- Hindi News »
- World »
- Us Tornado Killed 21people Dust Storm Warning High Winds Watch Video
तूफान ने निगल ली 21 लोगों की जान, बवंडर से मचा हाहाकार- देखें VIDEO
अमेरिका में आए भीषण तूफान ने बड़ी तबाही मचाई है। अबतक तूफान से 21 लोगों की मौत की खबर है वहीं कहा जा रहा है कि 6.5 लाख घरों से बत्ती गुल हो गई है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

अमेरिका में बवंडर और तूफान
सेंट लुई: अमेरिका के समूचे मध्य-पश्चिम भाग में तूफान के कारण कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। इनमें दक्षिण-पूर्वी केंटुकी में आए बवंडर के कारण मारे गए नौ लोग भी शामिल हैं। केंटुकी के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात लॉरेल काउंटी में आए बवंडर के कारण कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
लॉरेल काउंटी के शेरिफ जॉन रूट के कार्यालय ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा, ‘‘जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए प्रभावित क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है।”
बवंडर से मौत
इस बीच, मिसौरी में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई तथा अधिकारी घर-घर जाकर फंसे या घायल हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं। मिसौरी में कम से कम एक बवंडर सहित कई तूफान आए। ये तूफान शुक्रवार को आई भीषण मौसम प्रणाली का हिस्सा थे जिसके कारण विस्कॉन्सिन में बवंडर आया, ग्रेट लेक्स क्षेत्र में लाखों उपभोक्ताओं को बिजली के बिना रहना पड़ा तथा टेक्सास में भीषण गर्म हवाएं चलीं।
सम्बंधित ख़बरें
कांगो में ISIS का खूनी खेल! गांव में घुसकर 56 लोगों को उतारा मौत के घाट, कई लापता, घरों में लगाई आग
LPG गैस को लेकर फैल रही है भ्रामक खबर, पेट्रोलियम मंत्रालय ने राज्यों को दिए ये 5 बड़े निर्देश
“मर्यादा भूल गए ट्रंप!” पत्नी पर निजी टिप्पणी से भड़के Emmanuel Macron, दक्षिण कोरिया से दिया करारा जवाब
Indore Car Driver Crush Colony Child: इंदौर में मासूम के ऊपर से गुजरी कार, दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने
देखें वीडियो
BREAKING: A major tornado outbreak has occured yesterday and overnight across the MS/TN/OH Valley. Dozens of strong tornadoes occured over multiple states, including Missouri, Illinois, Indiana and Kentucky. The tornado outbreak has been particularly devastating because of… pic.twitter.com/ZSc0Vp6KWy — Knights OSINT (@KnightsOSINT) May 17, 2025
शुक्रवार अपराह्न आए तूफान के कारण इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, पेड़ एवं बिजली के खंभे गिर गए। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। सेंट लुई की मेयर कैरा स्पेंसर ने कहा कि 5,000 से अधिक मकान इससे प्रभावित हुए हैं।
सुबह-सुबह डोली धरती, भारत से लेकर इंडोनेशिया तक भूकंप के झटके
स्पेंसर ने कहा, ‘‘यह वाकई विनाशकारी है।” उन्होंने कहा कि शहर में आपात स्थिति घोषित करने की प्रक्रिया जारी है और जिन इलाकों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है वहां शुक्रवार को रातभर का कर्फ्यू लगा दिया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सेंट लुई क्षेत्र मे मिसौरी के क्लेटन में अपराह्न दो बजकर 30 मिनट से दो बजकर 50 मिनट के बीच भीषण तूफान आया।
Us tornado killed 21people dust storm warning high winds watch video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Raghav Chadha छोड़ेंगे AAP? बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं…अपनी ही पार्टी पर बोला बड़ा हमला
Apr 03, 2026 | 10:32 AMATF: समर वेकेशन का बजट बिगड़ा! नागपुर से गोवा-इंदौर जाना हुआ महंगा, टिकट के दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश
Apr 03, 2026 | 10:30 AMकांगो में ISIS का खूनी खेल! गांव में घुसकर 56 लोगों को उतारा मौत के घाट, कई लापता, घरों में लगाई आग
Apr 03, 2026 | 10:30 AMEye Care Tips: जलन और चुभन से हैं परेशान? गर्मियों में आंखों को कूल रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Apr 03, 2026 | 10:28 AMMumbai Traffic Police का सख्त एक्शन, गैर-कानूनी डोम लाइट लगाने वालों पर शिकंजा
Apr 03, 2026 | 10:25 AMLPG गैस को लेकर फैल रही है भ्रामक खबर, पेट्रोलियम मंत्रालय ने राज्यों को दिए ये 5 बड़े निर्देश
Apr 03, 2026 | 10:19 AMMumbai AC Local Train का बढ़ा क्रेज: कम यात्री, लेकिन वेस्टर्न रेलवे की कमाई में इजाफा
Apr 03, 2026 | 10:10 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM












