CJP Vs Gen Next: शिवाजी पार्क में CJP का प्रदर्शन, तो कॉकरोचों के विरोध में जेन नेक्स्ट का हल्लाबोल

CJP Vs Gen Next In Mumbai: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क पर CJP का प्रदर्शन। तो वहीं कॉकरोचों के विरोध में जेन नेक्स्ट ने मंत्रालय के सामने प्रदर्शन किया।
CJP protests at Shivaji Park Gen Next launches a protest against cockroaches
कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन बनाम जेन नेक्स्ट का प्रदर्शनसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

CJP Shivaji Park Protest Vs Gen Next Mantralaya Protest: आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार की शाम राजनीतिक सरगर्मियों और तनाव से भरी हो गई है। एक तरफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दादर स्थित ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है, तो दूसरी तरफ 'जेन नेक्स्ट' (Gen Next) संगठन ने CJP के विरोध में मंत्रालय के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन किया। दोनों गुटों के आमने-सामने आने और संभावित टकराव को देखते हुए मुंबई पुलिस ने पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया है।

शिवाजी पार्क में बिना अनुमति के जुटी भीड़

CJP का आरोप है कि SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूचियों में भारी गड़बड़ियां की गई हैं और चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम करने में पूरी तरह विफल रहा है। पार्टी कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तुरंत इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

CJP protests at Shivaji Park Gen Next launches a protest against cockroaches
विपक्ष के फेक नैरेटिव का पर्दाफाश हो चुका है... शिवाजी पार्क में CJP के आंदोलन पर बोले CM फडणवीस

परमिशन के बिना शिवाजी पार्क परिसर में जुटे CJP कार्यकर्ता

मुंबई पुलिस ने सुरक्षा कारणों और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए शिवाजी पार्क में किसी भी प्रकार के राजनीतिक जमावड़े या प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद CJP के सैकड़ों कार्यकर्ता शाम 4 बजे से ही शिवाजी पार्क के गेट नंबर 6 के बाहर जमा होने लगे।

देखते ही देखते कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुट गई और वे चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने दंगा नियंत्रण पुलिस और अतिरिक्त बल तैनात कर गेट नंबर 6 को पूरी तरह सील कर दिया है।

CJP protests at Shivaji Park Gen Next launches a protest against cockroaches
प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड को लेकर संजय राउत का शिंदे गुट पर तीखा हमला, बोले- लेडी डॉन को गिरफ्तार करो

मंत्रालय के बाहर जेन नेक्स्ट का जवाबी प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इस आंदोलन के जवाब में युवाओं के संगठन 'जेन नेक्स्ट' (Gen Next) ने भी मुंबई की सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभाल लिया। जेन नेक्स्ट के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दक्षिण मुंबई स्थित राज्य सचिवालय (मंत्रालय) के बाहर CJP की राजनीति और उनके आंदोलन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

जेन नेक्स्ट का कहना है कि CJP संवैधानिक संस्थाओं की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। एक ही दिन शहर के दो सबसे महत्वपूर्ण स्थानों शिवाजी पार्क और मंत्रालय पर शुरू हुए इन दोतरफा प्रदर्शनों के कारण आम जनता को ट्रैफिक जाम और सुरक्षा चेकिंग जैसी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com