महाराष्ट्र सरकार ने 65 कंपनियों के साथ MoU साइन किए, ₹8.5 लाख करोड़ का निवेश, 2.91 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

Maharashtra Investment News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में महाराष्ट्र सरकार ने 65 कंपनियों के साथ 8.5 लाख करोड़ रुपये के MoU पर हस्ताक्षर किए। इससे 2.91 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
CM Devendra Fadnavis presided signing and exchange of MoUs between Government of Maharashtra and 65 companies
महाराष्ट्र सरकार और 65 कंपनियों के बीच MoU का आदान-प्रदान करते CM देवेंद्र फडणवीससोर्स: एक्स/@CMOMaharashtra
Published on: 
Updated on: 

MoUs Between Maharashtra Government And 65 Companies: महाराष्ट्र में औद्योगिक विकास और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार और देश-विदेश की 65 प्रमुख कंपनियों के बीच समझौते (MoUs) पर हस्ताक्षर और आदान-प्रदान किया गया।

इस महा-निवेश अभियान के माध्यम से महाराष्ट्र में कुल ₹8.5 लाख करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 2.91 लाख से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

क्या बोले सीएम फडणवीस?

इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र देश की आर्थिक राजधानी होने के साथ-साथ प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी और रक्षा निर्माण के क्षेत्र में देश का सबसे पसंदीदा गंतव्य बनकर उभर रहा है। यह भारी-भरकम निवेश राज्य के क्षेत्रीय विकास संतुलन को मजबूत करेगा और मुंबई-पुणे के अलावा नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, अहिल्यानगर, चंद्रपुर, रत्नागिरी और नागपुर जैसे जिलों में आर्थिक गतिविधियों को तेज गति देगा।

एयरोस्पेस, डिफेंस, एनर्जी और क्लीनटेक सेक्टर में 10-10 डील

महाराष्ट्र सरकार द्वारा किए गए समझौतों में एयरोस्पेस और डिफेंस तथा एनर्जी और क्लीनटेक सेक्टर में 10-10 डील शामिल हैं। इन्वेस्टमेंट के मामले में डेटा सेंटर, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर सेक्टर सबसे आगे हैं, जिनमें कुल ₹4,15,490 करोड़ का इन्वेस्टमेंट प्रस्तावित है।

एनर्जी, क्लीनटेक, रिन्यूएबल एनर्जी, बैटरी एनर्जी और कंप्रेस्ड बायोगैस सेक्टर में ₹1,02,519 करोड़ के समझौते किए गए हैं। स्पेस और डिफेंस सेक्टर के लिए ₹27,930 करोड़ और मेटल्स और माइनिंग सेक्टर के लिए ₹75,000 करोड़ के इन्वेस्टमेंट समझौते फाइनल किए गए हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स, हेल्थकेयर समेत इन सेक्टर में भी हुए समझौते

इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक्स में ₹12,651 करोड़, हेल्थकेयर में ₹6,500 करोड़, इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और कंस्ट्रक्शन मटीरियल में ₹18,751 करोड़ और स्टील मैन्युफैक्चरिंग में ₹7,000 करोड़ के इन्वेस्टमेंट समझौते किए गए हैं। केमिकल्स, एग्रीकल्चर, सर्विसेज़ और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) के लिए ₹8,801 करोड़ का इन्वेस्टमेंट प्रस्तावित है, जबकि अन्य कई सेक्टर में कुल ₹1,82,810 करोड़ का इन्वेस्टमेंट प्रस्तावित है।

महाराष्ट्र सरकार ने इन कंपनियों के साथ किया MoU साइन

अक्षत ग्रीनटेक

  • निवेश: ₹1,00,000 करोड़

  • रोज़गार (डायरेक्ट और इनडायरेक्ट) - 5000

  • लोकेशन: नवी मुंबई/पुणे

  • सेक्टर - डेटा सेंटर, IT/ITeS, सेमीकंडक्टर

स्टरलाइट ग्रुप

  • निवेश: ₹84,500 करोड़

  • रोज़गार: 15,000

  • लोकेशन: शाहपुर; खालापुर

  • सेक्टर: डेटा सेंटर, IT/ITeS, सेमीकंडक्टर

रीन्यू (ReNew)

