जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

Bihar Jamui Girl Viral Video: जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद महिला आयोग ने मामले को संज्ञान में लिया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की तैयारी में जुटी है।
 Bihar Molestation Case
जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानीसोर्स-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Bihar Women Commission: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से सरेराह छेड़खानी और बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। राज्य महिला आयोग ने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पीड़िता की पहचान कर उसका बयान दर्ज कर लिया गया है और वीडियो में दिख रहे छह सात युवकों में से कई की पहचान हो चुकी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि दोषी चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जमुई केस पर महिला आयोग ने लिया संज्ञान

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने कहा कि आयोग ने जमुई में युवती से कथित छेड़छाड़ की घटना की पूरी जानकारी ली है।

उनके अनुसार घटना 19 सितंबर की रात की है, जबकि इसका वीडियो 20 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद आयोग ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया।

पीड़िता से मिलेगी आयोग की टीम

अध्यक्ष ने बताया महिला आयोग की टीम जल्द ही जमुई पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात करेगी और पूरे मामले की तथ्यात्मक जानकारी जुटाएगी।

उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से जमुई एसपी को पत्र और ईमेल भेजकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे। और आयोग की तरफ से जल्द कार्रवाई कर दोषियो को जेल भेजने के लिए कहा गया है।

कितना भी रसूख वाला हो, बचेगा नहीं- अध्यक्ष

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने साफ कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि आरोपी कितना भी प्रभावशाली या रसूखदार क्यों न हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आयोग ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाने का भरोसा भी दिया।

क्या है पूरा मामला?

बिहार के जमुई में 19 सितंबर की शाम एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ सड़क पर कथित बदसलूकी का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, दोनों स्कूटी से जा रहे थे, तभी कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।

आरोप है कि दोनों को घेरकर उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। जिसके बाद घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

वायरल वीडियो से सामने आया मामला

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। वीडियो में छात्र और छात्रा हाथ जोड़कर युवकों से छोड़ देने की गुहार लगाते दिखाई देते हैं। शिकायत के मुताबिक, इसी दौरान छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और अनुचित तरीके से छूने की कोशिश भी की गई।

 Bihar Molestation Case
Bihar Flood Tragedy: भागलपुर में बाढ़ के पानी ने ली 6 बच्चों की जान, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

मॉब जस्टिस पर सत्ता पक्ष की तीखी प्रतिक्रिया

घटना को लेकर जेडीयू और एनडीए नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि बिहार में कानून का राज है और किसी भी हालत में मॉब जस्टिस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्ण और प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

महिला आयोग ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

वीडियो वायरल होने के बाद बिहार राज्य महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया। आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने बिहार पुलिस से पूरी रिपोर्ट तलब करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com