राज ठाकरे, नितेश कराले और शरद पवार (सोर्स: एआई फोटो)
महाराष्ट्र

Maharashtra Top 10 News: राज ठाकरे की डॉक्यूमेंट्री से लेकर जरांगे के खुलासे तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: राज ठाकरे द्वारा मोदी-अडानी की डॉक्यूमेंट्री शेयर करने, मनोज जरांगे के खुलासे पर महायुति की हलचल, नागपुर MLC चुनाव से पहले कराले मास्तर के निष्कासन समेत तमाम अपडेट्स पढ़ें।

गोरक्ष पोफली

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र की राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी आज की 10 बड़ी और अहम खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इनमें राजनीतिक उठापटक से लेकर आम जनजीवन को प्रभावित करने वाले घटनाक्रम शामिल हैं।

मुख्य खबरों में एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडानी से जुड़ी एक विवादित डॉक्यूमेंट्री शेयर करना और आगामी महीनों में राजनीतिक हलचल के बड़े दावे ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। इसके अलावा, मनोज जरांगे-पाटील द्वारा सार्वजनिक किए गए एक नए ऑडियो क्लिप के बाद महायुति गठबंधन में संभावित दरार और शिंदे गुट की तीखी प्रतिक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO

राज ठाकरे द्वारा शेयर की गई नरेंद्र मोदी-गौतम अडानी की डॉक्यूमेंट्री का दृश्य

राज ठाकरे ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ठाकरे ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि आने वाले 4 से 5 महीनों में देश के भीतर कोई बहुत बड़ी गड़बड़ या हलचल हो सकती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अगले ही दिन राज ठाकरे ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक विवादित डॉक्यूमेंट्री फिल्म पोस्ट की। इससे देश की राजनीति में हड़कंप मच गया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

जरांगे के एक खुलासे से महायुति में दरार! सीएम फडणवीस से मिलेंगे शिंदे के प्रतिनिधि

उदय सामंत, देवेंद्र फडणवीस और मनोज जरांगे

मनोज जरांगे-पाटील द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑडियो क्लिप सार्वजनिक किए जाने के बाद महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में अचानक भारी हलचल मच गई है। इस ऑडियो क्लिप के सामने आते ही शिंदे गुट के तेवर कड़े हो गए हैं और पार्टी ने किसी भी तरह से बैकफुट पर जाने के बजाय फ्रंटफुट पर खेलने का मन बना लिया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

खुद को पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का PA बताने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, सरकारी नौकरी का झांसा देकर 21 लाख ऐंठे

ठगी का आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा-भायंदर इलाके से सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवतियों से 21 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 40 वर्षीय आरोपी तुलसीदास जाधव को सोलापुर से गिरफ्तार किया।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

अजित पवार गुट के नेता ने अपने कंधे पर उठा ली BJP की पालखी? रोहित पवार का पुणे स्नातक चुनाव को लेकर बड़ा हमला

रोहित पवार

रोहित पवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली NCP के पुणे के नेता और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। रोहित पवार ने अजित पवार गुट के पुणे जिले के एक दिग्गज नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने अपने निजी स्वार्थ के लिए अपनी पार्टी से गद्दारी कर ली है और अब वे बीजेपी की सेवा में लग गए हैं।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

2 नवंबर से हड़ताल पर जाएंगे महाराष्ट्र के इंटर्न डॉक्टर, 30 हजार स्टाइपेंड की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

महाराष्ट्र के इंटर्न डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन

महाराष्ट्र में इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन अब काफी तेज हो गया है। ASMI के बैनर तले गुरुवार को मुंबई के प्रसिद्ध जे.जे. अस्पताल में सैकड़ों इंटर्न डॉक्टरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। डॉक्टरों की मुख्य और एक सूत्रीय मांग है कि उनके मौजूदा मासिक स्टाइपेंड को 18,000 रुपये से बढ़ाकर सीधा 30,000 रुपये किया जाए, ताकि वे महंगे होते महानगरों में अपने जीवनयापन का खर्च ठीक से उठा सकें।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

हिंगोली रेलवे स्टेशन पर भारी हंगाम, दो घंटे तक रुकी रही जोधपुर-हैदराबाद ट्रेन! RPF कर्मियों पर मारपीट का आरोप

हिंगोली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर विरोध प्रदर्शन करते यात्री

महाराष्ट्र के हिंगोली रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को यात्रियों ने RPF के कर्मियों पर एक युवक से मारपीट करने और उसके साथ यात्रा कर रही महिलाओं से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस घटना के विरोध में यात्रियों ने जोधपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस (भगत की कोठी-काचेगुड़ा एक्सप्रेस) को हिंगोली स्टेशन पर करीब दो घंटे से अधिक समय तक रोके रखा।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

मुंबई में ट्रैफिक का झंझट खत्म! CM फडणवीस ने किया 3 नए फ्लाईओवरों का उद्घाटन, अब 60 मिनट में नापेंगे पूरा शहर

मुंबई के तीन नए फ्लाईओवर का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

मुंबई के निवासियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। शहर में लगातार बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने और लोगों के दैनिक सफर को सुगम बनाने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास में एक और बड़ा मील का पत्थर हासिल कर लिया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबईवासियों को बड़ी राहत देते हुए तीन नई प्रमुख फ्लाईओवरों का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

सुबह की सैर बनी आखिरी सफर! ठाणे के कल्याण में कार की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत; ड्राइवर फरार

तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

ठाणे जिले में कल्याण पश्चिम के निक्की नगर इलाके में बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से 25 साल के युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मरने वाले की पहचान सुनील कोली के तौर पर हुई है। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुनील उछलकर सड़क किनारे बने तोरणद्वार में जा गिरा।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

छत्रपति संभाजीनगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई टली, व्यापारियों को मिली दो दिनों की मोहलत

छत्रपति संभाजीनगर में अतिक्रमण अभियान

छत्रपति संभाजीनगर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए महानगरपालिका ने अभियान तेज कर दिया है। रोशन गेट से चंपा चौक तक 460 अतिक्रमण हटाने के बाद अब चंपा चौक से जिंसी मार्ग पर कार्रवाई की तैयारी थी।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

कराले मास्तर को शरद पवार ने दिखाया बाहर का रास्ता! विधान परिषद चुनाव से ठीक पहले क्यों हुई यह कार्रवाई?

नितेश कराले और शरद पवार

नागपुर विभाग स्नातक विधान परिषद चुनाव के मतदान से ठीक पहले महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा धमाका हुआ है। अपनी बेबाक बयानबाजी और वऱ्हाड़ी बोली के अनोखे अंदाज के लिए चर्चित नितेश कराले को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO