Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

Mumbai Nagpur Diwali Special Trains: दिवाली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने मुंबई और नागपुर के बीच 12 विशेष ट्रेन सेवाएं घोषित की हैं। इन ट्रेनों की बुकिंग 4 नवंबर से शुरू होगी।
Central Railway Diwali Special Trains Mumbai Nagpur 2026
दिवाली स्पेशल ट्रेनें(सोर्स: AI)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • LTT-नागपुर विशेष ट्रेन 6, 8, 11 और 13 नवंबर को चलेगी।

  • वापसी में नागपुर-LTT ट्रेन 5, 7, 10 और 12 नवंबर को संचालित होगी।

  • CSMT-नागपुर ट्रेन 7 और 9 नवंबर को रवाना होगी।

  • वापसी में नागपुर-CSMT ट्रेन 8 और 10 नवंबर को चलेगी।

Central Railway Diwali Special Trains: दीपावली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त यातायात को देखते हुए मध्य रेल ने नागपुर और मुंबई के बीच और विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। यात्रियों की सुविधा के लिए दो अलग-अलग मार्गों पर कुल 12 सेवाएं संचालित की जाएंगी। इनमें लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)-नागपुर और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी)-नागपुर के बीच विशेष ट्रेनें शामिल हैं।

एलटीटी-नागपुर विशेष ट्रेन

ट्रेन संख्या 01083 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-नागपुर विशेष 6, 8, 11 और 13 नवंबर 2026 को एलटीटी से शाम 5.05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7 बजे नागपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01084 नागपुर-एलटीटी विशेष 5, 7, 10 और 12 नवंबर को नागपुर से दोपहर 1.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 6.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

यहां होगा ठहराव

इस ट्रेन का ठहराव ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, चालीसगांव, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामणगांव और वर्धा सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। ट्रेन में 4 एसी-2 टियर, 8 एसी-3 टियर, 6 स्लीपर और 2 द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन होंगे।

Central Railway Diwali Special Trains Mumbai Nagpur 2026
दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

सीएसएमटी-नागपुर विशेष ट्रेन

ट्रेन संख्या 01085 सीएसएमटी-नागपुर विशेष 7 और 9 नवंबर को दोपहर 3.25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7 बजे नागपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01086 नागपुर-सीएसएमटी विशेष 8 और 10 नवंबर को दोपहर 1.30 बजे नागपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 5.25 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।

यह ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, चालीसगांव, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामणगांव और वर्धा में रुकेगी। इसमें एसी-2 टियर के 2, एसी-3 टियर के 6, स्लीपर के 4, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 2 कोच के अलावा गार्ड ब्रेक वैन और जनरेटर वैन शामिल होंगे।

Central Railway Diwali Special Trains Mumbai Nagpur 2026
ठाणे: कल्याण-डोंबिवली में दिवाली तक नहीं होगी पानी की कटौती, 36 घंटे का शेड्यूल घटकर 24 घंटे होगा

4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग

मध्य रेल के अनुसार, दोनों विशेष ट्रेनों में आरक्षण 4 नवंबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) केंद्रों और IRCTC की वेबसाइट पर शुरू होगा। अनारक्षित कोचों के टिकट UTS प्रणाली से बुक किए जा सकेंगे। यात्री RailOne ऐप के माध्यम से भी टिकट बुक कर सकते हैं।