  • निवेश: ₹70,000 करोड़

  • रोज़गार: 7000

  • लोकेशन: खालापुर

  • सेक्टर: डेटा सेंटर, IT/ITeS, सेमीकंडक्टर

कोर्टेक्स डेटा सेंटर्स

  • निवेश: ₹60,990 करोड़

  • रोज़गार: 10,000

  • लोकेशन: नवी मुंबई

  • सेक्टर: डेटा सेंटर, IT/ITeS, सेमीकंडक्टर

श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड

  • निवेश: ₹50,000 करोड़

  • रोज़गार: 30,000

  • लोकेशन: चंद्रपुर

  • सेक्टर: मेटल्स और माइनिंग

पाई-सेमिकॉन प्राइवेट लिमिटेड

  • निवेश: ₹40,000 करोड़

  • रोज़गार: 12,750

  • लोकेशन: नासिक

  • सेक्टर: डेटा सेंटर, IT/ITeS, सेमीकंडक्टर

ट्रेंटार डेटा सेंटर्स

  • निवेश: ₹30,000 करोड़

  • रोज़गार: 10,000

  • लोकेशन: नवी मुंबई

  • सेक्टर: डेटा सेंटर, IT/ITeS, सेमीकंडक्टर

वर्ल्डवन एंटरप्राइजेज प्राइवेट Ltd. (एस्ट्रा साइबरसिटी)

  • निवेश: ₹30,000 करोड़

  • रोज़गार: 8000

  • लोकेशन: रत्नागिरी

  • सेक्टर: डेटा सेंटर, IT/ITeS, सेमीकंडक्टर

हाइजेन्को (Hygenco)

  • निवेश: ₹25,000 करोड़

  • रोज़गार: 5000

  • सेक्टर: एनर्जी, क्लीनटेक, RE और BESS & CBG

वेदिका रिन्यूएबल्स (Vedika Renewables)

  • निवेश: ₹8571 करोड़

  • रोज़गार: 7225

  • सेक्टर: एनर्जी, क्लीनटेक, RE और BESS & CBG

ओरियाना पावर लिमिटेड (Oriana Power Limited)

  • निवेश: ₹8000 करोड़

  • रोज़गार: 2000

  • सेक्टर: एनर्जी, क्लीनटेक, RE और BESS & CBG

AIIF (ग्रीन स्टील हब)

  • निवेश: ₹7000 करोड़

  • रोज़गार: 10,000

  • जगह: रत्नागिरी

  • सेक्टर: स्टील मैन्युफैक्चरिंग

श्रेम ग्रुप

  • निवेश: ₹6500 करोड़

  • रोज़गार: 20,000

  • जगह: उर्स

  • सेक्टर: हेल्थकेयर

एम्ब्रेयर (महिंद्रा)

  • निवेश: ₹6000 करोड़

  • रोज़गार: 1000

  • जगह: नागपुर

  • सेक्टर: एयरोस्पेस और डिफेंस

XSIO

  • निवेश: ₹1,500 करोड़

  • रोज़गार: 100

  • जगह: नागपुर

  • सेक्टर: इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और कंस्ट्रक्शन, मेटल्स और माइनिंग और शिपिंग

अत्री एनर्जी ट्रांज़िशन प्राइवेट लिमिटेड

  • निवेश: ₹4000 करोड़

  • रोज़गार: 2575

  • जगह: नासिक

  • सेक्टर: डेटा सेंटर, IT/ITeS, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर

ग्लोबल फोर्ज (निबे)

  • निवेश: ₹15,430 करोड़

  • रोज़गार: 4,000

  • जगह: अहिल्यानगर

  • सेक्टर: एयरोस्पेस और डिफेंस

निबे लिमिटेड (एंकर यूनिट)

