अभिजीत दिपके और देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: एआई फोटो)
मुंबई

Maharashtra Top 10 News: दिपके की CM को चुनौती से लेकर मुंबई पुलिस की कार्रवाई तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: अभिजीत दीपके द्वारा CM फडणवीस को खुली चुनौती देने से लेकर राज्य में ₹8.5 लाख करोड़ के ऐतिहासिक MoUs, मुंबई पुलिस की बांग्लादेशी घुसपैठ पर कार्रवाई तक की बड़ी खबरें पढ़ें।

गोरक्ष पोफली

Maharashtra Top 10 News Update: महाराष्ट्र की राजनीतिक और प्रशासनिक सरगर्मियों के बीच बड़ी खबरें सामने आई हैं। मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में CJP नेता अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मोर्चा खोला और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को खुली चुनौती दी।

दूसरी ओर, राज्य सरकार ने ₹8.5 लाख करोड़ के निवेश के साथ 65 कंपनियों के साथ ऐतिहासिक समझौते (MoUs) पर हस्ताक्षर किए, जिससे लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। इसके अलावा, मुंबई पुलिस द्वारा बांग्लादेशी घुसपैठ गिरोह का पर्दाफाश और छत्रपति संभाजीनगर में 1 करोड़ रुपये की साइबर ठगी को नाकाम करने जैसी बड़ी प्रशासनिक कार्रवाइयां सुर्खियों में हैं।

हिम्मत है तो हमें जेल में डालिए, CM फडणवीस को CJP नेता अभिजीत दिपके ने दी खुली चुनौती

अभिजीत दिपके व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर शिवाजी पार्क में जुटे प्रदर्शनकारियों को जेल भेजने की चुनौती दी।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

CJP Vs Gen Next: शिवाजी पार्क में CJP का प्रदर्शन, तो कॉकरोचों के विरोध में जेन नेक्स्ट का हल्लाबोल

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन बनाम जेन नेक्स्ट का प्रदर्शन

आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार की शाम राजनीतिक सरगर्मियों और तनाव से भरी हो गई है। एक तरफ CJP ने चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दादर स्थित ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है, तो दूसरी तरफ 'जेन नेक्स्ट' (Gen Next) संगठन ने CJP के विरोध में मंत्रालय के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन किया।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

महाराष्ट्र सरकार ने 65 कंपनियों के साथ MoU साइन किए, ₹8.5 लाख करोड़ का निवेश, 2.91 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

महाराष्ट्र सरकार और 65 कंपनियों के बीच MoU का आदान-प्रदान करते CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र में औद्योगिक विकास और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार और देश-विदेश की 65 प्रमुख कंपनियों के बीच समझौते (MoUs) पर हस्ताक्षर और आदान-प्रदान किया गया।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड को लेकर संजय राउत का शिंदे गुट पर तीखा हमला, बोले- लेडी डॉन को गिरफ्तार करो

संजय राउत

महाराष्ट्र की राजनीति में प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड को लेकर राजनीति गरमा गई है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने इस मामले को लेकर एकनाथ शिंदे गुट और राज्य सरकार पर आक्रामक हमला बोला है। मीडिया से बातचीत करते हुए राउत ने कहा कि यह कोई सामान्य अपराध नहीं, बल्कि एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश के तहत की गई हत्या है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित

El Nino से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा

IMD के आंकड़ों के मुताबिक, देश के 282 जिलों यानी कुल 38 फीसदी हिस्से में सामान्य से कम बारिश हुई है। इनमें से 34 जिले ऐसे हैं जहां बारिश सामान्य से 60 प्रतिशत या उससे भी ज्यादा कम दर्ज की गई। अगर राज्यवार आंकड़ों पर गौर करें तो पंजाब में 41 प्रतिशत, राजस्थान में 22 प्रतिशत और विदर्भ क्षेत्र में 27 प्रतिशत तक बारिश में गिरावट आई है। इसके ठीक विपरीत ओडिशा में 30 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

इक्बाल शेख बना गौतम दत्ता! जाली ID बनाकर कराई जा रही थी घुसपैठ; खार पुलिस के हत्थे चढ़ा बांग्लादेशी सिंडिकेट

मुंबई पुलिसे की कार्रवाइ की सांकेतिक फोटो

मुंबई पुलिस की एंटी टेररिज्म सेल और खार पुलिस स्टेशन की सतर्कता से शहर में चल रहे एक बड़े अवैध घुसपैठ और जाली दस्तावेज गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। मुंबई पुलिस ने खार इलाके में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

विपक्ष के फेक नैरेटिव का पर्दाफाश हो चुका है... शिवाजी पार्क में CJP के आंदोलन पर बोले CM फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस और अभिजीत दीपके

मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर सीएम फडणवीस ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि फेक नैरेटिव बढ़ाने में कामयाबी नहीं मिलेगी। वहीं, सीजेपी के नेताओं ने मुंबई की जनता से धरनास्थल पर भारी संख्या में पहुंचने की अपील की।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

छत्रपति संभाजीनगर में साइबर ठगी की 1 करोड़ रूपयें की रकम बची, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पैसा वापस

साइबर धोखाधड़ी

साइबर ठगी के एक मामले में छत्रपति संभाजीनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक करोड़ रुपये की पूरी रकम ठगों के हाथ जाने के बाद भी सुरक्षित बच गई। आरटीओ चालान के नाम पर भेजी गई फर्जी एपीके फाइल खोलते ही कंपनी मालिक का मोबाइल साइबर अपराधियों के नियंत्रण में चला गया था।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

पुणे के खानापुर गांव में कचरे का अंबार: PMC ने कचरा लेने से किया इनकार, 7 हजार की आबादी पर बीमारी का खतरा

पुणे कचरा संकट, प्रतीकात्मक तस्वीर

सिंहगढ़ क्षेत्र का खानापुर गांव इन दिनों कचरे की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। गांव की मुख्य सड़कों, अंदरूनी गलियों और नदी-नालों में जगह जगह कचरे के बड़े-बड़े ढेर जमा हो गए हैं।बारिश और बहते गंदे पानी के कारण कचरा सड़ने से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। वहीं, मच्छर और मक्खियों का प्रकोप बढ़ने से बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

मुंबई में 7,379 करोड़ रुपये के दो बड़े फर्जीवाड़े, EOW की जांच शुरू, शेल कंपनियों से विदेश भेजी गई रकम

प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 31 अगस्त 2026 तक आर्थिक अपराध से जुड़े 80 मामले दर्ज किए हैं। मुंबई पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, इन मामलों में करीब 5,485 करोड़ रुपये की राशि शामिल है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव