-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Bajaj Freedom 125 World First Cng Bike Launch In India
Bajaj Freedom 125: भारत में लॉन्च हुई दुनिया की पहली CNG बाइक, शुरुआती कीमत महज इतनी कम
- Written By: अंजू वशिष्ठ
बजाज फ्रीडम 125 बाइक की सीएनजी और पेट्रोल टैंक की क्षमता पर बात की जाए तो कंपनी ने दावा किया है कि इसकी रेंज 330 किलोमीटर है। इस बाइक का डिजाइन भी और दूसरी मोटरसाइकिलों की तुलना में काफी अलग है।

बजाज फ्रीडम 125 (सौजन्य- सोशल मीडिया)
वाहन निर्माता कंपनी बजाज ने अपने नए दोपहिया मॉडल बजाज फ्रीडम 125 को भारत में 95,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह दुनिया की पहली सीएनजी मोटरसाइकिल है। यह बाइक तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है- फ्रीडम 125 डिस्क एलईडी, फ्रीडम 125 ड्रम एलईडी और फ्रीडम 125 ड्रम।
फ्रीडम 125 डिस्क एलईडी, फ्रीडम 125 ड्रम वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपये और 1.05 लाख रुपये होगी। बजाज फ्रीडम में 2 किलो सीएनजी टैंक है। जिसे बाइक के मध्य क्षेत्र में लगाया गया है। 2-लीटर पेट्रोल टैंक को सीएनजी टैंक के ऊपर और आगे रखा गया है, आमतौर पर जहां आपको पारंपरिक मोटरसाइकिलों में पेट्रोल टैंक मिलते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए AID के प्रयास सराहनीय; आभार समारोह में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
9 साल बाद गडकरी वाड़ा में लगा जनता दरबार! केंद्रीय मंत्री से मिलने उमड़ा जनसैलाब, महल के बाहर लगी लंबी कतारें
नागपुर में बनेगा ‘बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स’! नितिन गडकरी और प्रशासन का मेगा प्लान तैयार
नागपुर एयरपोर्ट का GMR को हस्तांतरण ऐतिहासिक क्षण, गडकरी ने मांगी सिंगापुर-दुबई की डायरेक्ट फ्लाइट
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी लॉन्च में शामिल हुए (सौजन्य-सोशल मीडिया)
बजाज फ्रीडम 125 का इंजन
इस बाइक की सीएनजी और पेट्रोल टैंक की क्षमता पर बात की जाए तो कंपनी ने दावा किया है कि इसकी रेंज 330 किलोमीटर है। बजाज की इस बाइक को पावर देने के लिए इसमें 125cc, एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन लगाया गया है। जो 8,000rpm पर 9.5bhp की हॉर्स पावर देता है और 6,000rpm पर 9.7Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन पांच-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है।
बजाज फ्रीडम बाइक का लुक (सौजन्य- सोशल मीडिया)
आकर्षक डिजाइन के साथ आयी बजाज फ्रीडम
बजाज फ्रीडम 125 का डिजाइन भी और दूसरी मोटरसाइकिलों की तुलना में काफी अलग है। आपको टॉप दो वेरिएंट में एक एलईडी हेडलाइट, एक डर्ट बाइक स्टाइल फ्यूल टैंक, एक सीट जिसके बारे में बजाज का दावा है कि यह सेगमेंट में सबसे लंबी है मिलती है। बाइक का लुक बहुत अनोखा है। कुछ लोगों को बाइक का अनोखा लुक बेहद पसंद आ सकता है।
ये भी पढ़ें- यात्रा के लिए आत्मनिर्भर हो रहा भारत, यात्री वाहनों की बिक्री में हुई गिरावट
बजाज फ्रीडम बाइक (सौजन्य-सोशल मीडिया)
बजाज फ्रीडम 125 की और खासियत की बात करें, तो इसम ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। बॉडीवर्क के नीचे, एक ट्यूबलर ट्रेलिस फ्रेम है। यह 17-इंच के फ्रंट व्हील और 16-इंच के रियर व्हील पर चलता है, जबकि ब्रेक सिस्टम की बात की जाए तो इसमें फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। हालांकि, बेस वेरिएंट में फ्रंट में ड्रम ब्रेक भी है।
ये भी पढ़ें- लंदन की कंपनी लॉन्च करने जा रही है ऐसी कार, बुकिंग करने के लिए लगी होड़
उम्मीद है कि बजाज फ्रीडम से किफायती ट्रेवलिंग के अवसर बनेंगे। यह देखना भी दिलस्प होगा कि भारतीय बाजार इसे किस तरह अपनाता है। बाइक की बुकिंग बजाज वेबसाइट और डीलरशिप दोनों पर शुरू कर दी गई है। यह बाइक एक महीने में महाराष्ट्र और गुजरात में उपलब्ध होगी।
Bajaj freedom 125 world first cng bike launch in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














