'स्वच्छ सर्वेक्षण-2021' पर ऑनलाइन मार्गदर्शन और प्रशिक्षण

स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत काम की जांच के लिए ऑनलाइन पर अधिक जोर दिया जाएगा।शहर की स्वच्छता पर सतत ध्यान दिया जाएगा साथ ही शहर में होने वाली हर दिन की सफाई के आधार पर अंक प्रदान किए जाएंगे।
Online Guidance And Training On Swachh Survekshan 2021
स्वच्छ भारत सर्वेक्षण (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

नवी मुंबई. केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के द्वारा 'स्वच्छ सर्वेक्षण- 2021' के बारे में मार्गदर्शन व प्रशिक्षण का आयोजन ऑनलाइन के माध्यम से किया गया. जिसमें नवी मुंबई महानगरपालिका के घनकचरा व्यवस्थापन व स्वच्छ महाराष्ट्र अभियान केंद्र के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने हिस्सा लिया.  गौरतलब है कि 'स्वच्छ सर्वेक्षण- 2021' के बारे में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के द्वारा नए निर्देश जारी किए गए हैं. जिसमें नागरिकों की राय को अधिक महत्व दिया गया है.

स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत काम की जांच के लिए ऑनलाइन पर अधिक जोर दिया जाएगा. शहर की स्वच्छता पर सतत ध्यान दिया जाएगा साथ ही शहर में होने वाली हर दिन की सफाई के आधार पर अंक प्रदान किए जाएंगे. इन सभी बातों के बारे में 'स्वच्छ सर्वेक्षण- 2021' के लिए ऑनलाइन के द्वारा मनपा के अधिकारियों व कर्मचारियों को जानकारी दी गई.

नंबर- 1 पर आने का होगा प्रयास

'स्वच्छ सर्वेक्षण- 2021' के बारे में अपने विचारों को व्यक्त करते हुए मनपा आयुक्त अण्णासाहेब मिसाल ने कहा कि इस शहर के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न प्रकार की संस्थाओं व स्वच्छता प्रेमी नागरिकों का स्वच्छता के मामले में अहम योगदान रहा है. इन सभी के योगदान से मनपा ने इस मामले में उच्च प्राप्त हासिल किया है. अब स्वच्छता के मामले में इस शहर को नंबर-1 पर लाने का प्रयास किया जाएगा. जिसके लिए नवी मुंबई महानगरपालिका के क्षेत्र में रहने वाले सभी नागरिकों से सहयोग मिलने की पूरी उम्मीद है.

Navbharat Live
navbharatlive.com