-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Nepal Drone Crash Parliament During Test Five Arrested Including Professor
पड़ोसी देश में संसद पर गिरा ड्रोन, प्रोफेसर समेत 5 गिरफ्तार, मचा हड़कंप
- Written By: अमन उपाध्याय
भारत के एक पड़ोसी देश में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसे जानकर आपकी हंसी छूट सकती है। इस देश ने एक नया ड्रोन तैयार किया और उसकी टेस्टिंग शुरू की। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि टेस्टिंग के दौरान..

सांकेतिक तस्वीर, (सो. सोशल मीडिया)
काठमांडू: दुनिया के कई देशों के बीच चल रहे युद्धों में अब ड्रोन हमलों की भूमिका काफी अहम हो गई है। इसी कड़ी में भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने भी एक फ्लाइट ड्रोन विकसित किया और उसका परीक्षण शुरू किया। लेकिन टेस्टिंग के दौरान यह ड्रोन तकनीकी खराबी के चलते सीधे काठमांडू स्थित संसद भवन के ऊपर जा गिरा। इस घटना से सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई। मामले की जांच के बाद एक प्रोफेसर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक कॉलेज प्रोफेसर की देखरेख में छात्रों द्वारा तैयार किए गए एक टेस्ट-फ्लाइट ड्रोन की उड़ान के दौरान बड़ी चूक हो गई। उड़ान परीक्षण के दौरान ड्रोन अनियंत्रित होकर नेपाल के संसद भवन परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद गुरुवार को पुलिस ने कॉलेज के एक प्रोफेसर और चार छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के बाद 5 लोग हिरासत में
नेपाल की संसद के परिसर में एक ड्रोन के गिरने की घटना के बाद गुरुवार को एक कॉलेज प्रोफेसर और चार छात्रों को हिरासत में लिया गया। यह ड्रोन उस प्रोफेसर की देखरेख में छात्रों द्वारा बनाया गया था। जब छात्र इसका परीक्षण कर रहे थे, तभी यह ड्रोन अनियंत्रित होकर संसद भवन के ऊपर जा गिरा।
सम्बंधित ख़बरें
Ex Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
राज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
एक व्यक्ति भी जीवित बचा तब भी… पाक सेना की गोलीबारी के बीच JAAC का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में 31 की मौत
PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP
काठमांडू मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रवक्ता अपिल बोहरा ने जानकारी दी कि मंगलवार को संसद परिसर से एक दुर्घटनाग्रस्त ड्रोन बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि यह ड्रोन संसद भवन की छत पर पाया गया, जो एक नो-फ्लाई ज़ोन घोषित क्षेत्र है। बोहरा के अनुसार, इस मामले में टेक्स्पायर कॉलेज से एक प्रोफेसर और चार छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्रोन को कॉलेज परिसर से उड़ाया गया था।
यह भी पढे़ें:- 1 घंटे में 8 अटैक! BLA ने लिया मिलिट्री कैंप पर हमले का जिम्मा,18 सैनिकों की मौत
ड्रोन को टेस्ट कर रहे थे छात्र
कॉलेज प्रिंसिपल लक्ष्मण पोखरेल ने बताया कि छात्र और शिक्षक मिलकर ड्रोन की टेस्ट फ्लाइट कर रहे थे, लेकिन संचार प्रणाली में आई गड़बड़ी के चलते वह नियंत्रण से बाहर होकर संसद भवन पर जा गिरा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह ड्रोन छात्रों ने अपने असाइनमेंट प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया था और उसी की उड़ान जांच की जा रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पांचों संदिग्धों को आगे की कार्रवाई तक हिरासत में रखा गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Nepal drone crash parliament during test five arrested including professor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Google का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
Jul 29, 2026 | 04:46 PMभोपाल में बेकाबू हुआ किसान आंदोलन! बैरिकेड्स उखाड़ बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी, स्टेशन की तरफ कूच
Jul 29, 2026 | 04:44 PMअमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
Jul 29, 2026 | 04:39 PM‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
Jul 29, 2026 | 04:39 PMमुलुंड डंपिंग की 15 एकड़ जमीन DRP को लीज पर देने का प्रस्ताव अटका: ट्री कमेटी ने 2,710 पेड़ काटने की दी मंजूरी
Jul 29, 2026 | 04:28 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














