देवेंद्र फडणवीस और राज ठाकरे (सोर्स: एआई फोटो)
महाराष्ट्र

Maharashtra Top 10 News: प्रो. सूर्यनारायण डूला के सस्पेंशन से लेकर बिगड़े मौसम तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: IIT बॉम्बे मामले में प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला सस्पेंड, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का 80% काम पूरा, राज्य के 20 जिलों में सूखे का संकट और 28 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट।

गोरक्ष पोफली

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र में शिक्षा, राजनीति, जनस्वास्थ्य और मौसम से जुड़ी कई बड़ी घटनाओं ने राज्य का ध्यान अपनी ओर खींचा है। IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद बढ़ते आक्रोश के चलते प्रशासन ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को निलंबित कर दिया है।

दूसरी ओर, बुनियादी ढांचे के मोर्चे पर मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का 80% काम पूरा होने की राहत भरी खबर है। राजनीतिक हलकों में राज ठाकरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी और उनके मुख्यमंत्री पद की इच्छा को लेकर बयानबाजी का दौर गर्म है। वहीं, राज्य के कई हिस्सों में मंडराता सूखा, नासिक में बढ़ता स्वाइन फ्लू का प्रकोप और त्योहारों के बीच फिर से मौसम बिगड़ने की चेतावनी ने प्रशासनिक चिंता बढ़ा दी है।

IIT Bombay छात्र मौत मामला: संस्थान ने मांगी माफी, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

IIT बॉम्बे का मृतक छात्र साहिल वाकोडे, निलंबित प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे में द्वितीय वर्ष के 19 वर्षीय छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। संस्थान ने साहिल की मौत से जुड़े घटनाक्रम पर पहले दिए गए अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। इसके साथ ही, विवादों में घिरे डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का 80% काम पूरा, B28 से 2027 में शुरुआत; 12 स्टेशन और 2 घंटे में सफर

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत मास्ट लगाने और बिजली से जुड़े काम चल रहे

भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना ने अब अपनी रफ्तार पकड़ ली है। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का करीब 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। भारतीय रेलवे और नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) इस रूट पर यात्रियों की सुविधा और जरूरत को ध्यान में रखते हुए दो अलग-अलग कैटेगरी की बुलेट ट्रेनें चलाने जा रहा है 'रैपिड बुलेट ट्रेन' और 'लोकल बुलेट ट्रेन'।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

सूखे की चपेट में महाराष्ट्र! 20 जिलों में गहराया संकट, मराठवाड़ा में पलायन की नौबत, मंत्री पहुंचे खेत

खेत में मौजूद किसान

देश के विकास और औद्योगिक प्रगति का इंजन कहे जाने वाले महाराष्ट्र पर इस साल भी सूखे का संकट मंडरा रहा है। राज्य के 36 में से 20 जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश होने से कई इलाकों में किसानों की खड़ी फसलें सूखे की चपेट में हैं। कई जिलों में किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

राज ठाकरे पर विवादित टिप्पणी करने वाले रील स्टार महेश मोटे के चेहरे पर पोती कालिख, फोटो के सामने मंगवाई माफी

राज ठाकरे से माफी मांगते रील स्टार महेश मोटे

MNS के प्रमुख राज ठाकरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मराठी सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और रील स्टार महेश मोटे ने अब मांगी मांगी है। मनसे कार्यकर्ताओं ने महेश मोटे को पकड़कर उनके चेहरे पर काली स्याही पोता दी और उन्हें पार्टी कार्यालय ले जाकर माफी मांगने पर मजबूर किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

राज ठाकरे को CM बनाने की अमित ठाकरे की मन्नत पर मंत्री भरत गोगावले का तंज, बोले- पहले विधायक तो जिताकर लाओ

मंत्री भरत गोगावले, अमित ठाकरे व राज ठाकरे

महाराष्ट्र की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता अमित ठाकरे द्वारा अपने पिता राज ठाकरे को राज्य का अगला मुख्यमंत्री देखने की इच्छा जताने के बाद, शिंदे गुट के वरिष्ठ नेता और मंत्री भरत गोगावले ने इस पर जोरदार पलटवार किया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

Sambhajinagar: त्योहार से पहले 4.7 टन संदिग्ध मिठाई जब्त, अहमदाबाद से दो ट्रैवल्स बसों में पहुंचा था माल

ट्रैवल्स बस से मिठाई जब्त

त्योहारों से पहले शहर में बाहर से पहुंच रही मिठाई और खवा की संदिग्ध खेप पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सह आयुक्त श्रीकांत करकले ने सोमवार को दी।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

महाराष्ट्र में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में बदलाव की तैयारी: टास्क फोर्स छात्रों से संवाद कर बनाएगी SOP

संवाद कार्यक्रम के दौरान वी. राधा

महाराष्ट्र में सरकारी भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण, विश्वसनीय और समयबद्ध बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य सरकार द्वारा गठित भर्ती परीक्षा उच्चस्तरीय टास्क फोर्स की अध्यक्षा एवं सामान्य प्रशासन विभाग की अपर मुख्य सचिव वी. राधा ने जानकारी दी कि समिति परीक्षा प्रक्रिया में व्यापक सुधार के लिए सरकार को अध्ययनपूर्ण सिफारिशें प्रस्तुत करेगी।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

नासिक में त्योहारों के बीच स्वाइन फ्लू का कहर, तीन सप्ताह में 114 मरीज, अगस्त-सितंबर में 11 मौतें

स्वाइन फ्लू के मरीज

त्योहारों के मौसम में नासिककरों के सामने स्वाइन फ्लू का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। डेंग्यू के बढ़ते मामलों के बीच अब एच1एन1 वायरस ने भी शहर में तेजी से पैर पसारना शुरू कर दिया है। पिछले महज 3 सप्ताह में स्वाइन फ्लू के 114 नए मरीज सामने आए हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

MPSC Recruitment: MPSC के 65,000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, CM फडणवीस ने दिए कड़े आदेश

MPSC भर्ती की सांकेतिक फोटो

महाराष्ट्र में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के बढ़ते आक्रोश और पुणे में 26 सितंबर से बड़े आंदोलन की दी गई चेतावनी के बाद राज्य सरकार तुरंत हरकत में आ गई है। पुणे में प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों द्वारा फिर से आंदोलन का ऐलान किए जाने के साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रशासनिक तंत्र को मुस्तैद करते हुए राज्य के विभिन्न विभागों में खाली पड़े 65,000 से अधिक पदों को भरने की प्रक्रिया को तेज करने के सख्त आदेश जारी किए हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

मानसून की विदाई के बीच महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, 28 सितंबर तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट जारी

मानसून ने पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से वापसी शुरू कर दी है। अगले 3 से 4 दिनों में राजस्थान, पंजाब और सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई तेज होने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण महाराष्ट्र में एक बार फिर बारिश का जोर बढ़ने की संभावना है। इसका सीधा असर विदर्भ और मराठवाड़ा पर पड़ने की संभावना है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम