Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से मिली बड़ी राहत, AQI 204 पहुंचने पर GRAP-3 की पाबंदियां हटीं

Delhi AQI Pollution Update: दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता सुधरने के बाद CAQM ने GRAP-3 की पाबंदियां हटा दी हैं। अब स्कूलों में सामान्य कक्षाएं चलेंगी, लेकिन GRAP-1 और GRAP-2 जारी रहेंगे।
Delhi AQI Pollution
दिल्ली-NCR से GRAP-3 की पाबंदियां हटाई गई(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दिल्ली का AQI घटकर 204 पर पहुंचा।

  • CAQM ने तत्काल प्रभाव से GRAP-3 हटाया।

  • GRAP-1 और GRAP-2 के प्रतिबंध अभी जारी रहेंगे।

Delhi GRAP 3 Restrictions Lifted: दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद लोगों को प्रदूषण से जुड़ी पाबंदियों में राहत मिली है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने GRAP के तीसरे चरण यानी GRAP-3 को तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला लिया है। मंगलवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) घटकर 204 पर पहुंच गया। इसके बाद आयोग की GRAP उप-समिति ने यह निर्णय लिया।

आयोग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषक तत्वों के बेहतर तरीके से फैलने (डिस्पर्शन) के कारण हवा की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है। हालांकि, GRAP-3 हटने के बावजूद पहले और दूसरे चरण के तहत लागू प्रतिबंध जारी रहेंगे। इसके अलावा 30 अक्टूबर 2026 के आदेश के तहत लगाई गई पाबंदियां भी प्रभावी रहेंगी।

GRAP-3 के तहत किन गतिविधियों पर लगी थीं पाबंदियां?

वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए GRAP-3 लागू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में कई तरह की पाबंदियां लगाई गई थीं। इनमें प्रमुख रूप से ये प्रतिबंध शामिल थे:

  • गैर-जरूरी निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़े कार्यों पर रोक लगाई गई थी।

  • कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई की व्यवस्था की गई थी।

  • छात्रों और अभिभावकों को ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प दिया गया था।

  • दिल्ली और एनसीआर में BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल चार पहिया वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध था।

  • दिल्ली में BS-IV या उससे पुराने मानक वाले गैर-जरूरी डीजल मीडियम गुड्स व्हीकल्स के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी।

Delhi AQI Pollution
छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

अब स्कूलों में सामान्य रूप से चलेंगी कक्षाएं

GRAP-3 लागू होने के दौरान सात नवंबर से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत स्कूलों को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया था।

अब GRAP-3 की पाबंदियां हटने के बाद स्कूलों में सामान्य रूप से ऑफलाइन कक्षाएं संचालित की जा सकेंगी। पहले जारी हाइब्रिड व्यवस्था को समाप्त करते हुए विद्यालयों को नियमित शिक्षण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। 

बारिश और तेज हवाओं से सुधारा दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के स्तर में आई गिरावट के पीछे हालिया मौसम में बदलाव को प्रमुख वजह माना जा रहा है। क्षेत्र में हुई हल्की बारिश से प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। इसके अलावा तापमान में ठंडक और तेज हवाओं के कारण वातावरण में मौजूद प्रदूषक कणों का फैलाव बेहतर हुआ है।

Delhi AQI Pollution
Heavy Rain Alert: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 145 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चक्रवाती तूफान सक्रिय

मौसम में हुए इन बदलावों का असर दिल्ली के AQI पर भी देखने को मिला है और वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है। हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में प्रदूषण दोबारा बढ़ने की आशंका जताई है। उनके मुताबिक, जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी, वातावरण में प्रदूषक कणों की मात्रा बढ़ सकती है।