  • निवेश: ₹11590 करोड़

  • रोज़गार: 3300

  • जगह: अहिल्यानगर

  • सेक्टर: एयरोस्पेस और डिफेंस

निबे स्पेस प्राइवेट लिमिटेड

  • निवेश: ₹4000 करोड़

  • रोज़गार: 1000

  • जगह: अहिल्यानगर

  • सेक्टर: एयरोस्पेस और डिफेंस

शास्त्र भारत लिमिटेड (निबे)

  • निवेश: ₹2500 करोड़

  • रोज़गार: 3000

  • जगह: अहिल्यानगर

  • सेक्टर: एयरोस्पेस और डिफेंस

ग्लोबल डिफेंस (निबे)

  • निवेश: ₹1200 करोड़

  • रोज़गार: 1500

  • जगह: अहिल्यानगर

  • सेक्टर: एयरोस्पेस और डिफेंस

भारत मैरीटाइम (निबे)

  • निवेश: ₹1200 करोड़

  • रोज़गार: 1500

  • जगह: रत्नागिरी

  • सेक्टर: एयरोस्पेस और डिफेंस

अमलगम स्टील प्राइवेट लिमिटेड

  • निवेश: ₹10,000 करोड़

  • रोज़गार: 5000

  • जगह: चंद्रपुर

  • सेक्टर: मेटल्स और माइनिंग

NPSPL एडवांस्ड मटीरियल लिमिटेड

  • निवेश: ₹5000 करोड़

  • रोज़गार: 3000

  • जगह: छत्रपति संभाजीनगर

  • सेक्टर: मेटल्स और माइनिंग

CM Devendra Fadnavis presided signing and exchange of MoUs between Government of Maharashtra and 65 companies
Nagpur Tourist Places: नागपुर में घूमने की 10 सबसे खूबसूरत और मशहूर जगहें, अजब बंगला से पेंच टाइगर रिजर्व तक

इंद्रजाल प्राइवेट लिमिटेड

  • निवेश: ₹2400 करोड़

  • रोज़गार: 1100

  • जगह: नासिक

  • सेक्टर: एयरोस्पेस और डिफेंस

अमाथा ग्रीन एनर्जी प्राइवेट Ltd.

  • निवेश: ₹3000 करोड़

  • रोज़गार: 5000

  • सेक्टर: एनर्जी, क्लीनटेक, RE और BESS & CBG

स्टेरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड

  • निवेश: ₹2790 करोड़

  • रोज़गार: 5147

  • लोकेशन: शेंद्रा, वालुंज

  • सेक्टर: डेटा सेंटर, IT/ITeS, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर

SRMB सृजन स्टील प्राइवेट लिमिटेड

  • निवेश: ₹2500 करोड़

  • रोज़गार: 1500

  • लोकेशन: वर्धा

  • सेक्टर: इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और कंस्ट्रक्शन, मेटल्स और माइनिंग और शिपिंग

हायर प्राइवेट लिमिटेड

  • निवेश: ₹2000 करोड़

  • रोज़गार: 1800

  • लोकेशन: नासिक

  • सेक्टर: डेटा सेंटर, IT/ITeS, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर

किर्लोस्कर

  • निवेश: ₹1750 करोड़

  • रोज़गार: 4850

  • लोकेशन: बारामती, अहिल्यानगर, पुरंदर

  • सेक्टर: इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और कंस्ट्रक्शन, मेटल्स और माइनिंग और शिपिंग

आकाश पॉलीफ़िल्म्स लिमिटेड

  • निवेश: ₹1236 करोड़

  • रोज़गार: 2000

  • स्थान: नंदुरबार

  • सेक्टर: केमिकल्स, एग्रो, सर्विसेज़ और GCC

CM Devendra Fadnavis presided signing and exchange of MoUs between Government of Maharashtra and 65 companies
लालबागचा राजा के प्रसाद और गहनों की नीलामी में टूटे रिकॉर्ड, 1.55 करोड़ में बिकी 1 किलो सोने की ईंट

