-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Air Arabia Flight Emergency Landing All Passengers Safe
170 यात्रियों से भरी एयर अरेबिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोच्चि में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
- Written By: दिव्या सिंह
Flight Emergency Landing: शारजाह से कोझिकोड जा रही एयर अरेबिया की फ्लाइट G9-454 में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ा। विमान में 170 यात्री सवार थे।

एयर अरेबिया की फ्लाइट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Air Arabia Flight Emergency Landing: एअर अरेबिया की एक फ्लाइट में बड़ी घटना होने से बच गई है। शारजाह से कोझिकोड आ रही एअर अरेबिया की फ्लाइट में शनिवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसकी वजह से विमान को कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट करना पड़ा। कोच्चि में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि एअर अरेबिया की फ्लाइट G9 454 के इंजन रिवर्स थ्रस्ट सिस्टम में अचानक कुछ दिक्कत आ गई थी।
पायलट ने कोच्चि एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क किया और लैंडिंग की अनुमति मांगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट पर सुबह लोकल स्टैंडबाय लागू किया गया। इसके बाद सुबह ही फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। राहत और बचाव दल को अलर्ट पर रखा गया है।
विमान में 170 यात्री थे मौजूद
मिली जानकारी के मुताबिक, इस फ्लाइट में 170 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे। यात्रियों के साथ विमान में 9 नवजात शिशु भी थे। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। जरूरी जांच पूरी होने के बाद एयरपोर्ट से इमरजेंसी हटा ली गई। इस दौरान बाकी उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा। इंजीनियरों द्वारा तकनीकी खराबी को ठीक करने के बाद विमान ने कोझिकोड के लिए उड़ान भरी।
सम्बंधित ख़बरें
जापान के क्यूशू में 7.1 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; कुमामोटो समेत कई इलाकों में हाई अलर्ट
कुवैत ने पाकिस्तान के साथ किया बड़ा रक्षा समझौता, शाही आदेश जारी होते ही बढ़ी हलचल, जानें क्या है खास
पेरिस में बीच सड़क पर महिलाओं को चाकुओं से गोदा, सिरफिरे का खौफनाक दावा- अल्लाह ने दिया था हमले का आदेश
अब बच्चों को AI चैटबॉट का आदी बनाना पड़ेगा भारी, अमेरिकी संसद में पेश हुआ Addictive Design Act
लखनऊ एयरपोर्ट पर भी टला बड़ा विमान हादसा
आपको बता दें कि, इससे पहले लखनऊ मे भी शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया था। अहमदाबाद से लखनऊ होते हुए दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-2111 के टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर ‘बम’ लिखा हुआ था।
ये भी पढ़ें- AI-171 विमान हादसे का 1 साल, 260 लोगों की मौत के बीच अकेले जिंदा बचे थे विश्वास; अब झेल रहे हैं ये बड़ा संकट
पायलट की सूचना पर एटीसी ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई थी। इसके बाद बम निरोधक दस्ते, सुरक्षा एजेंसियों और डॉग स्क्वायड ने करीब 3 घंटे तक सभी 184 यात्रियों और उनके सामान की तलाशी ली थी। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और ये महज एक अफवाह साबित हुई। सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद विमान शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो गया था।
Air arabia flight emergency landing all passengers safe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: चुनावी दंगल आखिरी दौर में, प्रचार के आखिरी पालो में दोनों दलों ने झोंकी ताकत
Jul 28, 2026 | 06:16 PMअरे राहुल, मेरी बात सुनो, क्यों चिल्ला रहे हो? एंटी पेपर लीक बिल पर बहस के दौरान भड़के श्रीकांत शिंदे
Jul 28, 2026 | 06:15 PMसंसद हाईजैक कर ली गई… छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी-विपक्ष पर बरसे गिरिराज सिंह; कहा- PM ने दिखाई संवेदनशीलता
Jul 28, 2026 | 06:14 PMMP में अब नो-मीटिंग फ्राइडे: हर शुक्रवार जनता के बीच होंगे सीएम, मंत्री और अफसर; शुरू होगा जन विश्वास अभियान
Jul 28, 2026 | 06:01 PMआरक्षण खत्म करने की मांग: फलाहारी महाराज ने अभिजीत दीपके को खून से लिखा पत्र, कहा- आर्थिक आधार पर मिले छूट
Jul 28, 2026 | 05:39 PMक्या छात्र आतंकवादी थे? प्रियंका गांधी ने AK-47 और पैलेट गन पर सरकार बोला हमला, गृहमंत्री से मांगा जवाब
Jul 28, 2026 | 05:38 PMगुरु पूर्णिमा के दिन इन 5 कामों से रहें दूर, नहीं तो मां लक्ष्मी और गुरु की कृपा से हो सकते हैं वंचित
Jul 28, 2026 | 05:36 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














