मुंबई में ट्रैफिक का झंझट खत्म! CM फडणवीस ने किया 3 नए फ्लाईओवरों का उद्घाटन, अब 60 मिनट में नापेंगे पूरा शहर

Mumbai 3 New Flyovers: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में 3 नए फ्लाईओवरों का उद्घाटन किया। इससे कनेक्टिविटी मजबूत होगी, ट्रैफिक का दबाव घटेगा, 60 मिनट में मुंबई सफर का सपना साकार होगा।
CM devendra Fadnavis inaugurated three new flyovers in Mumbai
मुंबई के तीन नए फ्लाईओवर का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीससोर्स: एक्स/@CMOMaharashtra
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में 3 नए फ्लाईओवरों का उद्घाटन किया।

  • सायन, विद्याविहार और गोरेगांव-मुलुंद लिंक रोड (GMLR) पर बने ओवरब्रिज का उद्घाटन।

  • CM फडणवीस बोले मुंबई 50-60 मिनट में सफर का सपना होगा साकार।

CM devendra Fadnavis Inaugurated Mumbai 3 New Flyovers: मायानगरी मुंबई के निवासियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। शहर में लगातार बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने और लोगों के दैनिक सफर को सुगम बनाने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास में एक और बड़ा मील का पत्थर हासिल कर लिया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबईवासियों को बड़ी राहत देते हुए तीन नई प्रमुख फ्लाईओवरों का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज बृहन्मुंबई महानगरपालिका के विभिन्न फ्लाईओवरों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, मंत्री मंगलप्रभात लोढा, मंत्री एड. आशिष शेलार, मुंबई की महापौर रितू तावडे, उप महापौर संजय घाडी एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की मदद से मुंबई के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक की दूरी मात्र 50 से 60 मिनट में तय करने का सपना अब साकार होने जा रहा है।

CM devendra Fadnavis inaugurated three new flyovers in Mumbai
भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री नड्डा और CM फडणवीस, मोहन यादव ने की इंडिया केम 2026 की शुरुआत

मुंबई को मिली इन 3 प्रमुख फ्लाईओवरों की सौगात

मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित किए गए तीन नए ओवरब्रिज मुंबई की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

  • सायन में नया रेलवे ओवरब्रिज (ROB): दक्षिण मुंबई के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक सायन में बने इस ब्रिज से स्थानीय यात्रियों को ट्रैफिक जाम से भारी राहत मिलेगी।

  • विद्याविहार रेलवे ओवरब्रिज: पूर्वी उपनगर के विद्याविहार क्षेत्र में बना यह ROB यात्रियों के समय की बचत करने में मदद करेगा और मुख्य सड़कों पर दबाव कम करेगा।

  • गोरेगांव-मुलुंद लिंक रोड (GMLR) फ्लाईओवर: पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों को जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी GMLR परियोजना पर बना यह फ्लाईओवर दोनों ओर के ट्रैफिक प्रवाह को तेज करेगा।

मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाना सरकार की प्राथमिकता

इन नई परियोजनाओं के चालू होने से मुंबई के उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम क्षेत्रों के बीच संपर्क पहले से कहीं अधिक मजबूत और सुलभ हो जाएगा। उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाना और सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार को सुचारू करना है।

मुंबई के एक छोर से दूसरे छोर तक केवल 50 से 60 मिनट तक पहुचेंगे

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने संबोधन में कहा कि ये बुनियादी ढांचा परियोजनाएं मुंबई के एक छोर से दूसरे छोर तक केवल 50 से 60 मिनट में पहुंचने की हमारी व्यापक योजना में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होंगी।

CM devendra Fadnavis inaugurated three new flyovers in Mumbai
2 नवंबर से हड़ताल पर जाएंगे महाराष्ट्र के इंटर्न डॉक्टर, 30 हजार स्टाइपेंड की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब शहर में यातायात सुचारू और बिना किसी रुकावट के चलेगा, तो इससे आम नागरिकों के दैनिक आवागमन में सुधार होगा और उनका जीवन और अधिक आसान तथा आरामदायक बनेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com