खेलों से जुड़ेगा युवा, मजबूत होगा भारत! IIT बॉम्बे में पीएम नरेंद्र मोदी का युवाओं से संवाद

IIT Bombay Khelo India Dialogue2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। 2036 ओलंपिक और खेल संस्कृति पर जोर दिया गया।
IIT Bombay Khelo India Dialogue2026
खेलो इंडिया डायलॉग-2026 के दौरान(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

PM Modi Youth Sports Culture Olympics: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आईआईटी बॉम्बे के पी.सी. सक्सेना ऑडिटोरियम में 'खेलो इंडिया डायलॉग-2026' का आयोजन किया गया। आईआईटी बॉम्बे और माय भारत मुंबई के समन्वय से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद में भाग लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को खेल और शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया उन्होंने भारत के खेल तंत्र को मजबूत करने और 2036 ओलंपिक की मेजबानी की आकांक्षा के संदर्भ में देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले, अंतरराष्ट्रीय हेप्टाथलॉन खिलाड़ी नंदिनी अगासरा, आईआईटी बॉम्बे के निदेशक प्रो. शिरीष केदारे, माय भारत महाराष्ट्र के राज्य निदेशक अमित पुंडे और माय भारत मुंबई के उपनिदेशक अनूप इंगोले उपस्थित थे।

नंदिनी अगासरा ने सुनाया खेल सफर

प्रधानमंत्री के संवाद के बाद अंतरराष्ट्रीय हेप्टाथलॉन खिलाड़ी नंदिनी अगासरा ने विद्यार्थियों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र में अपने खेल सफर के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि स्कूल के दिनों में विभिन्न खेलों में हिस्सा लेने से उनकी खेल यात्रा शुरू हुई वर्ष 2018 में 'खेलो इंडिया' से जुड़ने के बाद उन्हें एथलेटिक्स में आगे बढ़ने और देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।

नंदिनी ने 2022 में 100 मीटर बाधा दौड़ में अंडर-20 भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। 2025 की एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक हासिल किया।

IIT Bombay Khelo India Dialogue2026
महाराष्ट्र में SC आरक्षण के उपवर्गीकरण की मांग, खटिक समाज ने सरकार को दी प्रोटेस्ट करने की चेतावनी

युवाओं ने दिए खेल व्यवस्था मजबूत करने के सुझाव

आईआईटी बॉम्बे के विद्यार्थियों ने खेल सुविधाओं, बुनियादी ढांचे, युवा खिलाड़ियों के अवसर, जमीनी स्तर पर खेलों की भागीदारी और छात्रों के बीच खेल संस्कृति को बढ़ावा देने को लेकर अपने सुझाव रखे।

राज्यमंत्री रामदास आठवले ने 'नशामुक्त आईआईटी बॉम्बे' बनाने पर जोर देते हुए युवाओं से नशे और मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की उन्होंने स्वस्थ, अनुशासित और उत्पादक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और युवाओं को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई कार्यक्रम का समन्वय माय भारत मुंबई के उपनिदेशक अनूप इंगोले ने किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com