राज ठाकरे पर विवादित टिप्पणी करने वाले रील स्टार महेश मोटे के चेहरे पर पोती कालिख, फोटो के सामने मंगवाई माफी

Influencer Mahesh Mote On Raj Thackeray: मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर विवादित टिप्पणी करने वाले रील स्टार महेश मोटे का कार्यकर्ताओं ने चेहरा काला कर दिया। मनसे दफ्तर में चप्पल सिर पर रखकर मंगवाई माफी।
Reel Star Mahesh Mote Apologizes For Controversial Remarks On Raj Thackeray
राज ठाकरे से माफी मांगते रील स्टार महेश मोटेसोर्स: सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Reel star Mahesh Mote Apologized To Raj Thackeray: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मराठी सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और रील स्टार महेश मोटे ने अब मांगी मांगी है। मनसे कार्यकर्ताओं ने महेश मोटे को पकड़कर उनके चेहरे पर काली स्याही पोता दी और उन्हें पार्टी कार्यालय ले जाकर माफी मांगने पर मजबूर किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है महेश मोटे का पूरा विवाद?

महेश मोटे एक लोकप्रिय मराठी सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और रील स्टार हैं। वे महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और अपने कई वायरल वीडियो और विवादों के कारण चर्चा में रहे हैं। लगभग 15 से 20 दिन पहले महेश मोटे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ बेहद अभद्र और विवादित भाषा का इस्तेमाल किया था।

वीडियो सामने आते ही मनसे कार्यकर्ता भड़क गए। टिप्पणी करने के तुरंत बाद महेश मोटे महाराष्ट्र से बाहर केरल चले गए थे। हालांकि, जैसे ही वे पुणे वापस लौटे, कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लग गई और फिर जो हुआ, उसकी चर्चा पूरे महाराष्ट्र में हो रही है।

MNS कार्यकर्ताओं ने इन्फ्लुएंसर महेश मोटे के साथ क्या किया?

रील स्टार महेश मोटे का माफी मांगने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियाे में देखा जा सकता है कि मनसे कार्यकर्ताओं ने महेश मोटे के चेहरे पर कालिख पोत दी। इसके बाद उन्हें एमएनएस शाखा में राज ठाकरे की तस्वीर के सामने ले जाया गया। वहां उन्हें तस्वीर के सामने झुककर माफी मांगने, सिर पर चप्पल रखकर उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया गया। इस दौरान महेश मोटे जोर-जोर से रोते हुए अपनी गलती का अहसास करते नजर आए।

वीडियाे में महेश मोटे हाथ जोड़कर माफी मांगते दिख रहे हैं। महेश ने कहा दोस्तों, मैं सच कह रहा हूं। महाराष्ट्र में रहते हुए राज ठाकरे साहब या हमारी एमएनएस पार्टी के बारे में कभी भी कुछ गलत न कहें। केरल में रहते हुए मैंने बहुत आपत्तिजनक वीडियो बना दिए थे। एमएनएस कार्यकर्ताओं ने मेरे साथ कोई गुंडागर्दी नहीं की है, बल्कि मैंने खुद एक पागल व्यक्ति की तरह बकवास करके बहुत बड़ी गलती की थी।

Reel Star Mahesh Mote Apologizes For Controversial Remarks On Raj Thackeray
IIT Bombay छात्र मौत मामला: संस्थान ने मांगी माफी, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

यह घटना सोशल मीडिया पर बहस का विषय बनी हुई है, जहां एक तरफ लोग नेताओं पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को गलत ठहरा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कानून हाथ में लेने के तरीके पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

क्या बोले MNS कार्यकर्ता?

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के हडपसर विधानसभा क्षेत्र के सब-डिविजन प्रेसिडेंट शुभम जगदाले ने बताया कि जैसे ही कार्यकर्ताओं को महेश मोटे के पुणे लौटने और कात्रज इलाके में होने की जानकारी मिली। उन्होंने कात्रज के एक पार्क से महेश मोटे को पकड़ा और उन्हें कात्रज स्थित एमएनएस के जनसंपर्क कार्यालय लाया गया।

शुभम जगदाले ने सख्त लहजे में कहा कि महेश को एमएनएस के खास अंदाज में ऑफिस में 'महाप्रसाद' दिया गया। अगर कोई भी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज साहब ठाकरे पर इस तरह की अभद्र टिप्पणी करेगा, तो मनसे उसे उसी के अंदाज में मुंहतोड़ जवाब देगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com