राज ठाकरे को CM बनाने की अमित ठाकरे की मन्नत पर मंत्री भरत गोगावले का तंज, बोले- पहले विधायक तो जिताकर लाओ

Bharat Gogawale On Raj Thackeray: मनसे नेता अमित ठाकरे के बयान पर मंत्री भरत गोगावले ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने के लिए 145 विधायकों का बहुमत चाहिए। पहले विधायक तो जिताकर लाओ।
Bharat Gogawale On Amit Thackeray Wish Raj Thackeray
मंत्री भरत गोगावले, अमित ठाकरे व राज ठाकरेडिजाइन फोटो
Published on
Updated on

Bharat Gogawale On Amit Thackeray Wish: महाराष्ट्र की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता अमित ठाकरे द्वारा अपने पिता राज ठाकरे को राज्य का अगला मुख्यमंत्री देखने की इच्छा जताने के बाद, शिंदे गुट के वरिष्ठ नेता और मंत्री भरत गोगावले ने इस पर जोरदार पलटवार किया है।

राज ठाकरे को लेकर क्या बाेले भरत गोगावले?

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अमित ठाकरे ने बयान दिया था कि उनके पिता राज ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनें। इस पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता और मंत्री भरत गोगावले ने निशाना साधा है। गोगावले ने कहा कि हर बेटे की इच्छा होती है कि उसके पिता किसी बड़े पद पर पहुंचें, इसमें कुछ गलत नहीं है। लेकिन इसके लिए पहले विधायक जिताकर लाने पड़ते हैं। मुख्यमंत्री बनने के लिए विधानसभा में 145 विधायकों का बहुमत जरूरी है।

मंत्री भरत गोगावले ने कहा कि फिलहाल विधानसभा में मनसे का एक भी विधायक नहीं है। पहले मनसे के 13 विधायक थे, बाद में यह संख्या एक रह गई और अब शून्य है। मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि अगर अमित ठाकरे चाहते हैं कि उनके पिता राज ठाकरे मुख्यमंत्री बनें, तो पहले 145 विधायकों का बहुमत हासिल करने की तैयारी करनी चाहिए।

किसानों को बिना मांगे भी मदद करेगी सरकार

महाराष्ट्र में बारिश की कमी से पैदा हुई सूखे की स्थिति पर भी मंत्री भरत गोगावले ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बारिश नहीं होने से फसलें सूख रही हैं और किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। महाराष्ट्र सरकार को इस स्थिति की पूरी जानकारी है। उन्होंने कहा कि किसानों की ओर से मांग आने के बाद ही मदद दी जाए, ऐसा जरूरी नहीं है। हमें परिस्थितियों की पूरी जानकारी है। हम किसानों को बिना मांगे भी मदद देंगे।

Bharat Gogawale On Amit Thackeray Wish Raj Thackeray
राज ठाकरे 2029 में बन सकते है मुख्यमंत्री? अमित ठाकरे की मन्नत पर संजय राउत ने भाजपा को दिया जवाब

गोगावले बोले- महायुति में ऑल इज वेल

महायुति गठबंधन में अंदरूनी खींचतान की खबरों पर विराम लगाते हुए मंत्री भरत गोगावले ने दावा किया कि महायुति के किसी भी घटक दल में कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि थोड़ी-बहुत नाराजगी थी, वह अब दूर हो गई है। पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले विधायकों की भूमिका गलत नहीं है, लेकिन पालकमंत्री के रूप में सभी को साथ लेकर चलना जरूरी है।

डीजे नियमों और लालबागचा राजा पर भी गोगावले ने दिया बयान

डीजे की तेज आवाज से नागरिकों को परेशानी न हो, इसलिए पुणे सहित पूरे महाराष्ट्र में कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालांकि, डीजे पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई गई है। नागरिकों को परेशानी न हो, इस तरह से उत्सव मनाने पर जोर दिया जा रहा है। लालबाग के राजा के दर्शन के लिए उमड़ रही भारी भीड़ पर मंत्री गोगावले ने कहा कि यदि श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है तो यह गलत है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com