- Hindi News »
- World »
- Will Us Actions Spark Major War In Asia Tensions Rise From Singapore To Australia
अमेरिका की हरकतों से एशिया में भड़केगा महायुद्ध? सिंगापुर से ऑस्ट्रेलिया तक माहौल गरम
चीन ने अमेरिका को ताइवान के मुद्दे पर हस्तक्षेप न करने की कड़ी चेतावनी दी है। यह चेतावनी तब आई जब अमेरिका के रक्षा मंत्री ने चीन को क्षेत्रीय खतरा करार दिया। चीन ने अमेरिका पर एशिया-प्रशांत क्षेत्र को बारूद का ढेर...
- Written By: अमन उपाध्याय

डोनाल्ड ट्रंप- शी जिनपिंग, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
बीजिंग: चीन ने एक बार फिर अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह ताइवान के मामलों में दखल न दे। चीन ने यह बयान अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ द्वारा सिंगापुर में हुए एक प्रमुख शिखर सम्मेलन में दिए गए बयानों के जवाब में दिया है। सम्मेलन में हेगसेथ ने कहा था कि चीन एशिया में शक्ति संतुलन को बदलने के लिए सैन्य कार्रवाई की कर रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि चीन ताइवान पर हमले की तैयारी में लगा है। चीन ने इस पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका को ‘आग से न खेलने’ की चेतावनी दी और कहा कि ताइवान के मामले में अमेरिका को हस्तक्षेप न करते हुए दूर रहने की सलाह दी है।
संप्रभुता के दावों को किया खारिज
चीन ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है, जो एक स्वशासित द्वीप है, और उसने ज़रूरत पड़ने पर सैन्य बल के ज़रिए इसे एकीकृत करने की कसम खाई है। दूसरी ओर, ताइवान की सरकार बीजिंग के संप्रभुता के दावों को खारिज करती है और कहती है कि केवल ताइवान के लोग ही अपने भविष्य का फैसला कर सकते हैं। ताइवान का तर्क है कि चीन ने कभी भी उस पर शासन नहीं किया है और वह एक स्वतंत्र देश है। हालांकि, अमेरिका सहित विश्व की प्रमुख शक्तियां ताइवान को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता नहीं देती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
China Coal Mine Blast: कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
Marco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा शुरू, पीएम मोदी से करेंगे खास मुलाकात
New York Shipyard Fire: न्यूयॉर्क शिपयार्ड में भीषण आग और विस्फोट, 1 की मौत, 36 घायल
Green Card Rule: अमेरिका का नया और सख्त नियम, ग्रीन कार्ड के लिए अब वापस लौटना होगा स्वदेश
चीन पर दबाव बनाने के लिए सौदेबाजी
चीन के विदेश मंत्रालय ने हेगसेथ की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि ताइवान पूरी तरह से चीन का आंतरिक मामला है, और इसमें बाहरी ताकतों का दखल पूरी तरह से अस्वीकार्य है। मंत्रालय ने विदेशी शक्तियों को चेतावनी दी कि वे इस मुद्दे का लाभ उठाने की कोशिश न करें। उसने अमेरिका की क्षेत्रीय नीतियों को एशिया-प्रशांत में अस्थिरता फैलाने वाला करार दिया और कहा कि अमेरिका ताइवान मुद्दे को चीन पर दबाव बनाने के लिए सौदेबाजी की वस्तु के रूप में इस्तेमाल करने का भ्रम न पालें। मंत्रालय ने अमेरिका को आग से खेलने के खतरों के प्रति भी आगाह किया।
यह भी पढ़ें- 2025 में पूरी दुनिया में मचेगी तबाही! नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा समेत चार भविष्यवक्ताओं के दावे सुन कांप उठेगा कलेजा
दक्षिण चीन सागर में आक्रामक हथियार तैनात
हेगसेथ ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों, विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया जैसे प्रमुख सुरक्षा सहयोगियों से, चीन से उत्पन्न “वास्तविक और संभावित आसन्न” खतरों के मद्देनजर अपनी रक्षा पर अधिक खर्च करने की अपील की। दूसरी ओर, बीजिंग ने अमेरिका को इस क्षेत्र में “अस्थिरता फैलाने वाली शक्ति” करार दिया। चीन ने वाशिंगटन पर दक्षिण चीन सागर में आक्रामक हथियार तैनात करने और क्षेत्रीय तनाव को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
चीन ने हेगसेथ पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने चीन को बदनाम करने के लिए “झूठे और अपमानजनक आरोप” लगाए और क्षेत्रीय शांति के प्रयासों को नजरअंदाज किया। बीजिंग के अनुसार, हेगसेथ ने शीत युद्ध जैसी मानसिकता को बढ़ावा दिया और चीन को एक काल्पनिक खतरे के रूप में पेश करने का प्रयास किया।
Will us actions spark major war in asia tensions rise from singapore to australia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
China Coal Mine Blast: कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
May 23, 2026 | 11:55 AMThane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुती में बढ़ी सियासी हलचल
May 23, 2026 | 11:52 AMतमिलनाडु BJP में बदलाव के संकेत, शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे नैनार नागेंद्रन, अन्नामलाई की वापसी की चर्चा तेज
May 23, 2026 | 11:52 AMनासिक के पेठ तहसील में 25 हजार हेक्टेयर पर खरीफ बुआई का लक्ष्य; नकली बीजों को लेकर कृषि विभाग पूरी तरह अलर्ट
May 23, 2026 | 11:50 AMGwalior News: नवविवाहिता की खुदकुशी के 2 दिन बाद ही पति ने भी लगाई फांसी, सुसाइड नोट नहीं मिलने से उलझा मामला
May 23, 2026 | 11:47 AMलद्दाख के लेह में सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश; बाल-बाल बचे मेजर जनरल सचिन मेहता, 3 अधिकारी घायल!
May 23, 2026 | 11:45 AMपश्चिम रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा, दादर-प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल के 16 अतिरिक्त फेरे
May 23, 2026 | 11:34 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM













