मायावती का बड़ा फैसला! आकाश और दीपिका आनंद OUT, ईशान को मिली जिम्मेदारी; 23 को बुलाई बड़ी बैठक

Uttar Pradesh Politics: मायावती ने आकाश आनंद और उनकी बहन को BSP की जिम्मेदारियों से दूर रखने का फैसला किया है। ईशान आनंद को पार्टी में जिम्मेदारी देने का किया फैसला।
Mayawati BSP Decision
मायावतीसोर्स- IANS
Published on
Updated on

Mayawati BSP Decision: पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी और भतीजों की जिम्मेदारी को लेकर एक बार फिर से बड़ा फैसला लिया है। मायावती ने भाई आनंद कुमार के परिवार से भतीजे आकाश आनंद और भतीजी को पार्टी में कोई भी जिम्मेदारी नहीं देने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि आनंद कुमार के परिवार से अब केवल ईशान आनंद को ही पार्टी में जिम्मेदारी देकर आगे किया जाएगा।

भतीजी को जिम्मेदारी देने से इनकार

मायावती ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट का माध्यम से ये जानकारी साझा की। उन्होंने भतीजी की मदद लेने कहा कि इनकी शादी होने के बाद, फिर इनका मामला भी यदि आकाश आनन्द की तरह ही निकल गया तो यह भी पार्टी हित में सही नहीं होगा। ऐसी सम्भावना को भी ध्यान में रखकर अब पार्टी हित में यही उचित होगा कि आकाश आनन्द व इनकी बहिन दीपिका कुमारी को भी अब पार्टी की कोई भी जिम्मेवारी देने से इन दोनों को एकदम दूर रखा जाये अर्थात् अब इनके इस फैसले में कोई भी फेरबदल नहीं किया जायेगा।

ईशान आनंद को देंगी जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि अब इन दोनों के स्थान पर आनन्द कुमार के परिवार में से केवल ईशान आनन्द को ही पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेवारी देकर इनको आगे किया जायेगा, जिसका आकाश आनन्द व इनकी बहिन की तरह कभी भी कोई चक्कर नहीं रहेगा। अभी तक ऐसा ही लग रहा है। आगे तो कुछ भी नहीं कहा जा सकता है

कार्यकर्ताओं को मायावती की नसीहत

आगे उन्होंने लिखा कि आज मेरा पुनः पार्टी के लोगों से यही कहना है कि मेरे खुद के अनुभव को मद्देनजर यदि इनको राजनीति में कामयाब होना है और समाज के लिए कुछ करना है तो उन्हें मेरी तरह अपने भाई-बहिनों व नजदीकी रिश्ते-नातों आदि के मोह से ऊपर उठकर अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करना है।

बीएसपी के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर कांशीराम जी ने राजनीति में आने के बाद फिर अपने सभी नजदीकी रिश्ते-नातों आदि को राजनीतिक लाभ देने से हमेशा दूर रखा है। उन्हें केवल निःस्वार्थ भावना से पार्टी संगठन में कार्य करने की ही इजाजत दी।

Mayawati BSP Decision
मायावती की सियासी वारिस बनेंगी भतीजी दीपिका? आकाश आनंद को झटका, BSP में महिला नेतृत्व का नया दौर!

23 सितम्बर को बुलाई बैठक

मायावती ने लिखा कि देश व जनहित के जरूरी मुद्दों के साथ-साथ इस खास मुद्दे को भी लेकर अब दिनांक 23 सितम्बर की बीएसपी की अत्यन्त जरूरी ऑल-इण्डिया की बैठक बुलाई गई है ताकि फिर पार्टी के लोग अपनी पार्टी के कार्यों में पूरे जी-जान से जुट जायें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com