-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Why America Labeled Bla As Terrorist Group Baloch Liberation Army Freedom Fighters
Explainer: लड़ रहे थे आजादी के लिए लड़ाई… अमेरिका ने दे डाला ‘टेरर’ का टैग, जानें BLA का पूरा सच
- Written By: अमन उपाध्याय
Who is BLA: बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और उसकी शाखा मजीद ब्रिगेड को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया गया है। आइए जानते हैं BLA क्या है जिसको लेकर पाकिस्तान को इतने पसीने छूट रहे हैं।

अमेरिका ने BLA को दिया 'टेरर' का टैग, ( डिजाइन फोटो )
Pakistan Balochistan Conflict: अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और उसकी शाखा मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) के रूप में सूचीबद्ध कर दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने यह घोषणा सोमवार को की है। यह कदम ऐसे समय आया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पाकिस्तान सरकार के साथ संबंध मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बयान में कहा कि यह फैसला ट्रंप प्रशासन की आतंकवाद से लड़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उनके अनुसार, किसी संगठन को आतंकवादी घोषित करना इस खतरे के विरुद्ध लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान देता है और आतंकवादी गतिविधियों को मिलने वाली सहायता को रोकने का एक कारगर उपाय है। बीएलए को 2019 में कई आतंकी हमलों के बाद ‘विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी’ (SDGT) की श्रेणी में रखा गया था।
कौन है BLA?
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सक्रिय बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) एक सशस्त्र संगठन है, जो बलूच समुदाय के लिए स्वतंत्र राष्ट्र की मांग करता है। दशकों से इसका उद्देश्य अलग बलूचिस्तान की स्थापना रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीएलए का गठन पाकिस्तान द्वारा बलूच लोगों के राजनीतिक उपेक्षा, आर्थिक शोषण और सैन्य दमन जैसी लंबी चली आ रही समस्याओं के विरोध में हुआ। 2000 के दशक की शुरुआत में सामने आए इस संगठन को पाकिस्तान और कई पश्चिमी देश पहले से ही आतंकवादी मानते रहे हैं। अब अमेरिका ने भी इसे आधिकारिक तौर पर आतंकी संगठन घोषित कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
BLA संगठन के लोग
कैसे शुरू हुआ आंदोलन?
1947 में पाकिस्तान बनने के बाद बलूचिस्तान में पांच बड़े अलगाववादी विद्रोह हुए। 2000 के दशक की शुरुआत में संसाधनों के अधिकार की लड़ाई से शुरू हुआ आंदोलन धीरे-धीरे स्वतंत्र देश की मांग में बदल गया। इसी दौर में बीएलए (बलूच लिबरेशन आर्मी) का गठन हुआ, जिसका नेतृत्व वरिष्ठ बलूच राष्ट्रवादी नेता नवाब खैर बख्श मरी के बेटे बलाच मरी ने किया।
सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ की सरकार ने 2006 में वरिष्ठ बलूच नेता नवाब अकबर बुगती की हत्या की, जिसके बाद विद्रोह और तेज हो गया। अगले साल बलाच मरी की मौत हुई और सरकार ने बीएलए पर प्रतिबंध लगा दिया। दिसंबर 2014 में बलाच मरी के पिता नवाब खैर बख्श मरी का निधन हो गया। हाल के वर्षों में बीएलए ने खुद को पाकिस्तान से बलूचिस्तान की पूर्ण स्वतंत्रता के लिए समर्पित संगठन के रूप में स्थापित कर लिया है।
खनिज संपदा होने के बाद भी खराब है स्थिति
पाकिस्तान का सबसे बड़ा लेकिन सबसे कम आबादी वाला प्रांत बलूचिस्तान खनिज संपदा से समृद्ध होने के बावजूद बेहद गरीब है। 1948 में पाकिस्तान में विलय के बाद से यहां कई अलगाववादी आंदोलन हुए। 2023 की जनगणना के मुताबिक, पाकिस्तान की लगभग 24 करोड़ आबादी में बलूचिस्तान की जनसंख्या करीब 1.5 करोड़ है। यह प्रांत कोयला, सोना, तांबा और गैस जैसे प्राकृतिक संसाधनों से बेहद समृद्ध होने के बावजूद पाकिस्तान का सबसे गरीब इलाका बना हुआ है।
BLA आर्मी
पाकिस्तान का प्रमुख समुद्री बंदरगाह ग्वादर पोर्ट भी यहीं स्थित है, जो 62 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) का अहम हिस्सा है। इस परियोजना का लक्ष्य दक्षिण-पश्चिमी चीन को पाकिस्तान के जरिए अरब सागर से जोड़ना है। लेकिन बलूच समुदाय का कहना है कि सरकार ने उनके संसाधनों का शोषण किया है और जनता की अनदेखी की है, जिसके चलते अलगाववादी आंदोलनों और सशस्त्र विद्रोहों को बढ़ावा मिला है।
आंदोलन से जुड़े नेताओं का अपहरण और हत्या?
मीर यार बलोच के साथ-साथ यकजेहती कमेटी की सदस्य और पेशे से डॉक्टर महरंग बलोच भी इस आंदोलन की अहम नेता हैं। उन्होंने पाकिस्तान के अत्याचारों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। वर्ष 2009 में उनके पिता, जो एक सामाजिक कार्यकर्ता थे, जिनको अगवा कर लिया गया था और दो साल बाद उनका शव बरामद हुआ।
यह भी पढे़ें:- ट्रंप ने की आसिम मुनीर की मुराद पूरी, मजीद ब्रिगेड और बलूच लिबरेशन आर्मी आतंकी संगठन घोषित
इसी तरह 2017 में उनके भाई का भी अपहरण हुआ, लेकिन विरोध प्रदर्शन के बाद वे सुरक्षित लौट आए। मार्च में पाकिस्तान सरकार ने महरंग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 14 मई 2025 को बलूच नेता मीर यार बलूच ने पाकिस्तान से बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की घोषणा की। उन्होंने इस कदम के पीछे बलूच जनता पर दशकों से हो रहे मानवाधिकार उल्लंघन, अपहरण, और हिंसा को कारण बताया।
कई हमलों के पीछे BLA का हाथ
पाकिस्तान में सुरक्षा बलों का मानना है कि सरकारी ढांचे और विकास परियोजनाओं पर हुए कई हमलों के पीछे बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) का हाथ है। खासतौर पर चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) से जुड़ी परियोजनाओं को बीएलए “दमनकारी विकास” मानते हुए निशाना बनाता है। 2024 में संगठन ने दावा किया कि उसने कराची हवाई अड्डे और ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी परिसर पर आत्मघाती हमले किए। मार्च 2025 में बीएलए ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के अपहरण की जिम्मेदारी ली, जिसमें करीब 300 से अधिक यात्रियों को बंधक बनाया गया और 31 नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों की इस घटना में मौत हुई थी।
Why america labeled bla as terrorist group baloch liberation army freedom fighters
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














