- Hindi News »
- World »
- White House Says Ceasefire Between Lebanon And Israel Will Remain In Effect Until February 18
इजराइल के साथ व्हाइट हाउस का हाथ, युद्धविराम के बाद क्या है नेतन्याहू का ये प्लान?
व्हाइट हाउस ने बताया कि लेबनान और इजराइल के बीच निगरानी व्यवस्था 18 जनवरी 2024 तक लागू रहेगी। साथ ही यह भी कहा गया कि दोनों देशों की सरकारें 7 अक्टूबर 2023 के बाद पकड़े गए लेबनानी कैदियों की वापसी पर बातचीत शुरू करेंगी।
- Written By: अमन उपाध्याय

इजराइली सैनिकों के लिए दक्षिणी लेबनान से वापसी की समय सीमा 18 फरवरी तक बढ़ी, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: व्हाइट हाउस ने रविवार को जानकारी दी कि इजराइल और लेबनान ने इजराइली सैनिकों के लिए दक्षिणी लेबनान से वापसी की समय सीमा 18 फरवरी तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है। यह निर्णय इजराइल की समय सीमा बढ़ाने की अपील के बाद लिया गया।
इजराइल का कहना है कि उसे दक्षिणी लेबनान में लंबे समय तक रहना आवश्यक है क्योंकि उस क्षेत्र के कई हिस्सों में लेबनानी सेना की तैनाती नहीं है, ताकि हिजबुल्लाह अपनी गतिविधियों को फिर से सक्रिय न कर सके। वहीं, लेबनानी सेना ने कहा है कि वह इजराइली सेना की वापसी के बाद ही वहां अपनी तैनाती शुरू कर पाएगी।
निगरानी व्यवस्था 18 जनवरी तक प्रभावी
बता दें कि व्हाइट हाउस ने बयान जारी करते हुए कहा कि लेबनान और इजराइल के बीच निगरानी व्यवस्था 18 जनवरी तक प्रभावी रहेगी। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि दोनों देशों की सरकारें 7 अक्टूबर 2023 के बाद पकड़े गए लेबनानी कैदियों की वापसी के संबंध में बातचीत शुरू करेंगी। हालांकि, इस मुद्दे पर न तो इजराइली और न ही लेबनानी सरकार की ओर से कोई तुरंत प्रतिक्रिया आई। वहीं, लेबनान के राष्ट्रपति कार्यालय ने रविवार को एक बयान जारी कर इस बात को नकारा कि इस निगरानी व्यवस्था को बढ़ाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
इजरायल के निशाने पर पाकिस्तान! तेहरान में दूतावास के पास गिरा बम, शहबाज सरकार ने दी जवाबी हमले की धमकी
‘अंदर से टूट चुकी है इजरायली फौज!’ ईरान युद्ध के बीच IDF चीफ का सनसनीखेज बयान, नेतन्याहू सरकार को दी चेतावनी
नवभारत विशेष: परमाणु जंग की दहलीज पर खड़ी दुनिया, अब कमर कसे भारत
नवभारत संपादकीय: मिडिल ईस्ट युद्ध पर नजरें भारत पर, क्या भारत को युद्ध में मध्यस्थता करनी चाहिए?
विदेश की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी
लेबनानी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, रविवार को दक्षिणी लेबनान में इजराइली सैनिकों ने संघर्ष विराम समझौते के तहत अपनी वापसी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की। इस हमले में कम से कम 22 लोग मारे गए और 124 लोग घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मारे गए लोगों में छह महिलाएं और एक लेबनानी सेना का जवान भी शामिल है। सीमावर्ती क्षेत्र के लगभग 20 गांवों से भी घायलों की सूचना मिली है।
प्रदर्शनकारियों के हिजबुल्लाह के झंडे
प्रदर्शनकारियों, जिनमें से कुछ हिजबुल्लाह के झंडे लहरा रहे थे। उन्होंने ने इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच नवंबर में हुए युद्धविराम समझौते में निर्धारित 60 दिन की समय सीमा तक दक्षिणी लेबनान से इजराइल की वापसी में विफलता का विरोध करने के लिए कई गांवों में घुसने का प्रयास किया। इजराइल का कहना है कि उसे लंबे समय तक वहां बने रहने की आवश्यकता है क्योंकि लेबनानी सेना ने दक्षिणी लेबनान के सभी क्षेत्रों में अपनी तैनाती नहीं की है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि हिजबुल्लाह अपनी उपस्थिति फिर से न बना सके।
इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह पर लगाया आरोप
इजराइली सेना ने रविवार को हुए विरोध प्रदर्शनों को भड़काने के लिए हिजबुल्लाह पर आरोप लगाया है। सेना ने एक बयान में कहा कि उसके सैनिकों ने कुछ क्षेत्रों में खतरों से निपटने के लिए चेतावनी देने के उद्देश्य से गोलियां चलाईं, जहां संदिग्धों की उपस्थिति देखी गई थी। बयान में यह भी कहा गया कि कई संदिग्धों को इजराइली सैनिकों ने गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
सुरक्षा की स्थिति नाजुक
यूएनआईएफआईएल ने बयान में कहा कि नवंबर में हुए समझौते में निर्धारित समयसीमा पूरी नहीं हो पाई है। इसके कारण क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति नाजुक हो गई है और लेबनान में शत्रुता की समाप्ति तथा सरकार के गठन से जो स्थिरता आई थी, वह अब खतरे में पड़ सकती है। यूएनआईएफआईएल ने इजराइली सैनिकों की पूरी वापसी, लितानी नदी के दक्षिण में हथियारों और संपत्तियों को हटाने, पूरे दक्षिण लेबनान में लेबनानी सेना की तैनाती और ब्लू रेखा के दोनों किनारों पर विस्थापित नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है।
White house says ceasefire between lebanon and israel will remain in effect until february 18
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
घर में पेट्रोल रखने के नियम… जानें 30 लीटर की सीमा और कानून तोड़ने पर सजा के कड़े प्रावधान
Mar 28, 2026 | 08:27 PMबिना दुश्मन के वार के ‘जख्मी’ हुआ US का सुपरकैरियर; 100 केबिन और लॉन्ड्री रूम तबाह, अब क्रोएशिया में होगा इलाज
Mar 28, 2026 | 08:27 PMगर्मी के लिए वरदान से कम नहीं है सत्तू, जानिए इसके फायदे और जानें कैसे बनाएं सत्तू
Mar 28, 2026 | 08:24 PMमैत्री पोर्टल’ से महाराष्ट्र में उद्योगों को बढ़ावा, बिजली दरों में चरणबद्ध कमी का सरकार का वादा
Mar 28, 2026 | 08:14 PMखिलाड़ियों के बाद अब कमेंटेटर ने PSL को कहा अलविदा, अब IPL में बिखेरेंग अपनी आवाज का जादू
Mar 28, 2026 | 08:04 PMसंकट में किसान! उत्तर महाराष्ट्र की बिगड़ती हालत, सांसद शोभा बच्छाव ने संसद में की ‘विशेष पैकेज’ की मांग
Mar 28, 2026 | 08:04 PMकामदा एकादशी के दिन इन उपायों से जीवन के कष्टों से मिलेगी मुक्ति, खुलेगी किस्मत!
Mar 28, 2026 | 08:02 PMवीडियो गैलरी

‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM
₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:42 PM
ADR Report: चंदे के मामले में BJP की बादशाहत, सभी पार्टियों से 10 गुना ज्यादा मिला पैसा- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:24 PM
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM














