- Hindi News »
- World »
- Us Hiv Aid Cuts Could Cause 4 Million Deaths By 2029 Un Warning
4 साल में 40 लाख मौतें! ट्रंप के इस फैसले से मंडराया दुनियाभर में खतरा
- Written By: अमन उपाध्याय
अमेरिका द्वारा HIV के लिए दी जा रही फंडिंग को अचानक बंद किए जाने का असर वैश्विक स्तर पर दिखाई दे रहा है। कई देशों में इलाज, जांच और सप्लाई चेन पर गंभीर असर पड़ा है। UNAIDS की रिपोर्ट बताती है कि...

ट्रंप के इस फैसले से मंडराया दुनियाभर में खतरा, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
AIDS के खिलाफ जंग में जब दुनिया नई दवाओं और इलाज की बदौलत बड़ी सफलता की ओर बढ़ रही थी, तभी अमेरिका के एक चौंकाने वाले फैसले ने इस उम्मीद को गहरा झटका दिया है। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका ने HIV के वैश्विक इलाज और रोकथाम कार्यक्रमों के लिए दी जाने वाली फंडिंग रोक दी है।
संयुक्त राष्ट्र की संस्था UNAIDS के मुताबिक, अगर इस अमेरिकी फंडिंग की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, तो साल 2029 तक लगभग 40 लाख लोगों की मौत हो सकती है और 60 लाख से अधिक लोग HIV संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अमेरिका की यह आर्थिक मदद HIV-AIDS के खिलाफ वैश्विक प्रयासों की रीढ़ थी, और इसके बंद हो जाने से यह लड़ाई कहीं ज्यादा मुश्किल हो सकती है।
2003 में हुई थी इसकी शुरूआत
2003 में उस समय के अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने PEPFAR (President’s Emergency Plan for AIDS Relief) नाम से एक वैश्विक सहायता कार्यक्रम की शुरुआत की थी। यह HIV/AIDS के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा विदेशी सहायता अभियान रहा है। इसके जरिए 8 करोड़ से ज्यादा लोगों की HIV जांच कराई गई और 2 करोड़ से अधिक संक्रमित मरीजों को मुफ्त इलाज मिला। उदाहरण के लिए, नाइजीरिया में HIV की लगभग सभी (99.9%) दवाओं की व्यवस्था इसी कार्यक्रम के जरिए होती थी।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीयों की मौत पर माफी मांगने की जगह हेकड़ी दिखा रहा अमेरिका, रुबियो के बयान पर भड़के शशि थरूर, कही ये बात
G7 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे पीएम मोदी, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!
170 यात्रियों से भरी एयर अरेबिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोच्चि में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
लेकिन जनवरी 2025 में अमेरिका ने अचानक यह विदेशी सहायता बंद कर दी। इसके कारण कई क्लीनिक बंद हो गए, दवाओं की आपूर्ति बाधित हो गई और हजारों स्वास्थ्यकर्मियों की नौकरियां चली गईं।
HIV विरोधी प्रयासों को बड़ा झटका
UNAIDS की रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले के कारण कई देशों में HIV विरोधी प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। जांच अभियान सुस्त पड़ गए हैं, जागरूकता फैलाने वाली गतिविधियां रुक गई हैं, और कई स्थानीय संगठनों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। इसके चलते ना केवल संक्रमित लोगों की जान जोखिम में पड़ गई है, बल्कि WHO समेत अन्य वैश्विक संस्थाओं के सामने अब पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था को फिर से मजबूत करने की बड़ी चुनौती आ गई है।
यह भी पढे़ें:- पड़ोसी देश में संसद पर गिरा ड्रोन, प्रोफेसर समेत 5 गिरफ्तार, मचा हड़कंप
फंड न मिलने से होगा ये नुकसान
अमेरिका सिर्फ दवाओं और इलाज की सुविधाओं के लिए ही फंड नहीं देता था, बल्कि वह अफ्रीकी देशों में HIV से जुड़ा डेटा जुटाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। लेकिन अब फंडिंग रुक जाने के कारण अस्पतालों और सरकारी संस्थाओं के पास न तो मरीजों की जानकारी मौजूद है और न ही आगे की योजना बनाने के लिए जरूरी संसाधन बचे हैं।
नई दवा से जगी उम्मीदें
इस दौरान HIV के खिलाफ एक नई दवा Yeztugo ने नई उम्मीदें जगाई हैं। यह दवा हर छह महीने में केवल एक बार ली जाती है और अब तक के परीक्षणों में इसने संक्रमण को रोकने में 100% प्रभावशीलता दिखाई है। अमेरिकी FDA से इसे मंजूरी भी मिल चुकी है और दक्षिण अफ्रीका ने इसे लागू करने की योजना बनाई है।
हालांकि, दवा निर्माता कंपनी Gilead ने इसे कम आय वाले देशों के लिए रियायती दरों पर उपलब्ध कराने की बात तो कही है, लेकिन लैटिन अमेरिका जैसे मध्यम आय वाले देशों को इस योजना से बाहर रखा है। इसका मतलब यह है कि जहां HIV का खतरा तेजी से बढ़ रहा है, वहां यह दवा पहुंच ही नहीं सकेगी।
Us hiv aid cuts could cause 4 million deaths by 2029 un warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 14 June 2026: धनु राशि वालों को मिलेगा व्यापार में बड़ा धन, मिथुन जातकों की चमकेगी किस्मत, जान
Jun 14, 2026 | 12:10 AMसिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई, 20 जून बाद पूरी तरह खुल सकता है एक्सप्रेसवे
Jun 13, 2026 | 11:21 PMबेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PMJharkhand: बंद खदान में 4 की दर्दनाक मौत, रामगढ़ में कैसे जहरीली गैस बनी काल? अवैध खनन के लिए गए थे युवक
Jun 13, 2026 | 11:02 PMगंगा में डूब रहे पर्यटक के लिए फरिश्ता बना राफ्टिंग गाइड, जान बचाने के लिए खुद भी पानी में गिरा
Jun 13, 2026 | 11:00 PMNipah Virus Alert: केरल-तमिलनाडु सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी, निपाह वायरस के संदिग्ध मामले से मचा हड़कंप
Jun 13, 2026 | 10:56 PMगिल की धमाकेदार पारी के आगे गुरबाज की सेंचुरी बेकार, भारत ने 22.5 ओवर में चेज किया 195 का टारगेट
Jun 13, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM














