अजित पवार गुट के नेता ने अपने कंधे पर उठा ली BJP की पालखी? रोहित पवार का पुणे स्नातक चुनाव को लेकर बड़ा हमला

Rohit Pawar On NCP Ajit Pawar Faction: रोहित पवार ने अजित गुट के पुणे के एक नेता पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेता निजी स्वार्थ के लिए बैंक का इस्तेमाल बीजेपी के प्रचार में कर रहे हैं।
Rohit Pawar On NCP Ajit Pawar Faction
रोहित पवारसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रोहित पवार ने अजित पवार गुट के पुणे के नेता पर लगाया बीजेपी का प्रचार करने का आरोप।

  • पीडीसीसी बैंक का इस्तेमाल बीजेपी के प्रचार के लिए करने का आरोप लगाया।

  • बैंक कर्मचारियों से की बीजेपी के पक्ष में प्रचार करने से इनकार करने की अपील।

Rohit Pawar On Pune BJP Campaign: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली NCP के पुणे के नेता और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। रोहित पवार ने अजित पवार गुट के पुणे जिले के एक दिग्गज नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने अपने निजी स्वार्थ के लिए अपनी पार्टी से गद्दारी कर ली है और अब वे बीजेपी की सेवा में लग गए हैं।

रोहित पवार को अजित पवार गुट के नेता पर तीखा हमला

रोहित पवार ने अपनी पोस्ट में सवाल उठाते हुए लिखा कि ऐसा लगता है कि पुणे जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार गुट के एक नेता ने भाजपा की पालकी अपने कंधों पर उठा ली है। उन्होंने भाजपा पर आराेप लगाते हुए लिखा कि पहले, बीजेपी ने पुणे स्नातक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट छीन ली, जो असल में एनसीपी की थी, और अब उन्होंने एनसीपी को ही बीजेपी के लिए प्रचार करने में लगा दिया है।

रोहित पवार को आरोप बैंककर्मियों को बीजेपी के प्रचार में लगाया

रोहित पवार ने आगे लिखा कि अजित पवार गुट ने पीडीसीसी बैंक के चुनाव बीजेपी के खिलाफ लड़ा था; फिर भी, उसी बैंक के कर्मचारियों को अब इस एनसीपी नेता के निर्देश पर बीजेपी के लिए प्रचार करने में लगाया जा रहा है।

रोहित पवार ने कहा कि दो दिन पहले, बिना किसी से सलाह लिए इस नेता ने पीडीसीसी बैंक में एक बैठक बुलाई। पुणे शहर के एक बीजेपी पदाधिकारी को भाषण देने के लिए बुलाया और पूरे बैंक को विधान परिषद के पुणे डिवीजन ग्रेजुएट्स और टीचर्स निर्वाचन क्षेत्रों में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने में जुटा दिया।

शरद पवार गुट के नेता ने सवाल उठाया कि ग्रेजुएट्स और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए होने वाले विधान परिषद चुनावों से एक बैंक का क्या लेना-देना है?

रोहित पवार ने एनसीपी नेता पर उठाए सवाल

रोहित पवार ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस नेता को एनसीपी ने जिला परिषद से लेकर जिला सहकारी बैंक और राज्य स्तर तक राजनीति में आगे बढ़ने के अनगिनत मौके दिए, वही आज अपने निजी राजनीतिक स्वार्थ और अस्तित्व को बचाने के लिए बीजेपी की सेवा में जुटा हुआ है।

Rohit Pawar On NCP Ajit Pawar Faction
खुद को पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का PA बताने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, सरकारी नौकरी का झांसा देकर 21 लाख ऐंठे

रोहित पवार ने अजित पवार को किया याद

रोहित पवार ने अपने दिवंगत चाचा और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार को याद करते हुए लिखा कि 'अजितदादा जहां कहीं से भी यह देख रहे होंगे, तो वे क्या सोच रहे होंगे और क्या उन्हें यह मंजूर होता? क्या इस नेता की वफादारी बस यहीं तक है?

भाजपा को खुश करने के लिए बैंक के पैसों का इस्तेमाल

शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार ने इसके राजनीतिक मायने निकालते हुए लिखा कि इससे इस बात का संकेत मिलता है कि यह नेता एनसीपी अजित पवार गुट को छोड़कर किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। इसलिए बैंक का इस्तेमाल भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को खुश करने के लिए किया जा रहा है, लेकिन यह सही नहीं है।

Rohit Pawar On NCP Ajit Pawar Faction
राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO

रोहित पवार ने बैंक कर्मियों से की ये अपील

अंत में, रोहित पवार ने बैंक के कर्मचारियों से सीधी अपील करते हुए कहा कि वे इस नेता के किसी भी गैर-कानूनी और दबाव भरे निर्देशों को मानना पूरी तरह से बंद कर दें।

उन्होंने कर्मचारियों को याद दिलाया कि उनका प्राथमिक और मुख्य कर्तव्य केवल महाराष्ट्र के अन्नदाताओं यानी किसानों की सेवा करना है, इसलिए वे अपना पूरा ध्यान उसी पर केंद्रित रखें। ऐसी संदिग्ध और गलत राजनीतिक गतिविधियों में बिल्कुल न उलझें और पूरी तरह सतर्क रहें क्योंकि इस पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com