज्यादा बढ़ने की आसा है। जो अपने पुराने फीचर्स के साथ आने वाला है। इसके साथ ही इसका शानदार मॉडल हमेशा की तरह ही लोगों को पसंद आएंगा।
Honda activa becomes even more economical customers get big benefit from new gst
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
Jul 02, 2026 | 03:24 PMअंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Jul 02, 2026 | 03:24 PMवर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














