UP दिनभर में आज की 10 बड़ी खबरें सोर्स- AI
उत्तर प्रदेश

UP Top 10 News: मायावती का ऐलान, राजा भैया को CBI कोर्ट से राहत, अखिलेश का PDA रथ, आगरा में बवाल

UP News: बरसाना राधाष्टमी पर भगदड़, कानपुर में ओवैसी की रैली, आजम खान के लिए दिल्ली में प्रदर्शन और नोएडा में ट्रेड शो में 'खाऊ गली' का जलवा; पढ़ें प्रदेश की 10 बड़ी और अहम खबरें एक साथ।

अमन मौर्या

Uttar Pradesh Top 10 News Today: उत्तर प्रदेश की दिनभर की वो बड़ी और अहम खबरें हम अपने पाठकों के लिए एक साथ लेकर आ रहे हैं। जहां आप केवल एक क्लिक में राज्य में हुई सियासी हलचल से लेकर सरकार की घोषणाओं और अपराध की दुनिया में क्या कुछ हुआ वो सबकुछ जान पाएंगे। आइए इस खास बुलेटिन में यूपी की दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

मायावती का बड़ा फैसला! आकाश और दीपिका आनंद OUT, ईशान को मिली जिम्मेदारी; 23 को बुलाई बड़ी बैठक

मायावती

पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी और भतीजों की जिम्मेदारी को लेकर एक बार फिर से बड़ा फैसला लिया है। मायावती ने भाई आनंद कुमार के परिवार से भतीजे आकाश आनंद और भतीजी को पार्टी में कोई भी जिम्मेदारी नहीं देने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि आनंद कुमार के परिवार से अब केवल ईशान आनंद को ही पार्टी में जिम्मेदारी देकर आगे किया जाएगा।

पढ़ें पूरी खबर...

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 24 सितंबर को रायबरेली जाएंगे। अखिलेश यादव यहां पार्टी विधायक राहुल लोधी के घर पर चाय पिएंगे और सियासी चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि सपा मुखिया पहली पार चुनाव के लिए बनाए गए पीडीए रथ से विधायक राहुल लोधी के घर पहुंचेंगे।

पढ़ें पूरी खबर...

सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं...सीओ जियाउल हक मर्डर केस में राजा भैया को स्पेशल CBI कोर्ट से बड़ी राहत

दिवंगत सीओ जियाउल हक और राजा भैया

प्रतापगढ़ के कुंडा में चर्चित सीओ जियाउल हक हत्याकांड में विधायक राजा भैया को राहत मिली है। लखनऊ सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया सहित पांच लोगों को राहत दी है। इनके खिलाफ चल रही कार्यवाही को कोर्ट ने रद्द कर दिया है।

पढ़ें पूरी खबर...

ग्लोबल मंच पर महकेगा UP का जायका, ट्रेड शो में बनेगी खाऊ गली; गांव के हुनर-स्वाद को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में प्रदेश की औद्योगिक, कारोबारी और उद्यमशील ताकत के साथ ही उत्तर प्रदेश की समृद्ध खानपान परंपरा भी देश-दुनिया के सामने दिखाई देगी। ट्रेड शो के फूड कोर्ट में प्रदेश के अलग-अलग जनपदों और क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजनों को एक ही स्थान पर प्रस्तुत किया जाएगा।

पढ़ें पूरी खबर...

आजम खान के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में किया प्रदर्शन, कहा- साजिश के तहत हुए 350 मुकदमे

दिल्ली में आजम खान की रिहाई पर सपा नेताओं का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने आजम खान की रिहाई और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। सपा के राष्ट्रीय सचिव और जौनपुर से पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान के नेतृत्व में रविवार को जंतर-मंतर पर पहुंचे।

पढ़ें पूरी खबर...

झारखंड का नक्सली कमांडर वाराणसी में ढेर, ब्रजेश गंझू पर था 30 लाख का इनाम; टेरर फंडिंग में चल रहा था फरार

वाराणसी में नक्सली का एनकाउंटर

यूपी के वाराणसी में रविवार की सुबह 30 लाख का इनामी नक्सली ढेर हो गया है। इनामी नक्सली की पहचान बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह के रूप में हुई है। वह झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) का कमांडर था। नक्सली को 8 साल पहले NIA ने टेरर फंडिंग केस में वांटेड घोषित किया था।

पढ़ें पूरी खबर...

आगरा में UGC रोलबैक आंदोलन में बवाल: पुलिस की नाकेबंदी ध्वस्त, ट्रैक्टर लेकर एक्सप्रेसवे पर चढ़े युवा- VIDEO

यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर आगरा में विरोध प्रदर्शन

यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर आगरा में आंदोलन ने रविवार को एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया। हजारों की संख्या में युवा सड़कों पर उतर आए। सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ मोदी चौराहे से आगरा की ओर बढ़े प्रदर्शनकारियों के काफिले ने पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाओं को चुनौती दे दी। सड़क पर चारों तरफ युवाओं का हुजूम नजर आया और लगातार यूजीसी रोलबैक के नारे गूंजते रहे।

पढ़ें पूरी खबर...

Prayagraj News: दारोगा की अधिवक्ता पत्नी कंचन सिंह ने की खुदकुशी, पारस ग्रीन अपार्टमेंट में मिला शव

दरोगा की वकील पत्नी ने की आत्महत्या

धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा स्थित पारस ग्रीन अपार्टमेंट में अधिवक्ता कंचन सिंह की मौत से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि कंचन सिंह ने अपने आवास में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पढ़ें पूरी खबर...

ओवैसी का कानपुर दौरा: सपा के गढ़ में AIMIM की एंट्री, रैली में पार्टी कर सकती है पहले उम्मीदवार का ऐलान

असदुद्दीन ओवैसी कानपुर कैंट में रैली

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व सभी राजनीतिक दल अपनी पैठ बनाना में लग गए हैं। जमीनी स्तर पर मतदाताओं के बीच सभी राजनीतिक दल अपनी पकड़ बना रहे हैं। इसी बीच एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी रविवार को कानपुर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।

पढ़ें पूरी खबर...

बरसाना में राधाष्टमी पर बेकाबू हुई लाखों की भीड़! बैरिकेड्स टूटे, मची भगदड़; महिला श्रद्धालु गंभीर घायल

बरसाना में अनियंत्रित श्रद्धालुओं की भीड़

राधारानी की नगरी बरसाना में राधाष्टमी के अवसर पर उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के सामने प्रशासनिक व्यवस्थाएं उस समय सवालों के घेरे में आ गईं, जब होल्डिंग एरिया में भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। भीड़ में फंसे श्रद्धालु अपनी जान बचाने के लिए बेरीकेटिंग तोड़कर बाहर निकलते नजर आए।

पढ़ें पूरी खबर...

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला