Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Dhirendra Shastri: धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों एक बार फिर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में हैं।भगवान कृष्ण के बाद अब प्रभु श्रीराम को लेकर विवादित बयान दिए हैं। उनके 10 बयान जिसका हुआ विरोध।
Dhirendra Shastri
कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री?सोर्स-AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद विरोध तेज, पप्पू यादव ने दर्ज कराया FIR

  • बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने भगवान कृष्ण और प्रभु श्रीराम को लेकर की दिया अमर्यादित बयान

  • बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के 10 विवादित बयान, जिन बयानों के कारण धीरेंद्र शास्त्री को झेलना पड़ा विरोध

On What Occasions Has Dhirendra Shastri Been Embroiled In Controversies?: बेहद गरीबी और अभाव से बचपना गुजारने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने कभी नहीं सोचा होगा कि भगवान की कृपा होगी और एक दिन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के रूप में पूरी दुनिया में जाने जाएंगे। बजरंगबली की कृपा हुई और पर्ची पर भविष्य लिखने का दावा देश दुनिया में नाम और शोहरत के साथ धीरेंद्र शास्त्री का कद भी बढ़ गया।

आज स्थिति ये है कि देश के बाबाओं की लिस्ट में धीरेंद्र शास्त्री टॉप पर हैं। कहते है कद बढ़ने के साथ जुबान भी बढ़ने लगती है, कुछ ऐसा ही धीरेंद्र शास्त्री के साथ है। कद बढ़ने के साथ-साथ विवादों की जमा पूजी भी बढ़ने लगी।

आज आलम ये है कि धीरेंद्र शास्त्री ऐसा कोई आयोजन नहीं है जहां से विवादों की पोटली से दो-चार विवाद जमा करके न लौटते हों। खैर बड़े लोगों की जुबान और गिरगिट का रंग बदलते देर थोड़ी लगता है। अभी विवादित बयान और जब लगेगा ट्रोल हो रहे है तो उसकी सफाई में कोई दूसरा बयान और साफ-साफ ये कह देना अरे बयान का अर्थ दूसरा था, उसे पेश दूसरे रूप में किया गया है।

पिछले कुछ वर्षों में उनके कई बयान ऐसे रहे हैं, जिन पर धार्मिक संगठनों, संतों, सामाजिक वर्गों और राजनीतिक नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई। कई मामलों में उन्हें सफाई देनी पड़ी तो कुछ मामलों में सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगनी पड़ी।

अभी हाल का मामला भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयानों से जुड़ा है। पहले श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद हुआ और फिर भगवान श्रीराम के पांच पिता होने संबंधी वायरल वीडियो ने नया राजनीतिक और धार्मिक विवाद खड़ा कर दिया।

आइए जानते हैं धीरेंद्र शास्त्री के उन बयानों की पूरी टाइमलाइन, जिन पर देशभर में चर्चा और विरोध हुआ।

मई 2022: छुआछूत को लेकर वायरल हुआ वीडियो

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर का एक वीडियो मई 2022 में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें एक व्यक्ति उनके पैर छूने की कोशिश करता है, जिस पर वह कहते सुनाई देते हैं, बस-बस, छूना नहीं, हमें, अछूत आदमी हैं हम। वीडियो वायरल होने के बाद उन पर छुआछूत को बढ़ावा देने के आरोप लगा। सोशल मीडिया पर जमकर विरोध भी हुआ।

मामला जब तूल पकड़ा तो बागेश्वर धाम के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से सफाई दी गई कि वीडियो को एडिट करके भ्रामक तरीके से पेश किया जा रहा है और उन्होंने यह शब्द अपने लिए इस्तेमाल किया था।

Dhirendra Shastri
धीरेंद्र शास्त्रीसोर्स-AI

फरवरी 2023: संत तुकाराम की पत्नी पर टिप्पणी

संत तुकाराम की पत्नी को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की एक टिप्पणी विवादों में आ गई। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि संत तुकाराम की पत्नी उन्हें रोज डंडे से मारती थीं। धीरेंद्र के इस बयान का पूरे महाराष्ट्र में भारी विरोध हुआ।

विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र शास्त्री को एक बार फिर सफाई पेश करनी पड़ी। उन्होंने यह प्रसंग एक किताब में पढ़ा था। किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांगी और अपने शब्द वापस लेने की बात कही।

मार्च-अप्रैल 2023: हिंदू राष्ट्र और कुंभलगढ़ किले को लेकर विवाद

मार्च 2023 में राजस्थान के उदयपुर में एक धर्मसभा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र और कुंभलगढ़ किले को लेकर दिए गए बयानों पर विवाद हुआ। इस मामले में उनके खिलाफ शिकायत और एफआईआर दर्ज होने की खबरें सामने आईं। हालांकि, इन आरोपों और कानूनी कार्रवाई को उनके बयान के संदर्भ में अलग-अलग समझना जरूरी है।

Dhirendra Shastr
धीरेंद्र शास्त्रीसोर्स-सोशल मीडिया

अप्रैल 2023: जब साईं बाबा को भगवान मानने से किया था इनकार

अप्रैल 2023 में धीरेंद्र शास्त्री ने साईं बाबा को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि साईं बाबा संत या फकीर हो सकते हैं, लेकिन भगवान नहीं। इस दौरान उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा था कि गीदड़ की खाल पहनने से कोई शेर नहीं बन जाता। उनके इस बयान पर साईं भक्तों ने नाराजगी जताई और कई जगह विरोध देखने को मिला।

अप्रैल 2023: सहस्त्रबाहु अर्जुन पर टिप्पणी

अप्रैल 2023 में सहस्त्रबाहु अर्जुन को लेकर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भी विवाद हुआ। उन्होंने हैहय वंश के राजा सहस्त्रबाहु अर्जुन के बारे में कथित तौर पर कहा था कि वह कुकर्मी था और साधुओं पर अत्याचार करता था।

इस बयान के बाद कुछ सामाजिक संगठनों ने विरोध जताया। 28 अप्रैल को शास्त्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से सफाई देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी समाज की भावनाओं को आहत करना नहीं था। उन्होंने खेद भी जताया।

Dhirendra Shastr
धीरेंद्र शास्त्रीसोर्स-सोशल मीडिया

अप्रैल 2024: अली और बजरंगबली को लेकर बयान

अप्रैल 2024 में एक कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने जिन्न से परेशान एक व्यक्ति का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने अपना नाम अली बताया था। इस पर शास्त्री ने कहा कि हमारे पास बजरंगबली हैं, वे आपके भी पिता हैं।

इस टिप्पणी को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ। कुछ लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़कर आपत्ति जताई। इसके बाद 5 अप्रैल 2024 को उन्होंने वीडियो जारी कर सफाई दी और कहा कि मौला अली के प्रति उनके मन में सम्मान है। किसी को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं।

अप्रैल 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी

अप्रैल 2026 में नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री का छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर दिया गया बयान चर्चा में आया। उन्होंने एक प्रसंग सुनाते हुए कहा था कि युद्ध से थककर शिवाजी महाराज ने राज्य की जिम्मेदारी छोड़ने का विचार किया था और अपना मुकुट समर्थ रामदास को सौंप दिया था।

इस बयान पर महाराष्ट्र में विरोध हुआ। शिवाजी महाराज के इतिहास और उनके सम्मान को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई। 26 अप्रैल को शास्त्री ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह बात सम्मान के भाव से कही थी। उनका शिवाजी महाराज का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था।

Dhirendra Shastr
धीरेंद्र शास्त्रीसोर्स-सोशल मीडिया

सितंबर 2026: दुर्गापूजा में मछली-मांस को लेकर बयान

सितंबर 2026 में पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा के दौरान मांसाहार को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का बयान विवाद में आ गया। उन्होंने बंगाल में दुर्गापूजा के दौरान बकरे की बलि और उसके मांस को प्रसाद के रूप में खाने की परंपरा का जिक्र किया था।

इस बयान पर राजनीतिक विरोध हुआ और कांग्रेस की ओर से पुलिस में शिकायत किए जाने की खबरें भी सामने आईं। इस मामले ने एक बार फिर उनके बयानों को लेकर बहस छेड़ दी।

अक्टूबर 2026: भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की तुलना पर विवाद

धीरेंद्र शास्त्री का सबसे ताजा विवाद 29 अक्टूबर 2026 को मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में आयोजित श्रीराम कथा से जुड़ा है।

कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण तीन जगह से टेढ़े दिखाई देते हैं, जबकि भगवान श्रीराम सीधे खड़े होते हैं। उन्होंने कृष्ण की बांसुरी और राम के धनुष का भी जिक्र किया।

उनकी इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ब्रज क्षेत्र के संतों और यादव समाज के कुछ लोगों ने इस पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि भगवान राम और श्रीकृष्ण दोनों पूजनीय हैं और इस तरह तुलना करना उचित नहीं है।

विवाद बढ़ने पर धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी बात का गलत अर्थ निकाला गया है। उनका उद्देश्य भगवान राम और कृष्ण में भेद करना नहीं था। अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं।

Dhirendra Shastr
धीरेंद्र शास्त्रीसोर्स-सोशल मीडिया
Dhirendra Shastri
भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

नवंबर 2026: भगवान श्रीराम के पांच पिता होने का दावा, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि धीरेंद्र शास्त्री का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि भगवान श्रीराम के पांच पिता थे।

उन्होंने अपने कथन को प्रमाणित करने के लिए राजा दशरथ की मृत्यु और भगवान राम द्वारा उनका अंतिम संस्कार नहीं किए जाने का प्रसंग सुनाया। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात का लेख कहीं नहीं मिलेगा।

इस बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा कर नाराजगी जताई।

अखिलेश यादव ने लिखा कि पहले भगवान श्रीकृष्ण के बारे में विवादित वीडियो सामने आया और अब भगवान श्रीराम के पिता को लेकर अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम रद्द किए जाने की मांग भी की।

इस तरह भगवान राम के पांच पिता होने वाले बयान ने धार्मिक विवाद के साथ-साथ राजनीतिक बहस को भी तेज कर दिया।

Dhirendra Shastr
धीरेंद्र शास्त्रीसोर्स-सोशल मीडिया
Dhirendra Shastri
धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

खैर विवादित बयानों के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर का अगले ही पल सफाई पेश कर देना आज का नहीं पुराना लेखा-जोखा है। भगवान श्रीकृष्ण के बाद अब प्रभुराम को लेकर दिया गया बयान उनके लिए जी का जंजाल बन गया है। राजनीतिक रूप से धीरेंद्र शास्त्री के बयानों की आलोचना हो रही है। बड़ा सवाल ये है कि क्या विवादों से राजनीतिक गलियारे तक के तापमान को सांतवे आसमान तक ले जाने वाले धारेंद्र शास्त्री मौजूदा विरोध से सबक लेकर आगे विवादों से बचते हैं कि विवादों को साथ लेकर चलते रहेंगे ये सवाल यथावत बना रहेगा।