खिलाड़ियों के बाद अब कमेंटेटर ने PSL को कहा अलविदा, अब IPL में बिखेरेंग अपनी आवाज का जादू

Nick Knight: आईपीएल 2026 से टकराती तारीखों के कारण कई खिलाड़ी PSL छोड़ चुके हैं। अब यही ट्रेंड ब्रॉडकास्टर्स तक पहुंच गया है, जहां एक कमेंटेटर ने PSL छोड़ IPL 19वें सीजन में जाने का फैसला किया है।
खिलाड़ियों के बाद अब कमेंटेटर ने PSL को कहा अलविदा, अब आईपीएल में बिखेरेंग अपनी आवाज का जादू
कमेंटेटर ने छोड़ा PSL (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Commentator Nick Knight Choose IPL over PSL: आईपीएल और पीएसएल के बीच टकराव अब सिर्फ खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका असर कमेंटेटर्स पर भी साफ दिखाई देने लगा है। इंग्लैंड के पूर्व ओपनर निक नाइट पहले पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के ब्रॉडकास्ट पैनल का हिस्सा बनने वाले थे, लेकिन अब उनका नाम आईपीएल 2026 की कमेंट्री टीम में शामिल हो गया है।

पीएसएल ब्रॉडकास्ट टीम में था नाम

निक नाइट को पीएसएल 2026 के ब्रॉडकास्टर्स की टीम में शामिल किया गया था। इस पैनल में कार्लोस ब्रैथवेट, लिसा स्थालेकर, जेपी डुमिनी, डोमिनिक कॉर्क, मार्क बुचर, मार्टिन गुप्टिल और ग्रेग ब्लीवेट जैसे बड़े नाम शामिल थे। इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम, रमीज राजा, आमिर सोहेल, उरूज मुमताज और बाजिद खान भी इस टीम का हिस्सा थे।

अब आईपीएल में करेंगे कमेंट्री

अब निक नाइट आईपीएल 2026 में कमेंट्री करते नजर आएंगे। वह इयान बिशप, रवि शास्त्री, हर्षा भोगले, डैरेन गंगा और डैनी मॉरिसन जैसे दिग्गजों के साथ काम करेंगे। खास बात यह है कि पीएसएल शुरू होने के एक दिन बाद ही उनका नाम आईपीएल की ब्रॉडकास्ट टीम में जुड़ गया, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

आईपीएल के लिए पीएसएल छोड़ने वाले खिलाड़ी

कमेंटेटर्स के अलावा कुछ खिलाड़ियों ने भी आईपीएल को प्राथमिकता देते हुए पीएसएल से दूरी बना ली है। इनमें ब्लेसिंग मुजारबानी, दासुन शनाका और स्पेंसर जॉनसन के नाम शामिल हैं। मुजारबानी को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने चुना था, लेकिन अब वह कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ गए हैं। शनाका लाहौर की टीम में थे और अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे, जबकि स्पेंसर जॉनसन अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन चुके हैं।

ऐसा क्यों हो रहा है?

आईपीएल और पीएसएल के शेड्यूल के टकराव को इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है। इसके अलावा आईपीएल में कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने से भी टीमों को रिप्लेसमेंट की जरूरत पड़ी है। यही कारण है कि खिलाड़ी और अब कमेंटेटर्स भी कैश-रिच लीग यानी आईपीएल को प्राथमिकता दे रहे हैं।

आईपीएल 2026 का हिंदी कमेंट्री पैनल

आईपीएल 2026 के लिए हिंदी कमेंट्री पैनल में आर अश्विन, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले, पीयूष चावला, उमेश यादव, आकाश चोपड़ा, चेतेश्वर पुजारा और आदित्य तारे जैसे नाम शामिल हैं।

स्टार स्पोर्ट्स का हिंदी पैनल

स्टार स्पोर्ट्स के हिंदी पैनल में नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील गावस्कर, संजय बांगर, अजय जडेजा, मोहम्मद कैफ, सबा करीम और दीप दासगुप्ता जैसे अनुभवी चेहरे मौजूद हैं।

इंग्लिश कमेंट्री में दिग्गजों की भरमार

इंग्लिश कमेंट्री पैनल में एबी डिविलियर्स, डेल स्टेन, फाफ डु प्लेसिस, केविन पीटरसन, एरोन फिंच, इयोन मोर्गन, माइकल क्लार्क और रवि शास्त्री जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जो इस सीजन को और भी खास बनाने वाले हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com