ATF: समर वेकेशन का बजट बिगड़ा! नागपुर से गोवा-इंदौर जाना हुआ महंगा, टिकट के दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश

ATF Price Impact Airfare: नागपुर से दिल्ली, मुंबई और गोवा का हवाई किराया आसमान पर। एटीएफ की बढ़ती कीमतों के कारण 3-4 अप्रैल का किराया ₹13,495 के पार। जानें समर वेकेशन पर इसका असर।
Airfares from Nagpur skyrocket as ATF prices rise due to Mid-East tension. Nagpur-Delhi flight hits ₹13,495. Summer vacation budgets affected.
फ्लाइट फेयर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on

ATF Nagpur Flight Fare Hike: मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा एटीएफ के दाम बढ़ाए जाने से एयरलाइंस कंपनियों ने किराया बढ़ाकर यात्रियों को झटका देना शुरू कर दिया है। इसके चलते लोगों को हवाई यात्रा करने में कुछ ज्यादा ही जेब ढीली करनी पड़ रही है।

नागपुर से दिल्ली, मुंबई, गोवा, कोलकाता और इंदौर के किराये में इजाफा हो गया है। नागपुर से दिल्ली के लिए 3 अप्रैल का किराया जहां 13,495 रुपये पर पहुंचा गया वहीं 4 अप्रैल को 12,028 रुपये किराया बताया जा रहा है। इससे पहले किराया 5,500 से 6,000 रुपये चल रहा था। इसी तरह 3, 4 व 5 अप्रैल को नागपुर से मुंबई का किराया 12,076 रुपये चल रहा है।

गोवा की टिकट हुई महंगी

वहीं गोवा जाने वालों को जमकर झटका लग रहा है। ऑनलाइन वेबसाइट में गोवा के लिए 4 अप्रैल की टिकट 13,112 रुपये पर पहुंच गई। वहीं 5 व 6 अप्रैल का फेयर 17,197 रुपये दिख रहा है। कोलकाता के लिए 4 अप्रैल का किराया जहां 16,678 रुपये चल रहा है तो वहीं 5 अप्रैल के लिए यह सीधे 18,000 रुपये के ऊपर चल रहा है।

Airfares from Nagpur skyrocket as ATF prices rise due to Mid-East tension. Nagpur-Delhi flight hits ₹13,495. Summer vacation budgets affected.
फ्लाइट फेयर (सौजन्य-सोशल मीडिया)

ATF: इंदौर जाना भी हुआ महंगा

यात्रियों को दिल्ली-मुंबई की तरह ही इंदौर जाना भी महंगा पड़ेगा। इंदौर के लिए 4 अप्रैल का किराया 11,134 रुपये चल रहा है। अभी से बढ़ता किराया देख अब लोगों को समर वेकेशन में भी घूमना महंगा पड़ेगा। इससे लोगों का ट्रैवलिंग का बजट बढ़ना तय है। किराया देख कई लोग अपनी छुट्टियों पर जाने का विचार कैंसिल करते नजर आ रहे हैं।

रूट (From Nagpur) सामान्य किराया (₹) नया किराया - 4/5 अप्रैल (₹) वृद्धि प्रतिशत (लगभग)
दिल्ली (Delhi) 5,500 - 6,000 12,028 - 13,495 📈 120%
मुंबई (Mumbai) 5,000 - 6,000 12,076 📈 100%
गोवा (Goa) 6,500 - 7,500 13,112 - 17,197 📈 130%
कोलकाता (Kolkata) 7,000 - 8,000 16,678 - 18,000+ 📈 140%
इंदौर (Indore) 4,000 - 5,000 11,134 📈 120%
Navbharat Live
navbharatlive.com