निरीक्षण के दौरान IIT बॉम्बे के विशेषज्ञ (फोटो नवभारत)
नासिक

नासिक में सड़क निर्माण की गुणवत्ता होगी और मजबूत, IIT बॉम्बे विशेषज्ञों ने मनपा इंजीनियरों को दिए टिप्स

Nashik Road Quality Control: नासिक मनपा की गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला का IIT बॉम्बे विशेषज्ञों ने निरीक्षण किया। डामर मिश्रण, घनत्व, मार्शल स्थिरता और तकनीकी जांचों पर मार्गदर्शन दिया।

आलोक उमाकृष्ण

IIT Bombay Reviews Road Quality: नासिक मनपा द्वारा शहर में किए जा रहे डामर सड़कों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रिया को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

इसी के तहत आईआईटी बॉम्बे के विशेषज्ञों ने नासिक महानगरपालिका की गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला का दौरा कर विभिन्न तकनीकी जांचों, प्रयोगशाला में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों तथा गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रिया का विस्तृत जायजा लिया।

इस दौरान डामर सड़कों का निर्माण शुरू करने से पहले की जाने वाली विभिन्न तकनीकी जांचों की पद्धति, उनमें किए जाने वाले निरीक्षणों तथा जांचों से प्राप्त निष्कर्षों के मूल्यांकन के संबंध में विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन किया।

इंजीनियरों को सटीकता बनाए रखने के निर्देश

सड़क निर्माण में उपयोग किए जाने वाले डामर मिश्रण की गुणवत्ता, उसमें शामिल घटकों का अनुपात, मिश्रण का घनत्व तथा सड़क की मजबूती से संबंधित तकनीकी पहलुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मनपा के विभागप्रमुख तथा

कार्यकारी अभियंता नितीन पाटिल, उपअभियंता, कनिष्ठ अभियंता सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। प्रयोगशाला में प्रत्यक्ष रूप से की जाने वाली जांचों की प्रक्रिया को समझाते हुए विशेषज्ञों ने जांचों में सटीकता, उपकरणों के उचित उपयोग तथा प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर गुणवत्ता निर्धारित करने की पद्धति पर बहुमूल्य सुझाव दिए।

डामर मिश्रण की जांचों की हुई गहन समीक्षा

डामर सड़कों के निर्माण में उपयोग किए जाने वाले मिश्रण की गुणवता जांचने के लिए विभिन्न तकनीकी जांचे बेहद महत्वपूर्ण होती हैं। इनमें मिश्रण का घनत्व जांचने वाली जांच, मिश्रण में शामिल घटकों के अनुपात और रिक्त स्थानों का प्रमाण निर्धारित करने वाला वॉल्यूमेट्रिक विश्लेषण तथा मार्शल स्थिरता जांच मुख्य रूप से शामिल हैं।

इन सभी जांचों के माध्यम से की जाने वाली परीक्षण प्रक्रिया, निरीक्षणों का महत्व तथा प्राप्त निष्कर्षों के सही मूल्यांकन पर IIT बॉम्बे के विशेषज्ञों ने चर्चा की। सड़क निर्माण में उपयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया में तकनीकी सटीकता पर ध्यान देने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया।

गुणवत्ता नियंत्रण को और प्रभावी बनाने पर बल

महानगरपालिका की गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में उपलब्ध उपकरणों के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से की जाने वाली जांचों की पद्धति, नमूनों की जांच प्रक्रिया तथा प्राप्त निष्कर्षों के सटीक रिकॉर्ड रखने पर जोर दिया गया।

आईआईटी बॉम्बे के विशेषज्ञों के इस दौरे से नासिक मनपा की प्रयोगशाला में अपनाई जा रही तकनीकी प्रक्रियाओं की समीक्षा करने में बड़ी मदद मिली है। अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला यह मार्गदर्शन शहर में मजबूत व टिकाऊ सड़कों के निर्माण और गुणवत्ता नियंत्रण की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी साबित होगा।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, न्यूक्लियर से लेकर सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही

दिल्ली गैंगरेप मामले में NCW का एक्शन, पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी; 10/11 सितंबर की रात हैवानियत

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?