कामदा एकादशी के दिन इन उपायों से जीवन के कष्टों से मिलेगी मुक्ति, खुलेगी किस्मत!

Kamada Ekadashi Special Puja: कामदा एकादशी के दिन किए गए विशेष उपाय जीवन के कष्टों को दूर करने और भाग्य को उज्ज्वल बनाने में सहायक माने जाते हैं।
Kamada Ekadashi Vrat Ke Fayde
भगवान विष्णु (सौ.AI)
Published on
Updated on

Kamada Ekadashi Vrat Ke Fayde: हिंदू नव वर्ष 2026 की पहली एकादशी कामदा एकादशी का व्रत इस बार 29 मार्च 2026, रविवार को मनाई जा रही हैं। हिन्दू धर्म में चैत्र महीने की एकादशी तिथि को सभी एकादशियों में सबसे श्रेष्ठ और फलदायी बताया गया हैं।

इस व्रत को करने से साधक को सभी मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिषयों के अनुसार, कामदा एकादशी के दिन कुछ ज्योतिष उपाय करने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं।

कामदा एकादशी के दिन कौन-सा उपाय करें?

  • मुरादें पूरी होती हैं

धर्म शास्त्रों के अनुसार, भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए कामदा एकादशी बड़ा शुभ बताया गया हैं। कामदा एकादशी जैसा कि इसके नाम से स्पष्ट है, सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली मानी जाती है, जिसका वर्णन पद्म पुराण में है। इस दिन पूजा के दौरान तुलसी की माला से श्रीहरि के मंत्रों का जप करें। प्रभु से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के प्रार्थना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और साधक की सभी मुरादें पूरी होती हैं।

  • आर्थिक तंगी से मिलती निजात

कहा जाता है कि, आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए कामदा एकादशी के दिन तुलसी की पूजा-अर्चना करें। देसी घी का दीपक जलाकर पौधे की 5 या 7 बार परिक्रमा करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी की समस्या दूर होती है और धन से जुड़ी समस्या दूर होती है।

  • कर्ज से मिलती मुक्ति

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए कामदा एकादशी के दिन सुबह स्नान के बाद तुलसी की पूजा-अर्चना करें। तुलसी की जड़ से मिट्टी लेकर अपने माथे पर तिलक लगाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को सच्चे मन से करने से कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

  • वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल

वैवाहिक जीवन खुशहाल बनाने के लिए कामदा एकादशी के दिन 'तुलसी नामाष्टक' का पाठ करें। इस उपाय को करने से पति-पत्नी के रिश्ते में खुशहाली आती है और वैवाहिक जीवन सदैव खुशहाल रहता है। अगर आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बना रहता है, तो ऐसे में ये उपाय जरूर करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com