

वाशिंगटन: जहां इक तरफ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने क्रमश: रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के गढ़ वाले राज्यों में शुरुआती जीत हासिल कर ली है। वहीं ट्रंप बहुमत के करीब होते जा रहे हैं।
इस बाबत फॉक्स न्यूज के मुताबिक फिलहाल रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप आगे चल रहे हैं। ट्रंप को 211 और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को 117 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मोन्टाना, मिसौरी, ओहायो, टेक्सास, नेब्रास्का, नॉर्थ डकोटा, साउथ डकोटा, व्योमिंग। बता दें कि ट्रंप ने ओहायो में जीत हासिल की है। यह स्टेट उनके वाइस प्रेसिडेंट उम्मीदवार जेडी वेंस का भी गृह राज्य है। वहीं। इलिनोइस, वॉशिंगटन डीसी, कोलोराडो और न्यूयॉर्क में कमला हैरिस जीती हैं। इस बीच बता दें कि 211इलेक्टोरल कॉलेज में ट्रंप आगे चल रहे हैं। वहीं, 117 में कमला हैरिस ने बढ़त बना रखी है।
यहां पढ़ें - BJP ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था। डेमोक्रेटिक पार्टी के राजा कृष्णमूर्ति इलिनोइस के 8वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी प्रतिनिधिसभा के लिए फिर चुनाव जीत गए। इसबीच पेंसिल्वेनिया, जॉर्जिया, मिशिगन, एरिजोना, विस्कॉन्सिन और उत्तरी कैरोलाइना में मतदान समाप्त हो गया है। इन सात राज्यों में से छह पर कांटे की टक्कर है लेकिन वहां अभी चुनाव परिणाम घोषित नहीं हुए हैं। वहीं नेवादा और देश के पश्चिमी हिस्सों में मतदान जारी है।
इस बीच न्यूयॉर्क टाइम्स की मानें तो अमेरिकी चुनाव में जीत के साथ व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप की शानदार वापसी हो सकती है। बता दें कि, न्यूयॉर्क टाइम्स ने राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को 278 और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को 260 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिलने की उम्मीद जताई है। बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति बनने के लिए किसी भी उम्मीदवार को कम से कम 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट की जरुरत होती है। (एजेंसी इनपुट के साथ)