-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Us Election Voting 2024 Kamala Harris Donald Trump Swing States Voting Swing States
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव : रुझानों में उलटफेर, कमला ने कम किया मार्जिन, ट्रंप अब भी लीड पर, ‘स्विंग स्टेट्स’ पर अब भी सस्पेंस
- Written By: राहुल गोस्वामी
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए फिलहाल वोटिंग जारी है। इस बार डेमोक्रेट कमला हैरिस और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला है। । व्हाइट हाउस की दौड़ में कौन जीतेगा यह तस्वीर उन सात राज्यों के नतीजों से तय होगा, जिन्हें ‘स्विंग राज्य' माना जाता है।

डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस
वाशिंगटन : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए फिलहाल वोटिंग जारी है। इस बार डेमोक्रेट कमला हैरिस और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला है। दोनों ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। ऐसे में देखना दिलचस्प है कि नतीजे नतीजे क्या रहेंगे। वहीं अब तक 37 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं। इनमें 24 में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप और 13 में डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को जीत मिली है।
इस समय अमेरिकी चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। वहीं अमेरिकी नेटवर्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अपनी प्रतिद्वंदी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस से आगे नजर आ रहे हैं। लेकिन अब नतीजों के रुझान बेहद रोमांचक होते जा रहे हैं। काउंटिंग के बीच काफी देर बाद कमला हैरिस ने दमदार वापसी की है। अब कमला हैरिस 179 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप 230 सीटों पर आगे हैं।
यहां पढ़ें – व्हाइट हाउस से बस कुछ ही कदम दूर ट्रंप! पूर्व राष्ट्रपति ने किया 200 का आंकड़ा पार, टेंशन में हैरिस
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
हालांकि कई अमेरिकी राज्यों में अभी तक मतगणना शुरू नहीं हो सकी है। इनमें अलास्का, कैलिफोर्निया, हवाई, इडाहो, नेवादा, ओरिगॉन, यूटा और वॉशिंगटन राज्य शामिल हैं। व्हाइट हाउस की दौड़ में कौन जीतेगा यह तस्वीर उन सात राज्यों के नतीजों से तय होगा, जिन्हें ‘स्विंग राज्य’ माना जाता है। पेन्सिलवेनिया तथा कई अन्य राज्यों में मतदान अभी जारी है जबकि इसके साथ ही इन राज्यों में प्रारंभिक मतपत्रों और डाक से आए मतों की गिनती भी जारी है।
अंतिम परिणाम एरिजोना, जॉर्जिया, मिशिगन, नेवादा, उत्तरी कैरोलाइना, पेन्सिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन के सात ‘स्विंग राज्यों’ के नतीजों पर निर्भर करता है। मतगणना के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, हैरिस पेन्सिल्वेनिया, मिशिगन और विस्कॉन्सिन राज्यों में आगे हैं, जबकि ट्रंप जॉर्जिया और उत्तरी कैरोलाइना में बढ़त बनाए हुए हैं।
यहां पढ़ें – अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव : ट्रंप ने बनाई बढ़त, कमला पीछे
कमला हैरिस ने डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया और कोलोराडो से चुनाव जीत लिया है जबकि डोनाल्ड ट्रंप ने आयोवा, मोंटाना, मिसौरी और उटाह से जीत हासिल की है। कमला हैरिस ने मेन में फर्स्ट कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में जीत दर्ज की और एक निर्वाचक मंडल वोट हासिल किया। हैरिस ने कैलिफोर्निया और वाशिंगटन में भी जीत हासिल की है।
जानकारी दें कि, अमेरिका में 50 राज्य हैं और उनमें से अधिकतर राज्य हर चुनाव में एक ही पार्टी को वोट देते रहे हैं, सिवाय ‘स्विंग’ राज्यों के। बताया जाता है कि चुनावी रूप से अहम माने जाने वाले इन ‘स्विंग’ राज्यों में मतदाताओं का रुझान बदलता रहता है। जनसंख्या के आधार पर राज्यों को निर्वाचक मंडल वोट दिए जाते हैं। कुल 538 निर्वाचक मंडल वोट के लिए मतदान होता है। 270 या उससे अधिक इलेक्टोरल कॉलेज वोट पाने वाले उम्मीदवार को चुनाव में विजेता घोषित किया जाता है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Us election voting 2024 kamala harris donald trump swing states voting swing states
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














