भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

India Summit Controversy: 13-14 नवंबर को हैदराबाद में भारत समिट 2026 कार्यक्रम के दौरान विदेशी नेता जियाकोमो फिलिबेक की ओर से राहुल गांधी के समर्थन में दिए गए विवादित बयान पर SC में दायर हुई याचिका।
Supreme Court
भारत समिट विवादसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारत समिट के दौरान विदेशी नेता के विवादित बयान पर सुप्रीम कोर्ट में दर्ज हुई याचिका

  • इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक ने राहुल गांधी और कांग्रेस के समर्थन में दिया था विवादित बयान

  • याचिका दायर कर सुप्रीम कोर्ट से स्वतंत्र SIT गठित कर पूरे प्रकरण की जांच कराने का अनुरोध

India Summit Supreme Court Petition: हैदराबाद में आयोजित भारत समिट 2026 के दौरान दिए गए एक कथित राजनीतिक नारे को लेकर विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। मामले में एक याचिका दाखिल कर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने इस उद्देश्य से विशेष जांच दल (SIT) के गठन की अपील की है।

दरअसल, तेलंगाना सरकार ने 13 और 14 नवंबर को हैदराबाद में भारत समिट 2026 का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम के दौरान इटली के नेता और पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक की ओर से राहुल गांधी के समर्थन में कथित तौर पर 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाए जाने की बात सामने आई। इस घटना के बाद समिट को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए।

इस मामले में वकील जाहिद अली ने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि समिट में शामिल विदेशी प्रतिनिधियों ने भारत के आंतरिक राजनीतिक मामलों में दखल दिया। साथ ही, उनके वीजा नियमों के संभावित उल्लंघन की भी जांच कराने की मांग उठाई गई है।

Supreme Court
लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

SIT गठित करने की मांग

याचिका में सुप्रीम कोर्ट से स्वतंत्र SIT गठित कर पूरे प्रकरण की जांच कराने का अनुरोध किया गया है। इसके अलावा समिट के आयोजन और विदेशी प्रतिनिधियों को दी गई सरकारी अनुमति की भी पड़ताल करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने तेलंगाना सरकार से सार्वजनिक माफी मांगने, विवाद से जुड़े वीडियो हटाने तथा सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के निर्देश देने की अपील भी की है।

Supreme Court
दिल्ली के शाहदरा में मकान की छत गिरने से 2 की मौत, मलबे में 7-8 लोगों के दबने की आशंका

भाजपा ने भी दर्ज कराई शिकायत

वहीं, इस मुद्दे पर तेलंगाना भाजपा ने भी 16 नवंबर को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) में शिकायत दर्ज कराई थी। पार्टी ने जियाकोमो फिलिबेक और समिट के आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल, भारत समिट में कथित नारेबाजी का मामला राजनीतिक विवाद से निकलकर कानूनी लड़ाई तक पहुंच चुका है। अब सबकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर टिकी हैं। याचिका पर अदालत का अंतिम फैसला आना बाकी है।

जियाकोमो फिलिबेक ने क्या कहा था?

जियाकोमो फिलिबेक ने अपने संबोधन में कहा कि मतदाता सूची को साफ-सुथरा और पारदर्शी बनाने के लिए राहुल गांधी का अभियान लोकतंत्र की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने दो सप्ताह पहले रामलीला मैदान तक राहुल गांधी के साथ मार्च करने वाले हजारों लोगों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, लोकतंत्र हमें अपने आप नहीं मिल जाता। इसकी रक्षा वे लोग करते हैं, जो इसके लिए खड़े होने का साहस रखते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र की रक्षा के लिए वे राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े हैं।