-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Oli Warns Of Gen Z Chaos In Nepal Accuses Govt Of Targeting Him
‘नेपाल में जेन Z ने फैलाया आतंक…’, पूर्व PM ओली को सता रहा गिरफ्तारी का डर, सरकार पर लगाया आरोप
- Written By: अक्षय साहू
Nepal Protests: केपी शर्मा ओली ने नेपाल सरकार पर उन्हें बिना कारण गिरफ्तार करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने जेन-जेड आंदोलन को समाज में डर और हिंसा फैलाने वाला बताया और चुनावों पर सवाल उठाए।

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (सोर्स- सोशल मीडिया)
KP Sharma Oli On Gen Z Protests: नेपाल में जेन-जेड आंदोलन के चलते अपनी कुर्सी गंवा चुके पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सुशीला कार्की सरकार पर गंभीर आरोप लगाएं हैं। उन्होंने रविवार को मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार उन्हें बिना ठोस वजह के गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। यह पहली बार था जब इस्तीफा देने के बाद ओली ने सार्वजनिक रूप से काठमांडू में पत्रकारों से बात की।
ओली ने कहा कि जेन-जेड युवाओं के नेतृत्व में हुए बड़े विरोध प्रदर्शनों की वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा, लेकिन इन प्रदर्शनों ने समाज में डर और हिंसा फैलाई। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी, सीपीएन-यूएमएल, अब भंग हो चुकी प्रतिनिधि सभा को दोबारा बहाल करने की मांग करेगी।
चुनावों को लेकर गंभीर नहीं सरकार
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सरकार “गैर-संवैधानिक तरीके” से बनी है और आने वाले आम चुनावों को लेकर गंभीर नहीं है। अगले साल मार्च में देश में आम चुनाव होने हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Russian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
अमेरिका में सेना पर ट्रंप का शिकंजा! सरहद पर तैनात फौजियों के परिवार भेजे जा रहे जेल
CPEC Funding को लगा झटका, चीन ने रोकी मदद तो अब खुद ही हाईवे बनाएगा कंगाल पाकिस्तान
Diplomatic Dispute: अर्जेंटीना के राष्ट्रपति माइली के बिगड़े बोल! ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को बोला ‘चोर’
सितंबर की शुरुआत में हुए विरोध प्रदर्शनों में युवाओं ने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और सोशल मीडिया पर बैन को लेकर नाराज़गी जताई। ये प्रदर्शन कुछ जगहों पर हिंसक हो गए, जिसमें सुरक्षा बलों को कार्रवाई करनी पड़ी।
ओली ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने उनके आधिकारिक निवास बालूवतार पर हमला करने की कोशिश की और उन्हें नेपाल सेना की मदद से बचाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उनका मोबाइल फोन कुछ दिनों के लिए जब्त कर लिया गया था और उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। इसके बावजूद, उनकी सुरक्षा टीम के कुछ सदस्यों को हटा दिया गया।.
पक्षपात करने का आरोप
उन्होंने जेन-जेड प्रदर्शनकारियों पर बाहरी ताकतों के प्रभाव का आरोप लगाया और मीडिया पर पक्षपात करने का भी दावा किया। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय, संसद और सुप्रीम कोर्ट जैसी अहम इमारतों को नुकसान पहुंचा, लेकिन मीडिया ने इन घटनाओं को ज्यादा कवर नहीं किया।
यह भी पढ़ें: इसलिए खास है TATA…दिवाली मानने इटली से भारत आ रहे थे 256 नागरिक, विमान हुआ खराब तो भेजा खास प्लेन
ओली ने “नेपो-किड्स” कैंपेन की भी आलोचना की, जिसमें नेताओं और अधिकारियों के बच्चों को भ्रष्टाचार से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि ये अभियान समाज में डर फैलाने वाला था। हालांकि कई बड़े नेताओं ने इस्तीफा दे दिया, ओली ने पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने से मना कर दिया।
Oli warns of gen z chaos in nepal accuses govt of targeting him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
Aug 05, 2026 | 09:45 PM13 साल से पैरालिसिस पीड़ित मरीज को बनाया निशाना; 2 घंटे के फर्जी इलाज के बाद थमाया ₹3.35 लाख का बिल
Aug 05, 2026 | 09:35 PMForest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 09:28 PMसिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
Aug 05, 2026 | 09:16 PMलॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
Aug 05, 2026 | 09:13 PMमुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PMविभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