सोलेस कोजेन प्राइवेट लिमिटेड

  • निवेश: ₹1080 करोड़

  • रोज़गार: 540

  • स्थान: सिंधुदुर्ग

  • सेक्टर: सोलर एनर्जी

वर्चुओसो ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स

  • निवेश: ₹1050 करोड़

  • रोज़गार: 1300

  • स्थान: चांदवड़

  • सेक्टर: डेटा सेंटर, IT/ITeS, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर

प्रखर सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस लिमिटेड

  • निवेश: ₹1040 करोड़

  • रोज़गार: 3000

  • सेक्टर: एयरोस्पेस और डिफेंस

बोंडाडा इंजीनियरिंग लिमिटेड

  • निवेश: ₹1007 करोड़

  • रोज़गार: 600

  • सेक्टर: एनर्जी, क्लीनटेक, RE और BESS और CBG

नेचर इको

  • निवेश: ₹500 करोड़

  • रोज़गार: 300

  • स्थान: जालना

  • सेक्टर: इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और कंस्ट्रक्शन, मेटल्स और माइनिंग और शिपिंग

HY रिच एग्रो

  • निवेश: ₹360 करोड़

  • रोज़गार: 1000

  • स्थान: वाई

  • सेक्टर: केमिकल्स, एग्रो, सर्विसेज़ और GCC

A&S इंजीनियरिंग

  • निवेश: ₹300 करोड़

  • रोज़गार: 1000

  • स्थान: छत्रपति संभाजीनगर

कोरेसेंस इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड

  • निवेश: ₹244 करोड़

  • रोज़गार: 60

  • सेक्टर: डेटा सेंटर, IT/ITeS, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर

शेलार प्रॉपर्टीज़ (एक्सप्रेस इन)

  • निवेश: ₹100 करोड़

  • रोज़गार: 1000

  • स्थान: रत्नागिरी

  • सेक्टर: केमिकल्स, एग्रो, सर्विसेज़ और GCC

वज्रशक्ति वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड

  • निवेश: ₹500 करोड़

  • रोज़गार: 2000

  • स्थान:

  • सेक्टर: एयरोस्पेस और डिफेंस

विक्रम सोलर

  • निवेश: ₹27,941 करोड़

  • रोज़गार: 15,000

  • सेक्टर: एनर्जी, क्लीनटेक, RE और BESS & CBG

ओसियर एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और जैक्सन ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड Ltd.

  • निवेश: ₹22,000 करोड़

  • रोज़गार: 5000

  • सेक्टर: एनर्जी, क्लीनटेक, RE और BESS & CBG

गोल्ड प्लस

  • निवेश: ₹10,000 करोड़

  • रोज़गार: 23,500

  • लोकेशन: रत्नागिरी

  • सेक्टर: इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और कंस्ट्रक्शन मटीरियल

जय बालाजी

  • निवेश: ₹10,000 करोड़

  • रोज़गार: 10,000

  • लोकेशन: चंद्रपुर

  • सेक्टर: स्टील मेटल्स और माइनिंग

रेज़ोन सोलर लिमिटेड

  • निवेश: ₹6000 करोड़

  • रोज़गार: 2100

  • सेक्टर: एनर्जी, क्लीनटेक, RE और BESS & CBG

शक्ति एयरक्राफ्ट्स

  • निवेश: ₹500 करोड़

  • रोज़गार: 2000

  • लोकेशन: गोंदिया

  • सेक्टर: एयरोस्पेस और डिफेंस

चिरीपाल पॉली फिल्म्स

  • निवेश: ₹1858 करोड़

  • रोज़गार: 2000

  • लोकेशन: डिंडोरी

  • सेक्टर: केमिकल्स, एग्रो, सर्विसेज़ और GCC

जैन फार्म फ्रेश फूड्स लिमिटेड

  • निवेश: ₹1300 करोड़

  • रोज़गार: 4000

  • लोकेशन: जलगांव

  • सेक्टर: केमिकल्स, एग्रो, सर्विसेज़ और GCC

डालमिया पॉलीप्रो इंडस्ट्रीज़

  • निवेश: ₹800 करोड़

  • रोज़गार: 2000

  • लोकेशन: नासिक

  • सेक्टर: केमिकल्स, एग्रो, सर्विसेज़ और GCC

लेसन्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड Ltd.

