-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Why Was China Irritated By Donald Trump Victory Xi Jinping
डोनाल्ड ट्रंप की जीत से क्यों चिढ़ गया चीन, ड्रैगन के रिएक्शन ने बयां की असली हकीकत, जानिए पूरी कहानी
- Written By: अभिषेक सिंह
अमेरिकी चुनाव 2024 में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। लेकिन ट्रंप की जीत से ड्रैगन यानी चीन को मिर्ची लग गई है। जिसका असर उसके रिएक्शन में साफ दिखाई दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप व शी जिनपिंग (सोर्स-सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: अमेरिकी चुनाव 2024 में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा 270 पार कर लिया है। डोनाल्ड ट्रंप की अपनी महिला प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ यह दूसरी जीत है। अमेरिका के प्रतिद्वंद्वी चीन ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। जिससे साफ पता चलता है कि चीन चिढ़ा हुआ है।
डोनाल्ड ट्रंप क की जीत पर रिपब्लिक ऑफ चाइना ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये अमेरिका का आंतरिक मामला है और इसको सामान्य तरीके से निपटा जाएगा। चीन की निपटने की बात से यह साफ संदेश निकल रहा है कि उसे ट्रंप की जीत रास नहीं आ रही है। इसके पीछे एक कारण भारत भी है।
ट्रंप की जीत पर ‘ड्रैगन’ का रिएक्शन
चीन के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को दोहराया कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव “एक आंतरिक मामला” है और वे “अमेरिकी लोगों की पसंद का सम्मान करते हैं।” मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने आधिकारिक नतीजों से पहले कहा कि चीन “पारस्परिक सम्मान, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और जीत-जीत सहयोग के सिद्धांतों के तहत चीन-अमेरिका संबंधों का निरीक्षण और संचालन करना जारी रखेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
सीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के साथ समझौता किया खत्म, पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें पूरी तरह नाकाम
Gansu Landslide: चीन के गांसु में भयंकर भूस्खलन, 21 लोगों की दर्दनाक मौत और 7 लोग घायल
चीन में कुदरत का कहर: हुबेई में तूफान और बिजली गिरने से 8 की मौत, अब सुपर टाइफून ‘बावी’ का खतरा
आयात टैरिफ की बात पर भड़के प्रवक्ता
चीन से इंपोर्ट पर 60% टैरिफ लगाने के ट्रंप के प्रस्ताव के बारे में पूछे जाने पर माओ ने कहा “हम काल्पनिक सवालों पर किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं करते हैं।” इस सवाल का जवाब देते हुए कि क्या चीनी नेता शी जिनपिंग डोनाल्ड ट्रंप के चुने जाने पर उन्हें बधाई संदेश भेजेंगे, उन्होंने कहा “हम प्रासंगिक मामलों से सामान्य तरीके से निपटेंगे।”
यह भी पढ़ें:- US Election 2024: डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में वापसी, भारत के साथ रिश्तों पर क्या पड़ेगा असर
आपको बता दें कि अमेरिका और चीन के बीच हमेशा ही तनातनी देखने को मिलती है। दोनों देशों के बीच व्यापारिक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर हमेशा से ही विरोधाभास देखने को मिला है। अमेरिका और चीन की यह तनातनी अरसे से जग जाहिर है।
मोदी-ट्रंप की नजदीकी
वहीं, डोनाल्ड ट्रंप से भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नजदीकी के चलते भी चीन को ट्रंप की जीत खल रही होगी। क्योंकि भारत और चीन के बीच गतिरोध आम बात है और भविष्य में यदि ऐसा कुछ होता है तो अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर ट्रंप भारत के फेवर में खड़े दिखाई दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- US राष्ट्रपति चुनाव : रिपब्लिकन बहुमत के पार, डोनाल्ड ट्रंप होंगे 47वें राष्ट्रपति, बोले – अमेरिका का स्वर्णिम युग शुरू
Why was china irritated by donald trump victory xi jinping
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी तैयारी, 25 जुलाई को होगा हॉकर्स समिति का चुनाव, दूर हुईं कानूनी बाधाएं
Jul 08, 2026 | 08:45 PMभारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए भर्ती, SSC टेक्निकल के 30 पदों पर आवेदन शुरू
Jul 08, 2026 | 08:29 PMनवाज शरीफ की जान बचाने की कहानी! नितिन गडकरी ने सुनाया धीरूभाई अंबानी और बिल क्लिंटन का दिलचस्प किस्सा
Jul 08, 2026 | 08:23 PMPDIL में इंजीनियरों के 153 पदों पर भर्ती, 71 हजार रुपये तक सैलरी; 27 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 08, 2026 | 08:20 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
Jul 08, 2026 | 08:17 PMदतिया उपचुनाव: कांग्रेस के लिए दुविधा या बड़ा बदलाव? पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के बयान से बदली सियासी तस्वीर
Jul 08, 2026 | 08:16 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














