भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Sri Ganganagar Railway Explosion: श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका हुआ, जिसमें स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए। अनूपगढ़-बठिंडा ट्रेन को निशाना बनाने की आशंका से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं।
Sri Ganganagar Railway Explosion
श्री गंगानगर में रेलवे ट्रैक में विस्फोट(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rajasthan Railway Track Blast: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे ट्रैक पर धमाका होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। यह घटना अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर गांव 50 जीबी के पास मंगलवार को हुई। यह इलाका भारत-पाकिस्तान सीमा के काफी करीब है। घटना के बाद रेलवे और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर हुआ धमाका इतना तेज था कि पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो से तीन स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके की वजह से स्लीपर के अंदर लगा लोहे का सरिया भी बाहर निकल आया। इसके अलावा रेलवे पटरी को मजबूती से पकड़कर रखने वाले क्लिप भी अपनी जगह से अलग हो गए। इससे रेलवे ट्रैक को हुए नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Sri Ganganagar Railway Explosion
झुंझुनूं में 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, करंट लगने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

निशाने पर थी अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन 

जानकारी के मुताबिक, अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाने की साजिश हो सकती थी। हालांकि, समय पर घटना का पता चलने और जांच शुरू होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही श्रीगंगानगर के पुलिस अधीक्षक हरि शंकर मौके पर पहुंचे। उनके साथ पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। इसके अलावा आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीमें भी जांच के लिए मौके पर पहुंचीं।

फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए

FSL टीम ने घटनास्थल के आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी है। टीम वहां से जरूरी सबूत इकट्ठा कर रही है, ताकि धमाके की असली वजह का पता लगाया जा सके। मौके पर बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है।

Sri Ganganagar Railway Explosion
ब्रिटेन के पर्यटन बाजार में राजस्थान की मजबूत दस्तक, नए पर्यटन अनुभवों और निवेश पर वैश्विक नजर

एसपी हरि शंकर ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रेलवे ट्रैक पर धमाका कैसे हुआ और इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आएंगी।