  • निवेश: ₹600 करोड़

  • रोज़गार: 1000

  • लोकेशन: तालोजा

  • सेक्टर: केमिकल्स, एग्रो, सर्विसेज़ और GCC

सल्ज़र इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

  • निवेश: ₹47 करोड़

  • रोज़गार: 1000

  • लोकेशन: पुणे

  • सेक्टर: केमिकल्स, एग्रो, सर्विसेज़ और GCC

वरुण बेवरेजेज

  • निवेश: ₹2500 करोड़

  • रोज़गार: 5000

  • लोकेशन: पुणे

  • सेक्टर: केमिकल्स, एग्रो, सर्विसेज और GCC

CM Devendra Fadnavis presided signing and exchange of MoUs between Government of Maharashtra and 65 companies
महाराष्ट्र विधान परिषद स्नातक चुनाव: बैलेट पेपर पर कैसे करें सही वोटिंग? जानिए अमान्य वोट से बचने के नियम

रेवाल्यू रीसाइक्लिंग (इंडिया)

  • निवेश: ₹1012 करोड़

  • रोज़गार: 600

  • लोकेशन: नासिक

  • सेक्टर: डेटा सेंटर, IT/ITeS, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर्स

गोल्डमेडल इलेक्ट्रिकल्स

  • निवेश: ₹750 करोड़

  • रोज़गार: 1000

  • लोकेशन: पालघर

  • सेक्टर: डेटा सेंटर, IT/ITeS, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर्स

कनेक्टवेल इंडस्ट्रीज

  • निवेश: ₹305 करोड़

  • रोज़गार: 400

  • लोकेशन: अंबरनाथ

  • सेक्टर: डेटा सेंटर, IT/ITeS, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर्स

निबे CNG

  • निवेश: ₹500 करोड़

  • रोज़गार: 200

  • लोकेशन: रत्नागिरी

  • सेक्टर: एनर्जी, क्लीनटेक, RE और BESS & CBG

रत्नागिरी CBG

  • निवेश: ₹500 करोड़

  • रोज़गार: 300

  • सेक्टर: एनर्जी, क्लीनटेक, RE और BESS & CBG

कीस्टोन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड (मिडवेस्ट एनर्जी लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप में)

  • निवेश: ₹1500 करोड़

  • रोज़गार: 1900

  • सेक्टर: इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और कंस्ट्रक्शन, मेटल्स और माइनिंग और शिपिंग

ILV वेस्ट वेयरहाउसिंग पार्क्स प्राइवेट लिमिटेड Ltd.

  • निवेश: ₹795 करोड़

  • रोज़गार: 6600

  • जगह: पुणे

  • सेक्टर: इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और कंस्ट्रक्शन, मेटल्स और माइनिंग और शिपिंग

व्हॅरॉक इंजिनिअरिंग

  • निवेश: ₹206 करोड़

  • रोजगार: 400

  • जगह: छत्रपती संभाजीनगर

  • सेक्टर: इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और कंस्ट्रक्शन, मेटल्स और माइनिंग, और शिपिंग

एनएक्स्ट्रा

  • निवेश: ₹15,000 करोड़

  • रोजगार: 100

भूमिराज ग्लोबल प्रा. लि. आणि एमएमआरडीए

  • निवेश: $ USB 21

मुंबई क्लाइमेट वीक और MMRDA

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन और MMRDA

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com